प्राकृतिक वनस्पति

Total Questions: 35

1. निम्नलिखित में किस राज्य के वनों का वर्गीकरण अर्द्ध-उष्णकटिबंधीय के रूप में किया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) मध्य प्रदेश
Solution:उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन या अर्द्ध-उष्णकटिबंधीय वनों का विस्तार मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों पर पाया जाता है।

2. निम्नलिखित में से तत्वतः कौन-सी एक हिमालयी वनस्पति की जाति नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) महोगनी
Solution:महोगनी मूलतः उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के वृक्ष हैं। यह वृक्ष मुख्य रूप से वेस्टइंडीज, मध्य अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। शेष हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले वृक्ष हैं। भारत में महोगनी मुख्यतः उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

3. सामाजिक वानिकी में प्रयुक्त बहु-उद्देशीय वृक्ष का एक उदाहरण है [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) खेजरी
Solution:सामाजिक वानिकी में प्रयुक्त बहु-उद्देशीय वृक्ष का उदाहरण खेजरी है। खेजरी वृक्ष को मरुस्थल का राजा कहा जाता है। खेजरी का उपयोग पशुओं के चारा, ईंधन तथा ओषधि के रूप में किया जाता है। इसके बहु-उद्देशीय उपयोग तथा अधिक तापमान सहन करने की क्षमता तथा कम पानी की आवश्यकता के कारण सामाजिक वानिकी कार्यक्रम में इसे वरीयता दी गई है।

4. लीसा प्राप्त होता है- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (a) चीड़ के वृक्ष से
Solution:उत्तराखंड के चीड़ वनों से प्राप्त होने वाली लीसा एक महत्वपूर्ण गैर- प्रकाष्ठ वन उपज है। लीसा से विरोजा तथा तारपीन का तेल बनाया जाता है, जिसका उपयोग कागज उद्योग, साबुन तथा पेन्ट बनाने में होता है। उत्तराखंड में लीसा स्वरोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख साधन है।

5. . सूची-1 (कच्छ वनस्पति) को सूची-II (राज्य) से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2002]

सूची-1 (कच्छ वनस्पति)सूची-II (राज्य)
A. अत्रा1. कर्नाटक
B. कुंडापुर2. केरल
C. पिचवरम3. आंध्र प्रदेश
D. वेम्बनाड4. महाराष्ट्र
5. तमिलनाडु

 

ABCD
(a)2154
(b)4532
(c)2534
(d)4152

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-1 सूची-I
 अत्रा रत्नागिरि महाराष्ट्र
कुंडापुर कर्नाटक कर्नाटक
पिचवरम तमिलनाडु
वेम्बनाड (वेम्बनाद) केरल

6. निम्नलिखित में किसका सुमेल नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 Uttarakhand P.C.S. U.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) वेम्बनाद - कर्नाटक
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-1 सूची-I
 अत्रा रत्नागिरि महाराष्ट्र
कुंडापुर कर्नाटक कर्नाटक
पिचवरम तमिलनाडु
वेम्बनाड (वेम्बनाद) केरल

7. भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षावन की उपस्थिति है- [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) असम और केरल में
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन की उपस्थिति केरल और असम में है। ये वन पश्चिमी घाटों के अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों, असम के ऊपरी भागों तथा तमिलनाडु के तट तक सीमित हैं। ये उन क्षेत्रों में भली-भांति विकसित हैं, जहां 200 सेमी. से अधिक वर्षा के साथ एक थोड़े समय के लिए शुष्क ऋतु पाई जाती है।

8. ऐन्टिलोपों 'ऑरिक्स' और 'चीरू' के बीच क्या अंतर है? [I.A.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्रों में रहने के लिए अनुकूलित है, जबकि चीरू ठंडे उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्द्ध- मरुस्थली क्षेत्रों में रहने के लिए
Solution:ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्रों जैसे अरब आदि क्षेत्रों में रहने के लिए अनुकूलित है, जबकि चीरू ठंडे उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्द्ध-मरूस्थली क्षेत्रों में रहने के लिए अनुकूलित है। उपर्युक्त विकल्पों में से इनके मध्य यही सर्वप्रमुख अंतर है।

9. सुमेल कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

सूची-Iसूची-II
(A) सागौन1. हिमालय की तराई
(B) देवदार2. मध्य भारत
(C) सुन्दरी3. सुन्दरबन
(D) सिनकोना4. हिमालय के उच्च क्षेत्र

 

ABCD
(a)2431
(b)3214
(c)4132
(d)2341

 

Correct Answer: (a)
Solution:
  • सागौन (Teak) का प्रमुख विस्तार मध्य भारत (जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा) में होता है।
  • देवदार (Deodar) पश्चिमी हिमालय के उच्च क्षेत्र (1500 मीटर से 3000 मीटर की ऊंचाई पर) में पाया जाता है।
  • सुन्दरी (Sundri) का विस्तार सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र में होता है, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में स्थित है।
  • सिनकोना (Cinchona) वृक्ष हिमालय की तराई क्षेत्र में पाया जाता है, जो मुख्य रूप से औषधीय उपयोग के लिए जाना जाता है।

10. सुन्दरबन निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) तटीय या ज्वारीय वन
Solution:
  • सागौन (Teak) का प्रमुख विस्तार मध्य भारत (जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा) में होता है।
  • देवदार (Deodar) पश्चिमी हिमालय के उच्च क्षेत्र (1500 मीटर से 3000 मीटर की ऊंचाई पर) में पाया जाता है।
  • सुन्दरी (Sundri) का विस्तार सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र में होता है, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में स्थित है।
  • सिनकोना (Cinchona) वृक्ष हिमालय की तराई क्षेत्र में पाया जाता है, जो मुख्य रूप से औषधीय उपयोग के लिए जाना जाता है।