प्रश्न विविधा

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी विश्व में लोगों की सर्वाधिक संख्या द्वारा बोली जाती है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) फ्रेंच
Solution:विश्व में लोगों की सर्वाधिक संख्या द्वारा बोली जाने वाली 10 भाषाएं क्रमानुसार इस प्रकार हैं (एथनोलॉग, 2023 के आंकड़ों के अनुसार):

(i) अंग्रेजी                         -          1456 मिलियन

(ii) मंदारिन (चीनी)           -         1138 मिलियन

(iii) हिंदी                          -        610 मिलियन

(iv) स्पैनिश                      -         559 मिलियन

(v) फ्रेंच                            -         310 मिलियन

(vi) मानक अरबी              -        274 मिलियन

(vii) बंगाली                       -        273 मिलियन

(viii) पुर्तगाली                    -       264 मिलियन

(ix) रूसी                           -        255 मिलियन

(x) उर्दू                               -        232 मिलियन

अतः दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा फ्रेंच है।

22. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाले निम्न में से पहले व्यक्ति कौन रहे हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) अटल बिहारी वाजपेयी
Solution:4 अक्टूबर, 1977 को तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पहली बार हिंदी में भाषण दिया था तथा इन्होंने वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री के रूप में भी इसके सत्र को हिंदी में संबोधित किया था।

23. निम्न देशों में से कौन एक देश संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) स्विट्जरलैंड
Solution:प्रश्नकाल के दौरान स्विट्जरलैंड, संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं था, परंतु 10 सितंबर, 2002 को यह 190वें सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। जबकि लीबिया (1955 से), इराक (1945 से), नामीबिया (1990 से) पहले से ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की कुल संख्या 193 है।

24. निम्नलिखित में से कौन विश्व का नवीनतम राष्ट्र है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) दक्षिण सूडान
Solution:9 जुलाई, 2011 को विश्व के नवीनतम देश के रूप में दक्षिणी सूडान का जन्म हुआ तथा इसे 14 जुलाई, 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ में 193वें सदस्य देश के रूप में शामिल किया गया। इसकी वर्तमान राजधानी जुबा (Juba) है।

25. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहां है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011 U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) हेग
Solution:अंतरराष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड्स (हॉलैंड) के 'हेग' में स्थापित है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत 1945 में की गई थी। इसने अप्रैल, 1946 से कार्य प्रारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र संघ के छः प्रधान अंगों में एकमात्र ऐसा है, जो न्यूयॉर्क के बाहर स्थित है।

26. श्री आर.एस. पाठक से पूर्व अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में निर्वाचित दो अन्य भारतीय न्यायमूर्ति रहे- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) बी.एन. राव व नगेन्द्र सिंह
Solution:अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में निर्वाचित हुए भारतीय न्यायमूर्ति हैं: बी. एन. राव (1952-53); नगेन्द्र सिंह (1973-88); आर.एस. पाठक (1989-91) एवं दलवीर भंडारी (2012-अब तक)। 20 नवंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यायाधीश दलवीर भंडारी को 9 वर्षीय कार्यकाल (2018-2027) के | लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का सदस्य पुनर्निर्वाचित किया।

27. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) 1919
Solution:अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की स्थापना वर्ष 1919 में लीग ऑफ नेशंस के तहत हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सबसे पुरानी विशेषीकृत एजेंसी (Specialised agency of UN) है, जिसका कार्य अंतरराष्ट्रीय श्रम मानदंडों की स्थापना के माध्यम से विश्व में सामाजिक और आर्थिक न्याय को आगे बढ़ाना है। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2019]

1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC)] का 'भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक प्रोटोकॉल' होता है।

2. UNCAC अब तक का सबसे पहला विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार-निरोधी लिखत है।

3. राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (UNTOC)] की एक विशिष्टता ऐसे एक विशिष्ट अध्याय का समावेशन है, जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं।

4. मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए अधिदेशित है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

Correct Answer: (c) केवल 2 और 4
Solution:'भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध प्रोटोकॉल' राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNTOC : United Nations Convention Against Transnational Organized Crime) के तीन पूरक प्रोटोकॉल में से एक है। अतः कथन 1 गलत है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCAC : United Nations Convention Against Corruption) अब तक का पहला और एकमात्र विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार निरोधी लिखत (legally binding universal anti-corruption instrument) है। अतः कथन 2 सही है।

UNCAC (न कि UNTOC) के अध्याय V का लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है, जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं। इस प्रकार कथन 3 सही नहीं है।

कथन 4 सही है, क्योंकि UNCAC और UNTOC दोनों ही अभिसमयों के कार्यान्वयन में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC : United Nations Office on Drugs and Crime) को अधिदेशित (Mandated) किया गया है।

29. "विधि का नियम सूचकांक" (रूल ऑफ ला इंडेक्स) को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) विश्व न्याय परियोजना
Solution:विधि का नियम सूचकांक (Rule of Law Index) विश्व न्याय परियोजना (WJP : World Justice Project) द्वारा जारी किया जाता है। वर्ष 2023 में जारी इस सूचकांक के नवीनतम संस्करण में विश्व के 142 देशों और अधिकारिता क्षेत्रों में विशेषज्ञ सर्वेक्षणों के आधार पर कानून पालन के नियमों की स्थिति का मापन किया गया है। वर्ष 2023 में इस सूचकांक में भारत 79वें स्थान पर है। वर्ष 2023 में इस सूचकांक में डेनमार्क का शीर्ष स्थान है, जबकि नॉर्वे और फिनलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। विश्व न्याय परियोजना (WJP) एक अमेरिकी स्वतंत्र, बहुआयामी संगठन है, जो विश्व भर में विधि के नियम को उन्नत करने के मिशन पर कार्यरत है। इसकी स्थापना वर्ष 2006 में विलियम एच. न्यूकोम (William H. Neukom) द्वारा की गई थी।

30. निम्न में से किसका संबंध संयुक्त राष्ट्र संघ से नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) एमनेस्टी इंटरनेशनल
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी, इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार, इसके अंग हैं-महासभा (General Assembly), सुरक्षा परिषद (Security Council), आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council), न्यासी परिषद (Trusteeship Council; 1 नवंबर, 1994 से निष्क्रिय), अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (Internation- al Court of Justice) एवं सचिवालय (Secretariat)। एमनेस्टी इंटरनेशनल विश्व के प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों में से एक है, जिसका मुख्यालय लंदन में है।