प्राचीन भारत में स्थापत्य कला (UPPCS)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व धरोहर स्थल (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) मांडू का महल
Solution:यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल म. प्र. के ऐतिहासिक स्थलों में खजुराहो के मंदिर, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची के स्तूप शामिल हैं। मांडू का महल इस सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।

12. मंदिर स्थापत्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

(i) स्वतंत्र आधार (चूना पत्थर) के मंदिरों का उद्भव गुप्त काल में माना जाता है।

(ii) लाड़खां, जो कि एक प्रारंभिक मंदिर है, बादामी के चालुक्यों से संबद्ध है।

(iii) खजुराहो के मंदिरों में, मंदिर के समस्त खंड आंतरिक और बाह्य रूप से जुड़े हुए हैं।

(iv) कांची का कैलाशनाथ मंदिर द्रविड़ शैली का सबसे प्रारंभिक स्वतंत्र आधार का मंदिर है।

सही उत्तर चुनिए-

 

Correct Answer: (d) (i), (ii) एवं (iii)
Solution:स्वतंत्र आधार के मंदिरों का उद्भव गुप्त काल में माना जाता है। लाड़खां, जो कि एक प्रारंभिक मंदिर है, बादामी (वातापी) के चालुक्यों से संबंधित है। खजुराहो के मंदिरों में समस्त खंड आंतरिक व बाह्य रूप से जुड़े हैं। कांची का कैलाशनाथ या कैलाशनाथर मंदिर पल्लवकालीन स्थापत्य कला का उदाहरण है। यह मंदिर राजसिंह शैली के चरमोत्कर्ष को व्यक्त करता है। इसमें द्रविड़ शैली के समस्त लक्षण विद्यमान हैं; परंतु यह द्रविड़ शैली का सबसे प्रारंभिक स्वतंत्र आधार का मंदिर नहीं है। इसका निर्माण नरसिंहवर्मन-II (राजसिंह) के समय प्रारंभ हुआ तथा इसके उत्तराधिकारी महेंद्रवर्मन-II के समय रचना पूर्ण हुई।

13. निम्नलिखित में से किसका शिखर द्रविड़ शैली में बना हुआ है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) ग्वालियर का तेली मंदिर
Solution:ग्वालियर के तेली मंदिर का शिखर द्रविड़ शैली में बना है, जबकि नक्काशियां एवं मूर्तियां नागर शैली में बनी हैं। इसकी वास्तु शैली में हिंदू और बौद्ध वास्तुकला का मिश्रण है।

14. निम्नलिखित में से किस केंद्र में एक सौ से अधिक बौद्ध गुफाएं हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) कन्हेरी
Solution:महाराष्ट्र में मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे बोरीवली के उत्तर में (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों के भीतर) कन्हेरी की गुफाएं स्थित हैं। यहां कुल 109 गुफाएं उपलब्ध हैं, जिनका निर्माण पहली शताब्दी ई.पू. में किया गया था। इन गुफाओं में अधिकांशतः बौद्ध मठ हैं, जो बौद्ध भिक्षुओं के निवास, अध्ययन और ध्यान के लिए बने हैं।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर वास्तुकला की वेसर शैली का उदाहरण है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) होयसलेश्वर मंदिर
Solution:कर्नाटक के हलेबिड में स्थित होयसलेश्वर मंदिर होयसल नरेश द्वारा गहरे रंग के परतदार पत्थर (शिस्ट) से बनाया गया था। इस मंदिर को संकर या वेसर शैली का मंदिर कहा जाता है, क्योंकि उनकी शैली द्रविड़ और नागर दोनों शैलियों से लेकर बीच की शैली है। ये मंदिर अन्य मध्यकालीन मंदिरों से तुलना करने पर अपनी मौलिक तारकीय भू-योजना और अत्यंत आलंकारिक उत्कीर्णनों के कारण आसानी से पहचाने जा सकते हैं।

16. आबू का जैन मंदिर किससे बना है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) संगमरमर से
Solution:आबू के दिलवाड़ा जैन मंदिर संगमरमर के बने हैं, जिनमें से विमलवासाही मंदिर का निर्माण विमलशाह ने करवाया था।

17. निम्नलिखित नगरों में से किस एक के निकट पालिताणा मंदिर अवस्थित है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) भावनगर
Solution:पालिताणा का पवित्र जैन मंदिर गुजरात के भावनगर जिले की शत्रुंजय पहाड़ियों पर अवस्थित है। यह मंदिर जैन तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित है।

18. एलीफेंटा की गुफाएं मुख्यतः निम्न धर्म के मतावलंबियों के उपयोग के लिए काटकर बनाई गई थीं- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002 & U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) शैव धर्म
Solution:एलीफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा कराया गया था। यहां से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुए हैं, जिनमें हिंदू धर्म (मुख्यतः शिव) से संबंधित मूर्तियां हैं। साथ ही यहां दो बौद्ध गुफाएं भी हैं। यहां से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।

19. एलीफेंटा के प्राचीन स्मारक हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

1. बौद्ध

2. जैन

3. शैव

4. वैष्णव

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

कूट :

Correct Answer: (d) 1 एवं 3
Solution:एलीफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा कराया गया था। यहां से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुए हैं, जिनमें हिंदू धर्म (मुख्यतः शिव) से संबंधित मूर्तियां हैं। साथ ही यहां दो बौद्ध गुफाएं भी हैं। यहां से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।

20. एलीफेंटा के प्रसिद्ध शैल को काटकर बनाए गए मंदिरों का श्रेय दिया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 & Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) राष्ट्रकूटों को
Solution:एलीफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा कराया गया था। यहां से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुए हैं, जिनमें हिंदू धर्म (मुख्यतः शिव) से संबंधित मूर्तियां हैं। साथ ही यहां दो बौद्ध गुफाएं भी हैं। यहां से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।