प्राचीन भारत में स्थापत्य कला (UPPCS)

Total Questions: 50

41. अजंता और एलोरा गुफाएं हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:अजंता एवं एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद (वर्तमान-छत्रपति संभाजी नगर) जिले में स्थित हैं। पर्वत शिलाओं को खोदकर भवन निर्माण के विकास की चरमावस्था एलोरा का कैलाश मंदिर है, जिसका निर्माण राष्ट्रकूट नरेश कृष्ण प्रथम ने करवाया था।

42. निम्नलिखित स्थानों में से किस एक में राष्ट्रकूटों द्वारा एलोरा पहाड़ियों में निर्मित गुफा मंदिर स्थित हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
Solution:अजंता एवं एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद (वर्तमान-छत्रपति संभाजी नगर) जिले में स्थित हैं। पर्वत शिलाओं को खोदकर भवन निर्माण के विकास की चरमावस्था एलोरा का कैलाश मंदिर है, जिसका निर्माण राष्ट्रकूट नरेश कृष्ण प्रथम ने करवाया था।

43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

सूची-I (गुप्त मंदिर)सूची-II (स्थान)
A. ईंट निर्मित मंदिर1. एरण
B. दशावतार मंदिर2. देवगढ़
C. शिव मंदिर3. भीतरगांव
D. विष्णु मंदिर4. भूमरा

कूट :

ABCD
(a)4213
(b)3241
(c)2134
(d)1324
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (गुप्त मंदिर)सूची-II (स्थान)
ईंट निर्मित मंदिरभीतरगांव
दशावतार मंदिरदेवगढ़
शिव मंदिरभूमरा
विष्णु मंदिरएरण

44. झांसी के पास देवगढ़ का मंदिर और इलाहाबाद के पास गढ़वा मंदिर में बनी मूर्तियां किस कला के महत्वपूर्ण अवशेष हैं? [68th B.P.S.C (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) गुप्त कला
Solution:देवगढ़ का दशावतार मंदिर जो वर्तमान में उ.प्र. के ललितपुर जिले में अवस्थित है। यह गुप्तकालीन मंदिर है। वहीं इलाहाबाद (प्रयागराज) में गढ़वा किले में निर्मित गढ़वा मंदिर भी गुप्तकालीन है।

45. कानपुर, उत्तर प्रदेश स्थित भीतरगांव मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

1. इस मंदिर का निर्माण 5वीं सदी ई. से 6वीं सदी ई. के मध्य हुआ।

2. ईंटों से निर्मित यह भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

 

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले में स्थित भीतरगांव मंदिर का निर्माण 5वीं सदी ई. से 6वीं सदी ई. के मध्य हुआ था। इस मंदिर का निर्माण गुप्त काल में हुआ था। इस मंदिर का निर्माण ईंटों से वर्गाकार चबूतरे पर किया गया है, जिसका मुख पूर्व की तरफ है। मंदिर के भीतर स्थित गर्भगृह के ऊपर एक लंबा पिरामिडनुमा शिखर है। इस मंदिर का निर्माण 'नागर शैली' में किया गया है।

46. अजंता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय (सहायता) दिया ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) वाकाटक
Solution:अजंता की गुफाएं छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) जिले में स्थित हैं। ये गुफाएं वाकाटकों के अधीन राजसी संरक्षण और जागीरदारों द्वारा निर्मित करवाई गई थीं। ये गुफाएं अपने भित्तिचित्रों तथा मूर्तिकारी के लिए बेजोड़ समझी जाती हैं। अजंता में मुख्यतः बौद्ध धर्म की महायान शाखा से संबंधित चित्र हैं।

47. अजंता की गुफाएं निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) जातक कथाएं
Solution:अजंता के चित्र तकनीकी दृष्टि से विश्व में प्रमुख स्थान रखते हैं। इन गुफाओं में अनेक प्रकार के फूल-पत्तियों, वृक्षों तथा पशु आकृतियों की सजावट तथा बुद्ध एवं बोधिसत्वों की प्रतिमाओं के चित्रण में जातक ग्रंथों से ली गई कहानियों का वर्णनात्मक दृश्य के रूप में प्रयोग हुआ है।

48. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) अजंता गुफाएं, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित हैं।
Solution:'अजंता गुफाएं' महाराष्ट्र प्रांत के छत्रपति संभाजी नगर जनपद में स्थित हैं। ये गुफाएं वाघोरा नदी की घाटी में अवस्थित हैं। इनका समय ईसा-पूर्व दूसरी शताब्दी से लेकर सातवीं शताब्दी तक है। इस प्रकार विकल्प (a) सत्य है, जबकि अन्य विकल्प असत्य हैं। सांची स्तूप, बेतवा नदी के पश्चिम में मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में अवस्थित है। इस स्तूप का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक के द्वारा किया गया था। पांडू-लेणा गुफा देव मंदिर, गोदावरी नदी की घाटी में स्थित है। यहां पर 24 गुफाओं की एक श्रृंखला का निर्माण चट्टानों को काटकर किया गया है। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जनपद में कृष्णा नदी के तट पर स्थित अमरावती नामक स्तूप का निर्माण सातवाहन काल में किया गया था।

49. निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2013]

1. अजंता की गुफाएं

2. लेपाक्षी मंदिर

3. सांची स्तूप

उपर्युक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है / जाने जाते हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 2
Solution:अजंता की गुफाओं एवं लेपाक्षी मंदिर में भित्ति चित्रकला के साक्ष्य एकदम स्पष्ट हैं; परंतु सांची स्तूप में भित्ति चित्रकला के साक्ष्य स्पष्ट नहीं हैं। स्तूप के चारों ओर लगे तोरण बुद्ध के जीवन की घटनाओं तथा जातक कथाओं के चित्रों से भरे हैं और नीचे से ऊपर तक अलंकृत हैं। चूंकि तोरण स्तूप के भाग के रूप में नहीं माने जा सकते हैं, अतः विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर होगा।

50. निम्नलिखित किस स्थान पर बौद्ध गुफाएं स्थित नहीं हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (e) (c & d)
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में अजंता (महाराष्ट्र) तथा बाघ (मध्य प्रदेश) में बौद्ध गुफाएं स्थित हैं। ये बौद्ध विहार हैं, जबकि सांची (मध्य प्रदेश) एवं बलसार में बौद्ध गुफाएं नहीं हैं। सांची में स्थित स्तूप का निर्माण मौर्य शासक अशोक ने करवाया था।