प्राकृतिक वनस्पति

Total Questions: 35

31. दिए गए कच्चे रूपरेखा मानचित्र में वन क्षेत्रों को 1, 2, 3 और 4 के रूप में अंकित किया गया इनमें से, जिनमें 1997 में गम्भीर महामारी का प्रकोप हुआ, वे क्षेत्र थे- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) 3 के साखू वन
Solution:वर्ष 1997 में मध्य प्रदेश के साखू के वन कीड़ों के लग जाने से संक्रमित हो गए थे। पेड़ों में लगने वाले ये कीड़े वृक्षों को धीरे-धीरे कुतरने लगे परिणामस्वरूप कई पेड़ जंगलों में धराशायी हो गए।

32. निम्न में से किसे 'जंगल की आग' कहा जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) ब्यूटिया मोनोस्पर्मा
Solution:ब्यूटिया मोनोस्पर्मा को 'जंगल की आग' (Flame of the forest) कहा जाता है। इसे ढाक अथवा पलाश के नाम से भी जाना जाता है। पलाश के फूल को उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प घोषित किया गया है।

33. भारत के निम्न राज्यों में से किसमें सागौन का वन नहीं पाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) झारखंड
Solution:दिए गए विकल्पों में भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, झारखंड को छोड़ मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश तीनों राज्यों में सागौन वन पाया जाता है। मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सागौन वन पाया जाता है।

34. निम्न में से किस पौधे में फूल नहीं होते? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) फर्न
Solution:फर्न (Fem) एक संवहनी पौधा है, ये पौधे बीजरहित होते हैं। इन पौधों में फूल नहीं लगते हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

35. पश्चिमी हिमालय में उच्च पर्वतीय वनस्पति 3000 मीटर की ऊंचाई तक ही उपलब्ध होती है, जबकि पूर्वी हिमालय में यह 4000 मीटर की ऊंचाई तक उपलब्ध होती है। एक ही पर्वत श्रृंखला में इस विविधता का कारण है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) पूर्वी हिमालय का भूमध्य रेखा और समुद्र तट से पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक निकट होना
Solution:चूंकि पूर्वी हिमालय, पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा समुद्र एवं भूमध्य रेखा से अधिक निकट स्थित है, अक्षांशीय अवस्थिति के कारण पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी हिमालय की जलवायु में अंतर पाया जाता है। अतः पूर्वी हिमालय में वनस्पति की ऊंचाई भी पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक मिलती है।