प्रश्न विविधा

Total Questions: 50

41. 'एशिया की धुरी' विदेश नीति की रणनीति है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) यू.एस.ए. की
Solution:अमेरिका की पारंपरिक विदेश नीति यूरोप और मध्य एशिया पर केंद्रित रही है। परंतु सोवियत संघ के पतन, वैश्वीकरण के प्रभाव, पहुंच एवं दायरे में वृद्धि, चीन समेत एशियाई देशों के आर्थिक उत्थान ने वैश्विक शक्ति संतुलन में धीरे-धीरे बदलाव लाना शुरू कर दिया है। परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर अपनी वर्चस्वशाली स्थिति को सुरक्षित रखने तथा अमेरिकी हितों को पुनर्समायोजित करने के लिए अमेरिकी विदेश नीति में एशिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। इस बात की स्पष्ट अभिव्यक्ति अमेरिका के तत्कालीन ओबामा प्रशासन की 'एशिया को धुरी बनाने की नीति' (Pivot to Asia) में दिखाई देती है। यह नीति एशिया महाद्वीप के पश्चिमी किनारे से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप तक प्रशांत एवं हिंद दो महासागरों के दायरे में विस्तृत एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित है।

42. सी.आई.ए. किस देश की आसूचना एजेंसी है? [M.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) यू.एस.ए.
Solution:CIA (Central Intelligence Agency) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) की आसूचना (गुप्तचर) एजेंसी है।

43. रिसर्च एवं एनालिसिस विंग (रॉ) निम्नांकित में से किसका भाग है? [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) मंत्रिमंडल सचिवालय का
Solution:रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R & AW) भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है, जिसका गठन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में 21 सितंबर, 1968 को किया गया था। यह संस्था मंत्रिमंडल सचिवालय (Cabinet Secretariat) के अंतर्गत आती है।

44. 'मोसाद' क्या है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) इस्राइल गुप्तचर संगठन
Solution:'मोसाद' इस्राइल का सरकारी गुप्तचर संगठन है।

45. ISI का पूरा नाम क्या है? [M.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस
Solution:ISI - Inter Services Intelligence पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था है।

46. 'फोर्थ एस्टेट' (Fourth Estate) या 'चतुर्थ स्तंभ' क्या है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) प्रेस
Solution:प्रेस (मीडिया) राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अतः इसे लोकतंत्र के 'चतुर्थ स्तंभ' (Fourth Estate) की संज्ञा दी जाती है।

47. ब्रिटिश समाचार पत्रों का केंद्र कौन-सा है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) फ्लीट स्ट्रीट
Solution:फ्लीट स्ट्रीट, फ्लीट नदी के नाम पर लंदन की एक गली है, जहां से 1980 के दशक तक अधिकांश ब्रिटिश समाचार-पत्र छपते रहे थे। क्रमिक रूप से यहां से अब समाचार-पत्रों के कार्यालय हट गए हैं।

48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. रूस की संसद (पार्लियामेंट) फेडरल असेम्बली कहलाती है।

2. रूसी संसद में काउंसिल ऑफ दि फेडरेशन, निचला सदन है।

3. रूसी संसद में उच्च सदन का नाम स्टेट ड्यूमा है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल 1
Solution:रूसी संसद का नाम फेडरल असेम्बली है। रूसी संसद के निचले सदन (Lower House) को ड्यूमा (Duma) कहते हैं, जबकि उच्च सदन (Upper House) को फेडरेशन काउंसिल या काउंसिल ऑफ दि फेडरेशन कहते हैं। इस प्रकार प्रस्तुत कथनों में से कथन 1 के अतिरिक्त अन्य दो कथन असत्य हैं।

49. जापान की संसद को क्या कहा जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) डायट
Solution:डायट जापान की रिक्सडेग स्वीडन की कोर्टेज स्पेन की संसद है; तथा सेजिम (Sejm) पोलैंड की संसद का निचला सदन है।

50. चीन की संसद जानी जाती है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) नेशनल पीपुल्स कांग्रेस
Solution:चीन की संसद 'नेशनल पीपुल्स कांग्रेस' के नाम से जानी जाती है। इसमें वर्तमान में 2980 सदस्य हैं तथा यह विश्व की सबसे बड़ी संसद है। परंतु वास्तव में यह लगभग रबर स्टांप विधायिका है, जो कि सामान्यतः चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के निर्णयों पर मुहर लगाती है।