प्राचीन भारत का इतिहास (रेलवे) भाग-II

Total Questions: 46

1. नागार्जुनी गुफाएँ कहाँ स्थित है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) बिहार
Solution:

नागार्जुनी हिल गुफाएँ बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित हैं।
• इन गुफाओं को बराबर गुफाओं की तुलना में दशक बाद बनाया गया था और दशरथ मौर्य, अशोक के पोते और उत्तराधिकारी, प्रत्येक ने आजीविका सम्प्रदाय के लिए पवित्रा किया था।
• नागार्जुनी की गुफाएँ में कुल तीन गुफाएँ शामिल है
(i) गोपी गुफा - इसका निर्माण मौर्य शासक अशोक के पौत्र राजा दशरथ द्वारा आजीवक संप्रदाय के लिए किया गया था।
(ii) वादीथीका गुफा - इस गुफा का निर्माण की मौर्य शासक दशरथ द्वारा किया गया था।
(iii) वापियका गुफा - इसका निर्माण की मौर्य राजा दशरथ द्वारा आजीवक सप्रदाय के लिए किया गया था।

2. विश्व विरासत स्थल, महान साँची के स्तूप का निर्माण किया गया था- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अशोक
Solution:

साची का स्तूप रायसेन जिला, मध्य प्रदेश में स्थित है।
• यह मूल रूप से अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में शुरू किया गया था।
• यह 1989 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
• भगवान बुद्ध के अवशेषों को स्थापित करने के लिए निर्मित यह स्तूप भारत में सबसे पुरानी पत्थर संरचनाओं में से एक है। 

3. गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहाँ प्राप्त किया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) कुशीनगर
Solution:

गौतम बुद्ध (मूल नाम सिद्धार्थ) बौद्ध धर्म के संस्थापक थे, जिनका जन्म 6ठी शताब्दी ईसा पूर्व नेपाल के लुम्बिनी में शाक्य वंश में हुआ। बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त करने के बाद, उन्होंने सारनाथ में पहला उपदेश दिया, जिसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है। उन्होंने पाली भाषा में शिक्षाएँ दीं।
• गौतम बुद्ध ने लगभग 483 ईसा पूर्व 80 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (कुशीनारा) में महापरिनिर्वाण (अंतिम मुक्ति) प्राप्त किया था।
• रामभर स्तूप उस स्थान को चिह्नित करता है जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।

4. कंदरिया महादेव मंदिर की वास्तुकला निम्नलिखित में से कौन सी वास्तुकला शैली का उदाहरण है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) नागर
Solution:

कंदरिया महादेव मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।
• चंदेल वंश के राजा विद्याधरा द्वारा लगभग 1025-1050 ईस्वी में इस भव्य संरचना का निर्माण कराया गया था।
• खजुराहो के मंदिर नागर शैली के मंदिर का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

5. तीसरे तमिल संगम की अध्यक्षता किसने की? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) नक्कीरर
Solution:

तमिल संगम प्राचीन दक्षिण भारत (पांड्य राजाओं के संरक्षण) में आयोजित तमिल कवियों और विद्वानों की तीन प्रसिद्ध सभाएं थीं, जिनका कालक्रम लगभग 300 ई.पू. से 300 ईस्वी माना जाता है। ये सभाएं मुख्य रूप से मदुरै में आयोजित हुईं, जहाँ 'संगम साहित्य' (एट्टुथोकै, पट्टुपट्टू, और तोल्काप्पियम) की रचना हुई, जो दक्षिण भारत के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन का प्रमुख स्रोत है।
• तीन तमिल संगम आयोजित किए गए थे
(प्रथम, द्वितीय और तृतीय - इन्हें सामूहिक रूप से 'मुच्चंगम' कहा जाता है)।
• नक्कीरर उत्तरी मदुरै में आयोजित तीसरे तमिल संगम के अध्यक्ष थे।

6. किसने गांधी से चंपारण में किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) राजकुमार शुक्ल
Solution:

1917 में बिहार के चंपारण में किसानों की मुख्य समस्या अंग्रेज़ बागान मालिकों द्वारा थोपी गई तिनकठिया प्रणाली थी। इसके तहत किसानों को अपनी जमीन के 3/20वें हिस्से पर नील की अनिवार्य खेती करनी पड़ती थी। उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिलती थी, भारी कर देने पड़ते थे और नील की खेती से ज़मीन की उर्वरता कम होने से वे आर्थिक तंगी व दमन का सामना कर रहे थे।
• बिहार के चम्पारण जिले में काश्तकार किसानों के साथ हुए अन्याय के विरोध में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत के पहले सविनय अवज्ञा आदोलन के रूप में चपारण सत्याग्रह (1917) ही आरम्भ किया गया था।
• राजकुमार शुक्ल ने गांधी जी को चंपारण आने के लिए राजी किया और इस तरह चंपारण सत्याग्रह शुरू हुआ।

7. महाराष्ट्र में अजंता की गुफाओं में पेंटिग और मूर्तियां है वह कहानियों को दर्शाती हैं? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) बौद्ध
Solution:

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता की गुफाओं की पेंटिंग और मूर्तियां मुख्य रूप से जातक कथाओं (बुद्ध के पिछले जन्मों की कहानियां) और भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाती हैं।
• 29-30 चट्टान-कट बौद्ध गुफाओं (विहार और चैत्य) में ये कलाकृतियां दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से छठी शताब्दी ईस्वी के बीच बनी हैं और बौद्ध धर्म के महायान संप्रदाय से संबंधित हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राचीन बौद्ध ग्रंथ है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अभिधर्म कोश
Solution:

आचार्य वसुबंधु ने चौथी या पांचवीं शताब्दी में संस्कृत में अभिधर्मकोश (अभिधर्मकोशभाष्य) की रचना की, जिसमें लगभग 600 श्लोकों (कारिकाओं) के माध्यम से सर्वास्तिवाद और वैभाषिक दर्शन का व्यवस्थित सार प्रस्तुत किया गया है। यह ग्रंथ बौद्ध मनोविज्ञान, ब्रह्मांड विज्ञान, और धर्मों (अस्तित्व के तत्वों) का विश्लेषण करता है।
• प्राचीन बौद्ध ग्रंथ मुख्य रूप से त्रिपिटक (विनय, सुत्त, अभिधम्म) हैं, जो पाली भाषा में संकलित बुद्ध के उपदेशों का सबसे पुराना संग्रह है। इन्हें 25 ईसा पूर्व श्रीलंका में लिपिबद्ध किया गया था। इसके अलावा, महायान सूत्र, अवदान साहित्य और गांधारी ग्रंथ भी महत्वपूर्ण हैं। ये ग्रंथ बौद्ध दर्शन और भिक्षु अनुशासन का आधार हैं।

9. विशिष्टाद्वैत दर्शन के संस्थापक कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) रामानुजाचार्य
Solution:

रामानुज की दार्शनिक नींव अद्वैतवाद थी, जिसे हिंदू परंपरा में उन्हें विष्टाद्वैत कहा जाता है।
• उनके विचार वेदात में तीन उप-केंद्रों में से एक हैं। अन्य दो को अदि शंकर के अद्वैत (पूर्ण अद्वैतवाद) और माधवाचार्य के द्वैत (द्वैतवाद) के रूप में जाना जाता है।

10. भगवान महावीर का मूल नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) वर्धमान
Solution:

भगवान महावीर (लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व) जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे, जिनका जन्म बिहार में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशाला के पुत्र वर्धमान के रूप में हुआ था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में राजजीवन त्याग कर संन्यासी बनने का निश्चय किया। महावीर ने अहिंसा, सत्य , अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का उपदेश दियाऔर 72 वर्ष की आयु में पावपुरी में निर्वाण प्राप्त किया।
• उन्होंने 12 वर्षों की गहन तपस्या के बाद ऋजुपालिका नदी (आधुनिक बराकर नदी) के तट पर एक साल वृक्ष के नीचे कैवल्य (ज्ञान) प्राप्त किया।