प्रश्न विविधा (भाग-3)

Total Questions: 36

21. 'डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट इन इंडिया फ्रॉम सोशलिज्म टू प्रो-बिजनेस' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) अतुल कोहली
Solution:'डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट इन इंडिया फ्रॉम सोशलिज्म टू प्रो-बिजनेस' नामक पुस्तक के लेखक अतुल कोहली हैं। यह पुस्तक वर्ष 2009 में प्रकाशित हुई थी।

22. विदेश में सर्वप्रथम भारत महोत्सव कहां आयोजित हुआ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) ब्रिटेन, 1982
Solution:विदेश में सर्वप्रथम भारत महोत्सव वर्ष 1982 में ब्रिटेन में आयोजित हुआ था।

23. भारत में बहुत सारे प्रवासी भारतीयों से जुड़ने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया जाता है। यह सम्मेलन प्रारंभ हुआ था, वर्ष- [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) 2003 में
Solution:लक्ष्मीमल सिंघवी समिति की रिपोर्ट के आधार पर 9 जनवरी (महात्मा गांधी के द. अफ्रीका से भारत वापस आने का दिन) को (वर्ष 2015 तक वार्षिक और उसके बाद द्विवार्षिक आधार पर) 'प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन' वर्ष 2003 से आयोजित किया जा रहा है।

24. भारत में किस तिथि को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) 25 दिसंबर
Solution:भारत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' (Good Governance Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में की थी।

25. भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसने 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (d) केंद्र सरकार
Solution:देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा अभियान' का शुभारंभ केंद्र सरकार द्वारा किया गया।

26. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2014]

                (क्षेत्र जो प्रायः समाचारों

                      में आता है)

                (देश)

1. चेचन्या

रशियन फेडरेशन

2. दारपुर

माली

3. स्वात घाटी 

इराक़

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है / हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:चेचन्या रूस का एक गणतंत्र है। यह 'उत्तरी कॉकेशस' में पूर्वी यूरोप के दक्षिणी भाग में कैस्पियन सागर से 100 किमी. दूरी पर स्थित है। दारपुर पश्चिमी सूडान में स्थित एक क्षेत्र है। अतः युग्म (2) सही सुमेलित नहीं है। स्वात पाकिस्तान के 'खैबर पख्तूनख्वा' प्रांत में स्थित एक घाटी एवं एक प्रशासनिक जिला है। अतः युग्म (3) भी सही सुमेलित नहीं है।

27. प्रायः चर्चा में रहने वाला बर्बर भाषी समुदाय रहता है- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) अल्जीरिया में
Solution:प्रायः चर्चा में रहने वाला बर्बर (Berber) भाषी समुदाय उत्तर एवं पश्चिम अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया, लीबिया, मारितानिया, माली, नाइजर आदि में निवास करता है।

28. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

1. डेनमार्क

2. जापान

3. रशियन फेडरेशन

4. यूनाइटेड किंगडम

5. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

उपर्युक्त में से कौन-से 'आर्कटिक काउंसिल' के सदस्य हैं?

Correct Answer: (d) 1, 3 और 5
Solution:'आर्कटिक काउंसिल' एक उच्चस्तरीय अंतर्सरकारी फोरम है, जिसका गठन वर्ष 1996 में ओट्टावा घोषणा-पत्र के तहत अमेरिका, रूस, आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और कनाडा (कुल आठ देशों) की सदस्यता के साथ किया गया था। यह परिषद आर्कटिक क्षेत्र में नीति-निर्धारण और समन्वय का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इस परिषद के स्थायी पर्यवेक्षक 13 राष्ट्रों में भारत और जापान भी शामिल हैं।

29. भारत-श्रीलंका समझौते के अंतर्गत निम्न में से क्या नहीं था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) पूर्ण स्वतंत्रता
Solution:भारत-श्रीलंका समझौते (1987) में श्रीलंका की अखंडता को बनाए रखने की बात की गई थी। तमिल राज्य की पूर्ण स्वतंत्रता का इसमें कोई उल्लेख नहीं था।

30. निम्नलिखित में से कौन सर्वप्रथम महिला प्रधानमंत्री किसी देश की बनीं ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) सिरीमाओ भंडारनायके
Solution:सिरीमाओ भंडारनायके किसी देश की सर्वप्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। सिरीमाओ भंडारनायके वर्ष 1960 में श्रीलंका की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विश्व के किसी भी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं थीं।