प्रश्न विविधा (भाग-3)

Total Questions: 36

11. होम गार्ड के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. होम गार्ड को होम गार्ड अधिनियम और केंद्र सरकार के नियमों के अधीन समुत्थापित किया जाता है।

2. होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने की है।

3. अंतरराष्ट्रीय सीमा / तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए कुछ राज्यों में सीमा विंग होम गार्ड बटालियनें समुत्थापित की गई हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल दो
Solution:होम गार्ड को होम गार्ड अधिनियम और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के अधिनियमों एवं नियमों के अधीन समुत्थापित किया जाता है, न कि केंद्र सरकार के नियमों के अधीन। अतः कथन 1 असत्य है। होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने की है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, यथा- आग लगना, चक्रवात, भूकंप एवं महामारी इत्यादि के समय ये समुदाय की सहायता करते हैं। अतः कथन 2 सत्य है। अंतरराष्ट्रीय सीमा/तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए पंजाब (6 बटालियन), राजस्थान (4 बटालियन), गुजरात (2 बटालियन) और मेघालय, त्रिपुरा एवं प. बंगाल (प्रत्येक में 1 बटालियन) में सीमा विंग (Border Wing) होम गार्ड बटालियनें समुत्थापित की गई हैं, जो सीमा सुरक्षा बल के सहायक के रूप में कार्य करती हैं। अतः कथन 3 सत्य है।

12. आंतरिक सुरक्षा अकादमी अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) माउंट आबू
Solution:भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू (राजस्थान) में स्थापित की गई है।

13. भारत के प्रथम विधि विश्वविद्यालय की स्थापना अगस्त, 1987 में कहां हुई थी ? [48th to 52th B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) बंगलुरू
Solution:भारत के प्रथम विधि विश्वविद्यालय-नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की स्थापना 1986 में बंगलुरू में की गई। इसे तत्संबंधी 1986 के कर्नाटक राज्य के अधिनियम (29 अगस्त, 1987 को अधिसूचित) के तहत वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

14. विधि विश्वविद्यालय कहां पर स्थापित किया गया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) बंगलुरू
Solution:प्रश्नकाल के समय वर्ष 1990 तक केरल व नई दिल्ली में विधि विश्वविद्यालय नहीं था। बंगलुरू में प्रथम विधि विश्वविद्यालय नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1986 में, नई दिल्ली में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी वर्ष 2008 में और केरल के कोच्चि में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी, जबकि त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) में विधि विश्वविद्यालय स्थित नहीं है।

15. कथन (A) : भारत में जातियों का राजनीतिकरण हो रहा है। [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

कारण (R) : भारतीय राजनीति में जातिवाद बढ़ता जा रहा है

Correct Answer: (a) दोनों (A) और (R) सत्य हैं तथा (R), (A) का एक मान्य स्पष्टीकरण है।
Solution:भारतीय राजनीति में जातिवाद बढ़ रहा है और जातियां दबाव समूह के रूप में उभर रही हैं तथा जातियों का राजनीतिकरण हो रहा है। इस प्रकार (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

16. 2003 में गोरखाओं को ओ.बी.सी. का दर्जा दिया गया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) उत्तराखंड में
Solution:वर्ष 2003 के अंत में उत्तराखंड सरकार ने गोरखाओं सहित दो अन्य समुदायों (Ghrit Chahang और Uthalia Vora) को अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) का दर्जा प्रदान किया था।

17. वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय जाता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) कार्ल मार्क्स को
Solution:वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय कार्ल मार्क्स को जाता है। कार्ल मार्क्स ने समाजवाद को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। कार्ल मार्क्स को वैज्ञानिक समाजवाद के साथ-साथ साम्यवाद का जनक भी कहा जाता है।

18. मार्टिन मार्क्स द्वारा नौकरशाही के कितने प्रकार बताए गए हैं? [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) चार
Solution:मार्टिन मार्क्स द्वारा नौकरशाही के चार प्रकार बताए गए हैं-

(1) अभिभावक नौकरशाही (Guardian Bureaucracy)

(2) जातीय नौकरशाही (Caste Bureaucracy)

(3) संरक्षक नौकरशाही (Patronage Bureaucracy)

(4) योग्यता नौकरशाही (Merit Bureaucracy)

19. 'गांधियन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' किसने लिखी? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) श्रीमन नारायण अग्रवाल
Solution:'गांधियन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' नामक पुस्तक गांधीवादी अर्थशास्त्री श्रीमन नारायण अग्रवाल ने लिखी थी। गांधीजी के आर्थिक विचारों पर आधारित इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1946 में हुआ था।

20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए : [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

 

                      सूची-I

                     (लेखक)

                          सूची-II 

                         (पुस्तकें)

A. अतुल कोहली

(i) डिवाइड एंड क्विट

B. ग्रेनविल ऑस्टिन

(ii) दी सक्सेस ऑफ इंडियाज

डेमोक्रेसी

C. पेन्डरल मून

(iii) दी रिपब्लिक ऑफ इंडिया : डेवलपमेंट ऑफ इट्स लॉज एंड कॉन्स्टीट्यूशन

D. एलन ग्लेडहिल

(iv) वर्किंग ए डेमोक्रेटिक कॉन्स्टीट्यूशन : ए हिस्ट्री ऑफ दी इंडियन एक्सपीरियंस

 

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

(iii)

(iv)

(i)

(ii)

(b)

(ii)

(i)

(iii)

(iv)

(c)

(ii)

(iv)

(i)

(iii)

(d) 

(i)

(ii)

(iii)

(iv)

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
लेखकपुस्तकें
अतुल कोहलीदी सक्सेस ऑफ इंडियाज डेमोक्रेसी
ग्रेनविल ऑस्टिनवर्किंग ए डेमोक्रेटिक <br> कॉन्स्टीट्यूशन : ए हिस्ट्री ऑफ <br> दी इंडियन एक्सपीरियंस
पेन्डरल मूनडिवाइड एंड क्विट
एलन ग्लेडहिलदी रिपब्लिक ऑफ इंडिया : <br> डेवलपमेंट ऑफ इट्स लॉज <br> एंड कॉन्स्टीट्यूशन