प्राचीन भारतीय इतिहास का अध्ययन

Total Questions: 26

21. आर.जी. भण्डारकर के विषय में निम्न कथनों में से सही कथनों का चुनाव करें-

(1) इन्होंने सातवाहनों के दक्कन इतिहास का पुनर्निर्माण किया।

(2) ये महान समाज सुधारक थे।

(3) इन्होंने विधवा विवाह का सर्मथन किया।

(4) बाल विवाह व जाति प्रथा का खण्डन किया।

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:उपर्युक्त सभी विकल्प सत्य हैं-आर. जी. भण्डारकर महाराष्ट्र क्षेत्र के प्रमुख इतिहासकारों मे से एक थे, जिन्होंने सातवाहनों के दक्कन के इतिहास का पुनर्निर्माण किया। साथ ही विधवा-विवाह का समर्थन किया और बाल-विवाह तथा जाति प्रथा का खण्डन किया।

22. 'हिस्ट्री ऑफ धर्मशास्त्र' का संबंध किन परिक्षेत्रों से है?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:पी.वी कांणे संस्कृत के महान विद्वान थे। इन्होंने 5 हजार खंडों एवं 6 हजार से अधिक पृष्ठों वाली महान कृति 'हिस्ट्री ऑफ धर्मशास्त्र' की रचना की, जिसे विश्वकोश की संज्ञा दी जाती है। इसके अंतर्गत सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक नियमों, कानूनों और प्रथाओं का वर्णन किया गया है। इस विश्वकोष के माध्यम से इन्होंने ईसाई धर्म प्रचारकों और सम्राज्यवादी इतिहासकारों द्वारा फैलाई गई धुंध को साफ किया।

23. मार्क्सवादियों के अनुसार इतिहास के पांच चरण दिए गए हैं। (i) आदिम साम्यवाद (ii), दासता, (iii) सामंतवाद, (iv) पूँजीवाद, (v) साम्यवाद। जिन्हें किसके द्वारा परिभाषित किया है?

Correct Answer: (c) कार्ल मार्क्स व एफ. एंजेल्स
Solution:मार्क्सवादी, इतिहास के सार्वभौमिक नियमों और चरणों में विश्वास करते हैं। उनका मानना है, कि सभी समाज इतिहास के कम-से-

कम पांच चरणों से गुजरते हैं-

(i) आदिम साम्यवाद

(ii) दासता

(iii) सामंतवाद

(iv) पूंजीवाद

(v) साम्यवाद। ये चरण कार्ल मार्क्स   और एफ. एंजेल्स ने परिभाषित किए थे, जो साम्यवाद के प्रतिपादक थे।

24. मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार किस काल को स्वर्णिम युग की संज्ञा दी गयी है?

Correct Answer: (c) कुषाण
Solution:एंजेल्स का विचार भी मार्क्स की तरह है। इनके अनुसार भारतीय साहित्य में जो कुछ भी अच्छा है, वह विजेताओं का योगदान है और इसलिए, इस विचारधारा के अनुसार कुषाण काल भारत के इतिहास का स्वर्णिम काल है, सातवाहन अथवा गुप्त काल नहीं। गुप्त वंश के समय से बारहवीं शताब्दी ई. में मुसलमानों की विजय तक के काल को 'सामंतवाद का युग' अर्थात अंध युग कहा गया है, जिसमे हर चीज का पतन हो गया था। मार्क्सवादियों ने भारतीय परिप्रेक्ष्य में कुषाण काल को स्वर्णिम काल की संज्ञा दी है।

25. 'हिंदू पॉलिटी' पुस्तक जिसे क्लासिक रचना की संज्ञा दी गयी है, किस इतिहासकार द्वारा लिखी गयी है?

Correct Answer: (a) के.पी. जायसवाल
Solution:'हिंदू पॉलिटी' की रचना वर्ष 1924 ई. में के.पी. जायसवाल द्वारा की गयी। इस पुस्तक में इस भ्रांति को प्रभावशाली ढंग से धराशायी कर दिया गयां कि 'भारतीयों के कोई राजनीतिक विचार नहीं थे।'

26. 'इतिहासकार' किसे कहा जाता है?

Correct Answer: (a) जो अतीत के कालक्रम का अध्ययन करता है।
Solution:'इतिहासकार' वह व्यक्ति होता है जो अतीत के कालक्रम का अध्ययन करता है तथा उसके संबंध में आने वाली पीढ़ी को अवगत कराता है