प्राचीन भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 46

11. महान साहित्यिक कृति 'मृच्छकटिक' का लेखक कौन है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) शूद्रक
Solution:मृच्छकटिका (द क्ले कोर्ट) एक संस्कृत नाटक है, जिसे शूद्रक ने ईसा पूर्व दूसरी सदी में लिखा था।
  •  इसमें चारुदत्त नाम के एक युवक का एक धनी दरबारी वसतसेना के प्रति उसके प्रेम के विषय में उल्लेख है।

12. निम्नलिखित में से कौन चंद्रगुप्त द्वितीय के नौ रत्नों में से एक है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) वराहमिहिर (Varahamihira)
Solution:चंद्रगुप्त द्वितीय के नौ रत्नों में अमरसिहः धनवंतरि; घटकर्पर; कालिदास; क्षपणकः संक; वराहमिहिर; वररुचि एवं वेतालभट्ट थे।
  • वराहमिहिर उज्जैन के निवासी थे, जिन्होंने तीन महत्वपूर्ण पुस्तकें पचसिद्धांतिका, बृहत संहिता एवं बृहत जातक की रचना की।

13. अशोक के प्राचीनतम प्राप्त अभिलेख निम्न में से किस लिपि में लिखे गए हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) ब्राह्मी
Solution:भारत में पाए जाने वाले सबसे पहले गूढ़ पुरालेख ब्राह्मी लिपि में है, जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के अशोक के शिलालेख हैं।
  • भारत के मध्य पूर्वी भाग में पाए गए उनके (अशोक) शिलालेख ब्राह्मी लिपि का उपयोग करते हुए मगधी प्राकृत में लिखे गए थे, जबकि प्राकृत में खरोष्ठी लिपि का उपयोग करते हुए ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का उत्तर पश्चिम में उपयोग किया गया था।
  • इन शिलालेखों को ब्रिटिश पुरातत्वविद् और इतिहासकार जेम्स प्रिंसेप ने 1837 ई. में पढ़ा था।

14. चंद्रगुप्त प्रथम के बाद गुप्त साम्राज्य की बागडोर किसने संभाली ? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) समुद्र गुप्त
Solution:समुद्रगुप्त (शासनकाल 335-380 ई) चंद्रगुप्त प्रथम और कुमारदेवी का पुत्र था। वह 335 ई. में मौर्य साम्राज्य गद्दी पर बैठा।
  • पश्चिमी विद्वान उसकी तुलना नेपोलियन से करते हैं एवं व्यापक सैन्य विजय के कारण उसे भारतीय नेपोलियन भी कहते हैं।
  • उसके दरबारी कवि और मत्री हरिसेन ने इलाहाबाद स्तंभ या प्रयाग प्रशस्ति शिलालेख की रचना की।

15. चौबीसवें जैन तीर्थंकर का नाम क्या था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) महावीर
Solution:भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर थे। उनका जन्म 599 ईसा पूर्व में हुआ था।
  • रानी त्रिशला ने गर्भ धारण करने के पश्चात (भगवान महावीर के संदर्भ में) चौदह स्वपन (कुछ लोग सोलह सपने मानते हैं।) देखा।

16. 'मुद्राराक्षस' (Mudrarakshasa) नाटक किसने लिखा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) विशाखदत्त
Solution:मुद्राराक्षस विशाखदत्त (चौथी शताब्दी सीई) द्वारा संस्कृत में लिखा गया एक ऐतिहासिक नाटक है।
  • यह उत्तर भारत में राजा चंद्रगुप्त मौर्य के सत्ता में आने का वर्णन करता है।

17. कालिदास द्वारा लिखे गए नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' (Abhijnana Shakun-talam) में शंकुतला का पुत्र कौन था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) भरत
Solution:कालिदास का नाटक अभिज्ञानशकुंतलम प्राचीन संस्कृत साहित्य के सर्वश्रेष्ठ नाटकों में से एक है।
  • दुष्यंत और शकुतला का भरत नाम का एक पुत्र था जो बाद में भारत के सम्राट बना।

18. पुरातात्विक स्थल 'सुरकोटडा (Surkotada)' किस राज्य में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) गुजरात
Solution:सुरकोटडा गुजरात के भुज जिले के उत्तर पूर्व में 3.5 एकड़ में फैला एक छोटा सा पुरातत्व स्थल है. जो रोपर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।
  • इसकी खोज और उत्खनन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के श्री जगत पति जोशी ने 1964-1968 में किया था।

19. अशोक, तर्कसिद्ध रूप से प्रारंभिक भारत के सबसे प्रसिद्ध शासक थे, जिसने कलिंग पर विजय प्राप्त की। वे ....... के पोते थे। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:अशोक मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र थे।
  • उन्होंने 268 से 232 ईसा पूर्व तक पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था।

20. 'सत्यमेव जयते' उद्धरण भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर देवनागरी लिपि में अंकित है। यह उद्धरण कहाँ से लिया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) मुंडक उपनिषद
Solution:सत्यमेव जयते (सत्य की हीं जीत होती है।) प्राचीन भारतीय ग्रंथ मुंडक उपनिषद का एक मंत्र है।
  • भारत की स्वतंत्रता के पश्चात इसे भारत के राष्ट्रीय आदर्श वाक्य के रूप में अपनाया गया था।
  • यह राष्ट्रीय प्रतीक के आधार पर लिपि के रूप में अंकित है।