प्रश्न विविधा (भाग-3)

Total Questions: 36

1. सुमेलित कीजिए : [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

A. ऑपरेशन चेकमेट                        1. मालदीव

B. ऑपरेशन कैक्टस                         2. पंजाब

C. ऑपरेशन ब्लू स्टार                        3. बिहार

D. ऑपरेशन सिद्धार्थ                         4. श्रीलंका

 

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

4

1

2

3

(b)

4

1

3

2

(c)

4

2

3

1

(d) 

1

4

3

2

Correct Answer: (a)
Solution:ऑपरेशन चेकमेट श्रीलंका ऑपरेशन कैक्टस मालदीव ; ऑपरेशन ब्लू स्टार पंजाब; ऑपरेशन सिद्धार्थ - बिहार।

2. 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' आदर्श है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) ऑल इंडिया रेडियो का
Solution:'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' आदर्श वाक्य ऑल इंडिया रेडियो का है।

3. निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) शांत घाटी आंदोलन - बाबा आम्टे
Solution:बाबा आम्टे वन्य जीव संरक्षण तथा नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े थे। शांत घाटी आंदोलन के संदर्भ में डॉ. सलीम अली का नाम चर्चित रहा था। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

4. चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) तीनों सेनाओं की सेवाओं के विषय में किसके सैन्य सलाहकार हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) भारत के रक्षा मंत्री के
Solution:केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फोर स्टार जनरल के रैंक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) पद के सृजन को दिसंबर, 2019 में स्वीकृति प्रदान की गई थी। वे रक्षा मंत्रालय के सैन्य कार्य विभाग (DMA) के प्रमुख होने के साथ-साथ तीनों सेनाओं की सेवाओं के विषय में भारत के रक्षा मंत्री के मुख्य सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं। वे नाभिकीय कमान प्राधिकरण के सैन्य सलाहकार के रूप में भी कार्य करते हैं। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत (1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021) थे। वर्तमान में इस पद पर जनरल अनिल चौहान (30 सितंबर, 2022 से) हैं।

5. चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ के संदर्भ में क्या सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) वह रक्षा अधिग्रहण परिषद का अध्यक्ष होता है।
Solution:चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित है। वह चीफ ऑफ स्टॉफ कमिटी का स्थायी अध्यक्ष होता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC: Defence Acquisition Council) और रक्षा योजना समिति (DPC: Defence Planning Committee) दोनों का सदस्य होता है। रक्षा अधिग्रहण परिषद की अध्यक्षता रक्षा मंत्री द्वारा तथा रक्षा योजना समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) द्वारा की जाती है।

6. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) आरमर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल : जबलपुर
Solution:दक्षिणी वायु सेना कमान का मुख्यालय तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है। पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अवस्थित है। आरमर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल अहमदनगर, महाराष्ट्र में स्थित है न कि जबलपुर, म. प्र. में। आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड स्कूल लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस प्रकार विकल्प (c) का युग्म सुमेलित न होने के कारण उत्तर (c) होगा।

7. भारतीय नौसेना में, सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के समकक्ष कौन होता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) कमांडर
Solution:भारतीय सेनाओं में विभिन्न पदों की श्रेणियां इस प्रकार हैं-
रैंक (थल सेना)रैंक (वायु सेना)रैंक (नौसेना)
फील्ड मार्शलमार्शल ऑफ दि एयरफोर्सएडमिरल ऑफ दि फ्लीट
जनरलएयर चीफ मार्शलएडमिरल
लेफ्टिनेंट जनरलएयर मार्शलवाइस एडमिरल
मेजर जनरलएयर वाइस मार्शलरियर एडमिरल
ब्रिगेडियरएयर कमोडोरकमोडोर
कर्नलग्रुप कैप्टनकैप्टन
लेफ्टिनेंट कर्नलविंग कमांडरकमांडर
मेजरस्क्वाड्रन लीडरलेफ्टिनेंट कमांडर
कैप्टनफ्लाइट लेफ्टिनेंटलेफ्टिनेंट
लेफ्टिनेंटफ्लाइंग ऑफिसरसब-लेफ्टिनेंट

8. भारतीय थल सेना की ऑपरेशनल कमांड्स कितनी हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) 6
Solution:जून, 1999 के अनुसार, भारतीय थल सेना की ऑपरेशनल कमांड्स को 5 भागों में बांटा गया था, जो कि वर्तमान में 6 हैं। ये इस प्रकार हैं-
कमान/क्षेत्रमुख्यालय
उत्तरीऊधमपुर (जम्मू और कश्मीर)
दक्षिणीपुणे
मध्यवर्तीलखनऊ
पूर्वीकोलकाता
पश्चिमीचंडी मंदिर, चंडीगढ़
दक्षिण-पश्चिमीजयपुर (15 अगस्त, 2005 से क्रियाशील)

इसके अतिरिक्त थल सेना प्रशिक्षण कमांड का मुख्यालय शिमला में है।

9. सीमा सुरक्षा बल की स्थापना कब की गई? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 1965
Solution:सीमा सुरक्षा बल (BSF) का गठन 1 दिसंबर, 1965 को किया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

10. सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के पास किन देशों की सीमाओं पर रक्षा का दायित्व है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) पाकिस्तान व बांग्लादेश
Solution:विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के तहत निम्नलिखित 6 अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी का दायित्व है :

(i) सीमा सुरक्षा बल (BSF)- भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाएं।

(ii) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)- भारत-चीन सीमा।

(iii) सशस्त्र सीमा बल (SSB) – भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाएं।

(iv) असम राइफल्स भारत-चीन और भारत-म्यांमार सीमाएं।