प्रश्न विविधा

Total Questions: 50

31. एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) विश्वव्यापी मानव अधिकार आंदोलन
Solution:एमनेस्टी इंटरनेशनल एक विश्वव्यापी मानव अधिकार आंदोलन कर्ता गैर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1961 में लंदन के एक बैरिस्टर पीटर बेनेन्सन ने की थी। वर्ष 1961 में पीटर बेनेन्सन ने विश्व में हो रही अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में 'द फॉरगाटेन प्रिजनर्स' नामक एक लेख लिखा। एमनेस्टी इंटरनेशनल उन्हीं के विचारों का एक मूर्त रूप है। इसका मुख्यालय लंदन में है।

32. एमनेस्टी इंटरनेशनल एक संगठन है, जो जुड़ा हुआ है- [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) मानव अधिकारों के संरक्षण से
Solution:एमनेस्टी इंटरनेशनल एक विश्वव्यापी मानव अधिकार आंदोलन कर्ता गैर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1961 में लंदन के एक बैरिस्टर पीटर बेनेन्सन ने की थी। वर्ष 1961 में पीटर बेनेन्सन ने विश्व में हो रही अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में 'द फॉरगाटेन प्रिजनर्स' नामक एक लेख लिखा। एमनेस्टी इंटरनेशनल उन्हीं के विचारों का एक मूर्त रूप है। इसका मुख्यालय लंदन में है।

33. Doctors without Borders' (Medecins Sans Frontieres), जो प्रायः समाचारों में आया है, है- [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) एक गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन
Solution:डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स एक मानवतावादी चिकित्सकीय गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना दिसंबर, 1971 में फ्रांस में की गई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है। इस संस्था का उद्देश्य जाति, धर्म, पंथ या राजनीतिक प्रतिबद्धता के बिना प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं एवं सशस्त्र संघर्ष के पीड़ितों की सहायता करना है। इस संस्था को वर्ष 1999 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

34. विश्व के कितने देशों में अनिवार्य मतदान की व्यवस्था लागू है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (e) इनमे से कोई भी नहीं
Solution:मार्च, 2015 में प्रस्तुत विधि आयोग की 255वीं रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 28 देशों में अनिवार्य मतदान की व्यवस्था लागू है। ये देश हैं- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बोलिविया, ब्राजील, कांगो, कोस्टारिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, मिस्र, ग्रीस आदि।

35. 'ह्वाइट हाउस' के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. ह्वाइट हाउस का पता, 1800 पेंसिल्वेनिया ऐविन्यू है।

2. यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है।

3. 1 नवंबर, 1800 को जॉन एडम्स इस इमारत में निवास करने वाले पहले राष्ट्रपति बने ।

4. यह अमेरिकी लोकतंत्र का प्रतीक है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

Correct Answer: (d) 2, 3 और 4
Solution:ह्वाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान और कार्यस्थल है। इसकी आधारशिला 1792 ई. में रखी गई थी। 1800 ई. में इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया। इसके पश्चात 1 नवंबर, 1800 को तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एडम्स इसमें निवास करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। इसका आधिकारिक पता यू. एस.ए. की राजधानी वाशिंगटन, डीसी में 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू है। ह्वाइट हाउस को अमेरिकी लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि राष्ट्रपति, अमेरिकी संविधान का अभिन्न अंग है।

36. अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु गठित निर्वाचक मंडल के सदस्य होते हैं : [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:अमेरिकी राष्ट्रपति सीधे जनता द्वारा नहीं चुना जाता है। इसके लिए 'इलेक्टोरल कॉलेज' (Electoral College) का प्रयोग किया जाता है। सभी इलेक्टर्स को मिलाकर इलेक्टोरल कॉलेज बनता है, जिसका चुनाव प्रत्यक्ष रूप से देश की जनता के द्वारा होता है। यही इलेक्टोरल राष्ट्रपति के उम्मीदवारों को वोट देकर चुनते हैं। वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए कुल इलेक्टोरल की संख्या 538 है। इलेक्टोरल वोटों (इलेक्टर्स) की संख्या हर राज्य में अलग -अलग होती है; राज्य की जनसंख्या के हिसाब से इलेक्टोरल वोटों (इलेक्टर्स) का कोटा होता है।

37. अमेरिकी राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया में पहली प्राइमरी कहां होती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) न्यू हैम्पशायर
Solution:अमेरिकी राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया में पहली प्राइमरी न्यू हैम्पशायर एवं पहला काकस (प्रसम्मिलन) आयोवा राज्य से होता है, जिसके लिए चुनाव राष्ट्रपति चुनाव से लगभग एक वर्ष पूर्व ही हो जाते हैं। पारंपरिक रूप से यहीं से अमेरिकी राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया का प्रारंभ होता है। प्राइमरी चुनाव राज्य तथा स्थानीय सरकारों द्वारा चलाए जाते हैं, जबकि काकस (प्रसम्मिलन) निजी कार्यक्रम हैं, जो सीधे राजनीतिक दलों द्वारा स्वयं चलाए जाते हैं।

38. लिखित संविधान की अवधारणा (Concept) ने सर्वप्रथम कहां जन्म लिया ? [M.P. P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:लिखित संविधान की अवधारणा का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। इस प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान (1789 से प्रभावी) विश्व का प्रथम लिखित संविधान है।

39. लैरी प्रेसलर निम्न में से किससे संबद्ध हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) क्लिंटन द्वारा प्रस्तावित पाकिस्तान को सैनिक सहायता की आलोचना
Solution:लैरी प्रेसलर अमेरिका के प्रमुख सीनेटर (संसद सदस्य) थे, जिन्होंने अमेरिका द्वारा दी जाने वाली सहायता को परमाणु अप्रसार से जोड़ने के लिए प्रेसलर संशोधन प्रस्तुत किया था। उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पाकिस्तान को प्रस्तावित सैन्य सहायता की आलोचना इसी आधार पर की थी कि पाकिस्तान परमाणु विकास एवं प्रसार में संलग्न है।

40. सुमेलित कीजिए [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

A. प्रेसलर संशोधन                   1. बांग्लादेश

B. चकमा शरणार्थी                   2. गोर्बाचोव

C. पेरेस्त्रोइका                           3. इस्राइल-पी.एल.ओ. समझौता

D. 13 सितंबर, 1993                4. अमेरिकी सहायता को आणविक क्षमता के विकास से जोड़ना

      (A)

        (B)

          (C)

          (D)

(a)

1

2

4

3

(b)

4

1

2

3

(c)

2

3

4

1

(d) 

3

4

2

1

Correct Answer: (b)
Solution:प्रेसलर संशोधन के द्वारा अमेरिकी सहायता को आणविक क्षमता के विकास से जोड़ा गया; चकमा शरणार्थी भारत में बांग्लादेशी शरणार्थी हैं; 'पेरेस्त्रोइका' पूर्व सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव की राजनीतिक एवं आर्थिक पुनर्गठन की नीति थी तथा 13 सितंबर, 1993 को इस्राइल और फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पी.एल. ओ.) के बीच समझौता हुआ था।