प्रसिद्ध वैज्ञानिक (विज्ञान और प्रौद्योगिकी)

Total Questions: 10

1. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में किसे जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-I (07/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) विक्रम साराभाई
Solution:विक्रम साराभाई:- एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और खगोलशास्त्री, जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान की शुरुआत की और भारत में परमाणु ऊर्जा विकसित करने में मदद की। अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) की स्थापना (1947) की । पुरस्कारः 1966 में पद्म भूषण। 1972 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत)।

2. अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कौन थी? [RRB NTPC CBT-I (09/01/2021) Evening]

Correct Answer: (b) कल्पना चावला
Solution:कल्पना चावला 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष शटल दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई। सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री के पास अंतरिक्ष में 195 दिन बिताने का रिकॉर्ड है, साथ ही महिलाओं द्वारा सबसे अधिक स्पेसवॉक (spacewalk) समय -50 घंटे 40 मिनट का रिकॉर्ड भी है। शावना पांडे -भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री है। वह 2015 में शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक वाणिज्यिक स्पेससूट का परीक्षण करने वाले प्रथम दल में थीं।

3. भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक किसे माना जाता है? [RRB NTPC CBT-I (10/01/2021) Evening]

Correct Answer: (b) डॉ होमी भाभा
Solution:भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के संस्थापकः गठन - 3 जनवरी 1954, मुख्यालय (ट्रॉम्बे) मुंबई। ए.पी.जे अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति, इन्हें -"भारत के मिसाइल मैन" के नाम से जाना जाता है। राजा रमन्ना इन्होंने न्यूट्रॉन थर्मलाइजेशन और रिएक्टर डिजाइन के क्षेत्र में योगदान दिया और 18 मई, 1974 को भारत के पहले परमाणु विस्फोट परीक्षण (ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा) का पर्यवेक्षण किया।

4. खगोल भौतिकीविद ......., जिन्होंने पहली बार 1958 ई. में सौर-हवा के अस्तित्व का सिद्धांत दिया था, वे पहले जीवित व्यक्ति बने जिनके नाम पर नासा ने एक अंतरिक्ष यान का नाम रखा है। [RRB NTPC CBT-I (16/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) यूजीन पार्कर
Solution:एलोन मस्क टेस्ला और स्पेस-एक्स दोनों के CEO हैं। जोहान्स केपलर ने ग्रहों की गति के तीन नियम प्रतिपादित किये। कार्ल सैगन सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 'कॉसमॉसः ए पर्सनल वॉयज' की मेजबानी की थी।

5. निम्नलिखित में से कौन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से संबंधित नहीं है? [RRB NTPC CBT-I (16/01/2021) Evening]

Correct Answer: (a) सत्येंद्र नाथ बोस
Solution:सत्येन्द्र नाथ बोस (रायल सोसायटी के सदस्य) "बोस-आइंस्टीन सिद्धांत" के लिए प्रसिद्ध हैं और इनके नाम पर ही परमाणु में एक प्रकार के कण का नाम बोसोन रखा गया है। पुरस्कार - पद्म विभूषण (1954)।

6. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक का भारत में परमाणु क्षेत्र में कोई योगदान नहीं है? [RRB NTPC CBT-I (18/01/2021) Evening]

Correct Answer: (a) सी.एन. आर राव
Solution:सी.एन.आर राव (भारतीय रसायनज्ञ): मुख्य रूप से ठोस अवस्था और संरचनात्मक रसायन विज्ञान में काम किया। शेखर बसुः भारत की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी INS अरिहंत के लिए परमाणु रिएक्टर के निर्माण में उनके प्रयासों का श्रेय दिया जाता है।

7. 1974 में पोखरण में भारत के पहले परमाणु परीक्षण के समय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? [RRB NTPC CBT-I (19/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) होमी सेठना
Solution:इस परीक्षण का कोडनेम 'स्माइलिंग बुद्धा' रखा गया था। राजगोपाला चिदम्बरम एक भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं जिन्होंने पोखरण। और पोखरण - ॥ परीक्षण तैयारियों का समन्वय किया। परमाणु ऊर्जा आयोगः स्थापना - 3 अगस्त 1948, मुख्यालय - मुंबई, प्रथम अध्यक्ष डॉ. होमी भाभा, मंत्रालय परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), भारत सरकार।

8. किसने भविष्यवाणी की थी कि 'परमाणु प्रौद्योगिकी न केवल विद्युत क्षेत्र में बल्कि जीवन की बेहतरी के लिए अन्य सामाजिक उपयोगों के लिए बहुत आवश्यक होने जा रही है? [RRB NTPC CBT-I (21/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) होमी जे भाभा
Solution:होमी जे भाभा (भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक)। 1948 में, उन्हें भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (भारत के मिसाइल मैन) - भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002 से 2007)। जे. सी. बोस ने वायरलेस संचार की खोज की और उन्हें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग संस्थान द्वारा रेडियो विज्ञान का जनक नामित किया गया। सर सीवी रमन (1930 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त) ने रमन प्रभाव की खोज की जिसके अनुसार अणुओं द्वारा विक्षेपित होने पर प्रकाश अपनी तरंग दैर्ध्य औरआवृत्ति परिवर्तित कर देता है।

9. जब चंद्रयान-1 लॉन्च किया गया था तब ISRO के अध्यक्ष कौन थे? [RRB NTPC CBT-I (29/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) जी माधवन नायर
Solution:जी माधवन नायर। चंद्रयान- 1 -प्रक्षेपण तिथि 22 अक्टूबर 2008। रॉकेट PSLV-XL C11। प्रक्षेपण स्थल-सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश। अंतिम संपर्क 28 अगस्त 2009। मिशन प्रकार चंद्र परिक्रमा। लॉन्च - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा। चंद्रयान-2 प्रक्षेपण तिथि - 22 -जुलाई 2019। रॉकेट - GSLV MK III । अध्यक्ष -के. सिवान। चंद्रयान-3 - प्रक्षेपण तिथि - 14 जुलाई 20231 रॉकेट LVM3 M41 अध्यक्ष एस -सोमनाथ।

10. BARC मुंबई के संस्थापक निर्देशक कौन थे? [RRB NTPC CBT-I (10/02/2021) Evening]

Correct Answer: (a) होमी जहांगीर भाभा
Solution:वह एक परमाणु भौतिक विज्ञानी थे और भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी थे। उन्हें एडम्स पुरस्कार (1942) और पद्म भूषण (1954) से सम्मानित किया गया।