प्रश्न विविधा

Total Questions: 50

1. संयुक्त राष्ट्र संघ कब आरंभ हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) 1945
Solution:सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में अप्रैल से जून, 1945 तक चले सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर को अंतिम रूप दिया गया तथा 26 जून, 1945 को 50 राष्ट्रों ने इस पर हस्ताक्षर किए। पोलैंड इस सम्मेलन में उपस्थित नहीं हुआ था तथा बाद में 51वें सदस्य के रूप में उसने इस पर हस्ताक्षर किए। यह चार्टर 24 अक्टूबर, 1945 से प्रभावी हुआ। इसी कारण इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासंघ दिवस मनाया जाता है।

2. संयुक्त राष्ट्र महासंघ दिवस कब मनाया जाता है ? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) 24 अक्टूबर
Solution:सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में अप्रैल से जून, 1945 तक चले सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर को अंतिम रूप दिया गया तथा 26 जून, 1945 को 50 राष्ट्रों ने इस पर हस्ताक्षर किए। पोलैंड इस सम्मेलन में उपस्थित नहीं हुआ था तथा बाद में 51वें सदस्य के रूप में उसने इस पर हस्ताक्षर किए। यह चार्टर 24 अक्टूबर, 1945 से प्रभावी हुआ। इसी कारण इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासंघ दिवस मनाया जाता है।

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) 5
Solution:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य हैं-संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, रूस, फ्रांस एवं चीन। शेष 10 अस्थायी सदस्य दो वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चुने जाते हैं।

4. निम्न में से कौन संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) जर्मनी
Solution:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य हैं-संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, रूस, फ्रांस एवं चीन। शेष 10 अस्थायी सदस्य दो वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चुने जाते हैं।

5. निम्नलिखित में से किस देश को वर्ष 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में जून, 2020 में नहीं चुना गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) कनाडा
Solution:17 जून, 2020 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2021-22 अवधि हेतु अस्थायी सदस्य के रूप में भारत के अतिरिक्त आयरलैंड, केन्या, मेक्सिको एवं नॉर्वे को चुना गया था। वर्तमान में सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य देश हैं : इक्वेडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक एवं स्विट्जरलैंड (अवधि 2023-24) तथा अल्जीरिया, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन एवं स्लोवेनिया (अवधि 2024-25)।

6. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुसार, सुरक्षा परिषद में निषेधाधिकार का प्रयोग करने की शक्ति के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) सुरक्षा परिषद का कोई भी सदस्य किसी संकल्प के विरुद्ध मत देकर के उसे पारित होने से रोक सकता है।
Solution:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य हैं-अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस एवं चीन तथा इनके अतिरिक्त इसमें 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। मात्र स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार (वीटो) शक्ति प्राप्त है, जिसके प्रयोग से वे किसी संकल्प को पारित होने से रोक सकते हैं। इस प्रकार विकल्प (d) का कथन सही नहीं है, जबकि अन्य प्रश्नगत कथन सही हैं।

7. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रजातंत्रीकरण की मांग का संबंध मुख्यतया है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) सुरक्षा परिषद से
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रजातंत्रीकरण की मांग का संबंध मुख्यतया सुरक्षा परिषद से है। सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों के पास वीटो की शक्ति है। विगत कुछ वर्षों में भारत, जापान, जर्मनी एवं ब्राजील को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने की मांग उठी है, जिससे सुरक्षा परिषद को लोकतांत्रिक बनाया जा सके।

8. संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

1. संयुक्त राष्ट्र संघ शांति रक्षक बल का प्रयोग केवल अपनी आत्मरक्षा के लिए कर सकते हैं।

2. शांति स्थापना अभियान केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव द्वारा वापस लिया जा सकता है।

3. संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सबसे बड़ा बजट योगदानकर्ता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कौन-से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:कथन 1 असत्य है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक (UN Peace- keepers) बल का प्रयोग आत्मरक्षा के साथ-साथ उन्हें प्रदत्त 'अधिदेश की सुरक्षा' (Defence of the Mandate) के लिए भी कर सकते हैं। शेष कथन 2 एवं 3 सत्य हैं। संयुक्त राष्ट्र का शांति स्थापना अभियान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अपनाए गए तत्संबंधी प्रस्ताव के द्वारा ही प्रारंभ किया जा सकता है। इस प्रस्ताव के तहत दिए गए अधिदेश के आधार पर ही संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियान की तैनाती होती है। साथ ही सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के द्वारा ही शांति स्थापना अभियान की अवधि बढ़ाई जा सकती है अथवा उसे वापस लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे बड़ा बजट योगदानकर्ता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने वर्ष 2020-21 में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सर्वाधिक लगभग 28 प्रतिशत का योगदान दिया था।

9. "संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति (यूनाइटेड नेशंस क्रेडेंशियल्स कमिटी)" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. यह संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद द्वारा स्थापित समिति है और इसके पर्यवेक्षण के अधीन काम करती है।

2. पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसकी बैठक होती है।

3. यह महासभा को अनुमोदन हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व सभी UN सदस्यों के प्रत्ययों का आकलन करती है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 3
Solution:संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रत्येक नियमित सत्र की शुरुआत में एक 'संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति' (United Nations Credentials Com- mittee) की नियुक्ति की जाती है। इस समिति में 9 सदस्य होते हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के प्रस्ताव पर महासभा द्वारा नियुक्त किया जाता है। अतः कथन 1 असत्य है।

कथन 2 भी सही नहीं है, क्योंकि पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसको बैठक होने का कोई साक्ष्य नहीं है। ज्ञातव्य है कि 1 दिसंबर, 2021 को संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति द्वारा अफगानिस्तान की तालिबान सरकार तथा म्यांमार के सत्तारूढ़ सैन्य जुटा के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व को नकार दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति UN सदस्यों के प्रतिनिधियों के प्रत्ययों (Credentials) का आकलन कर उनके संदर्भ में महासभा को रिपोर्ट करती है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक UN सदस्य के प्रतिनिधियों के प्रत्यय-पत्र एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम महासचिव को प्रस्तुत किए जाते हैं। अतः कथन 3 सही है। इस तरह विकल्प (a) सही उत्तर है।

10. संयुक्त राष्ट्र महासभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2022]

1. UN महासभा, गैर-सदस्य राज्यों को प्रेक्षक स्थिति प्रदान कर सकती है।

2. अंतःसरकारी संगठन UN महासभा में प्रेक्षक स्थिति पाने का प्रयत्न कर सकते हैं।

3. UN महासभा में स्थायी प्रेक्षक UN मुख्यालय में मिशन बनाए रख सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:संयुक्त राष्ट्र महासभा गैर-सदस्य राज्यों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं संस्थाओं को पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान कर सकती है। अंतःसरकारी संगठन संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रेक्षक स्थिति पाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि दिसंबर, 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) को पर्यवेक्षक दर्जा प्रदान किया गया था। इस तरह कथन 1 एवं 2 सत्य हैं।

संयुक्त राष्ट्र के गैर-सदस्य राज्य, जो एक या अधिक यूएन विशेषीकृत एजेंसी के सदस्य हैं, स्थायी पर्यवेक्षक (Permanent Observer) के दर्जे हेतु आवेदन कर सकते हैं। यह दर्जा पूर्णतः परंपरा-आधारित है तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर में इस संदर्भ में कोई प्रावधान नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस पद्धति का प्रारंभ वर्ष 1946 में हुआ था जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा एक स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में स्विस सरकार के पद को स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान में 'होली सी' और 'फिलीस्तीन राज्य' को संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रेक्षक का दर्जा प्राप्त है। ध्यातव्य है कि स्थायी प्रेक्षक संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्रों एवं गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं तथा यूएन मुख्यालय में मिशन बनाए रख सकते हैं। इस तरह कथन 3 भी सत्य है।