प्रश्न विविधा (भाग-3)

Total Questions: 36

31. निम्नलिखित यूरोपीय यूनियन देशों में से फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक मान्यता देने वाला प्रथम कौन है? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) स्वीडन
Solution:यूरोपीय यूनियन देशों में से फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक मान्यता प्रदान करने वाला प्रथम देश स्वीडन है। अक्टूबर, 2014 में स्वीडन द्वारा फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई।

32. यू.एन. द्वारा सन् को अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष के रूप में मनाया गया। [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) 1975
Solution:यू.एन. द्वारा वर्ष 1975 को 'अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष' के रूप में मनाया गया था।

33. अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जाता है- [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) 3 दिसंबर को
Solution:अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1981 को अंतरराष्ट्रीय विकलांग वर्ष के रूप में घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 3 दिसंबर, 1992 से प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस को मनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।

34. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) 2 अक्टूबर को
Solution:'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है। 15 जून, 2007 के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

35. 'उल्फा' उग्रवादी संगठन किस राज्य से संबंधित है? [U.P. P.C.S.(Pre) 1993]

Correct Answer: (a) असम
Solution:उल्फा (ULFA) उग्रवादी संगठन असम राज्य से संबंधित है। इसका पूरा नाम 'यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम' है।

36. पीपुल्स वार ग्रुप' नामक आतंकवादी संगठन स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) आंध्र प्रदेश में
Solution:'पीपुल्स वार ग्रुप' (PWG) नामक आतंकवादी संगठन की स्थापना 22 अप्रैल, 1980 को आंध्र प्रदेश में कोंडापल्ली सीतारमैया (Kondapalli Seetharamiah) नामक नक्सली नेता ने की थी। वर्ष 2004 में इस संगठन ने माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (MCC) के साथ विलय कर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) का निर्माण किया।