प्रश्न विविधा

Total Questions: 50

11. संयुक्त राष्ट्र ने सुशासन की कुछ विशेषताओं की पहचान की है। निम्न में से कौन-सी एक उन विशेषताओं में से नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) सरकार की वैधता
Solution:संयुक्त राष्ट्र ने आठ मुख्य विशेषताओं के आधार पर सुशासन को परिभाषित किया है, जिनमें शामिल हैं-भागीदारी (Participation), विधि का शासन (Rule of law), पारदर्शिता (Transparency), अनुक्रियता (Responsiveness), आम सहमति (Consensus Oriented), समानता और समावेशिता (Equality and inclusiveness), प्रभावशीलता और दक्षता (Effectiveness and efficiency), जवाबदेहिता (Accountabil- ity)। अतः 'सरकार की वैधता' संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित सुशासन की विशेषताओं में शामिल नहीं है।

12. सुशासन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) धार्मिकता एवं भावुकता
Solution:पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व, समता एवं समावेशन तथा सहभागिता एवं विधि का शासन जहां सुशासन के अभिन्न अंग हैं, वहीं धार्मिकता एवं भावुकता की सुशासन के संदर्भ में कोई उपयोगिता या महत्व नहीं है।

13. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) अंतोनियो गुटेरेस
Solution:वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव पुर्तगाल के एंटोनियो (अंतोनियो) गुटेरेस हैं। वे संयुक्त राष्ट्र संघ के 9वें महासचिव हैं। उन्होंने 1 जनवरी, 2017 को यह पद ग्रहण किया था, जबकि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की उप-महासचिव नाइजीरिया की अमीना जे. मोहम्मद हैं।

14. निम्नलिखित में से कौन प्रथम अफ्रीकी संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) बुतरस बुतरस-घाली
Solution:बुतरस बुतरस-घाली (Boutros Boutros-Ghali) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम अफ्रीकी महासचिव थे। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के 6वें महासचिव के रूप में 1 जनवरी, 1992 से 31 दिसंबर, 1996 तक कार्य किया।

15. किस संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कार्यकाल सबसे अधिक रहा? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) यू थांट
Solution:संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यू. थांट का कार्यकाल सर्वाधिक (1961-71) रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिवों का कार्यकाल का क्रम निम्नवत है-

• ग्लैडविन जेब्ब (यूके; कार्यकारी महासचिव) - 24 अक्टूबर, 1945- 2 फरवरी, 1946

1. त्रिगवे ली (नॉर्वे)-2 फरवरी, 1946 10 नवंबर, 1952

2. डॉग हैमरशोल्ड (स्वीडन) - 10 अप्रैल, 1953 - 18 सितंबर, 1961

3. यू थांट (म्यांमार) -3 नवंबर, 1961 31 दिसंबर, 1971

(3 नवंबर, 1961 से 30 नवंबर, 1962 तक कार्यकारी महासचिव)

4. कुर्त वॉल्डहीम (ऑस्ट्रिया) - 1 जनवरी, 1972 - 31 दिसंबर, 1981

5. जेवियर पेरेज डी कुइलार (पेरू) -1 जनवरी, 1982 - 31 दिसंबर 1991

6. बुतरस बुतरस-घाली (मिस्र) -1 जनवरी, 199231 दिसंबर, 1996

7. कोफी अन्नान (घाना) -1 जनवरी, 1997 31 दिसंबर, 2006

8. बान की मून (द. कोरिया) - 1 जनवरी, 2007 - 31 दिसंबर, 2016

9. एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल) - 1 जनवरी, 2017 से वर्तमान तक ।

16. सैयद अकबरूद्दीन से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि कौन था? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) अशोक कुमार मुखर्जी
Solution:अशोक कुमार मुखर्जी अप्रैल, 2013 से दिसंबर, 2015 की अवधि के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि थे, जिनके पश्चात सैयद अकबरूद्दीन जनवरी, 2016 से अप्रैल, 2020 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा काम्बोज (अगस्त, 2022 से) हैं।

17. संसार की मुख्य भाषाएं हैं- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre)2002, 2003]

1. चीनी

2. अंग्रेजी

3. हिंदी

4. स्पैनिश

उपरोक्त में से कौन-सी एक भाषा संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा नहीं है, नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए?

Correct Answer: (c) हिंदी
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा हिंदी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के गठन के समय चीनी, फ्रेंच, अंग्रेजी, स्पेनिश व रूसी आधिकारिक भाषाएं थीं, जिनमें केवल अंग्रेजी व फ्रेंच कार्यकारी भाषाएं थीं। परंतु वर्तमान में अरबी, चीनी, रूसी, स्पेनिश, अंग्रेजी व फ्रेंच आधिकारिक तथा कार्यकारी भाषाएं हैं।

18. संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाएं कौन-सी हैं? [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, रूसी, अरबी और स्पेनिश
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा हिंदी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के गठन के समय चीनी, फ्रेंच, अंग्रेजी, स्पेनिश व रूसी आधिकारिक भाषाएं थीं, जिनमें केवल अंग्रेजी व फ्रेंच कार्यकारी भाषाएं थीं। परंतु वर्तमान में अरबी, चीनी, रूसी, स्पेनिश, अंग्रेजी व फ्रेंच आधिकारिक तथा कार्यकारी भाषाएं हैं।

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2021]

1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया।

2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह मांग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कौन-से सही है / हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में बांग्लाभाषियों पर जबरन उर्दू थोपे जाने के विरोध में प्रारंभ हुए आंदोलन (जिसके दमन हेतु 21 फरवरी, 1952 को पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में अनेक आंदोलनकारी मारे गए थे) और बांग्लाभाषी लोगों के भाषिक एवं सांस्कृतिक संघर्ष की स्मृति में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा सर्वप्रथम 1999 में 21 फरवरी को प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर 'अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस प्रकार कथन 1 गलत है। पाकिस्तान की प्रथम संविधान सभा में 1948 में पूर्वी पाकिस्तान कांग्रेस दल के प्रतिनिधि धीरेंद्र नाथ दत्ता द्वारा यह मांग रखी गई थी कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए। इस प्रकार कथन 2 सही है।

20. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बहुभाषावाद पर एक भारत प्रायोजित प्रस्ताव अपनाया है, जिसमें पहली बार किस भाषा का उल्लेख किया गया है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:जून, 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बहुभाषावाद पर भारत प्रायोजित प्रस्ताव को अंगीकृत किया गया था, जिसमें पहली बार प्रश्नगत भाषाओं में हिंदी, उर्दू और बंगाली भाषाओं का उल्लेख किया गया था।