प्राचीन भारत में स्थापत्य कला (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 46

1. भारत की लोक चित्रकलाओं से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर को चुनिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

कथन I: पट्टचित्र चित्रकलाओं की विषय-वस्तु जगन्नाथ एवं वैष्णव संप्रदाय से प्रभावित हैं।

कथन II : मंजूषा चित्रकलाएं जूट एवं कागज के डिब्बों पर बनाई जाती हैं।

कथन III : पिथोरा चित्रकलाएं गुजरात एवं मध्य प्रदेश की कुछ जनजातियों द्वारा बनाई जाती हैं।

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:'पट्टचित्र' ओडिशा की चित्रकारी कला है। इसका मुख्य विषय भगवान जगन्नाथ मंदिर, कृष्ण लीला, दशावतार आदि हैं। मंजूषा चित्रकला भागलपुर (अंग देश) बिहार की चित्रकला है। मंजूषा का अर्थ बॉक्स होता है, यह बॉस, जूट और पेपर (कागज) से सामान्यतः आठ स्तंभों से मंदिर आकार में निर्मित बॉक्स पर गुलाबी, हरे और पीले रंगों से चित्रकारी की जाती हैं। पिथोरा चित्रकला मुख्यतः मध्य प्रदेश और गुजरात की भील और भिलाला जनजातियों द्वारा बनाई जाती है। इस प्रकार उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं। लेकिन प्रश्नगत विकल्प (d) में सभी चारों कथन की बात है, जबकि प्रश्न में केवल तीन कथन ही दिए गए हैं।

2. अजंता और महाबलीपुरम् के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।

2. दोनों का एक ही धार्मिक संप्रदाय से संबंध है।

3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 3
Solution:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में अजंता की पहाड़ी स्थित है। इसका निर्माण ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से लेकर सातवीं शताब्दी ईस्वी तक हुआ। बुद्ध एवं बोधिसत्वों की प्रतिमाओं में अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म द्वारा प्रेरित और उनकी करुणामय भावनाओं से भरी हुई शिल्पकला और चित्रकला से ओत-प्रोत हैं। अजंता में स्थित मूर्तियां एकाश्मक पत्थर पर निर्मित हैं। नरसिंह वर्मन प्रथम (630-668 ई.) के समय में (जिसकी उपाधि 'महामल्ल' थी) मामल्ल शैली का विकास हुआ। इसके अंतर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मंडप तथा एकाश्मक मंदिर, जिन्हें 'रथ' कहा गया। मामल्लपुरम् (महाबलीपुरम्) में इस शैली के सभी स्मारक स्थित हैं। ध्यातव्य है कि महाबलीपुरम् में रथ मंदिर (वैदिक परंपरा से संबंधित) एकाश्मक पत्थर से निर्मित हैं।

3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

सूची-Iसूची-II
A. हम्पी1. पुडुचेरी
B. नागार्जुनकोंडा2. कर्नाटक
C. शिशुपालगढ3. आंध्र प्रदेश
D. अरिकामेडु4. ओडिशा

कूट :

ABCD
(a)2341
(b)3241
(c)1324
(d)4231
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
हम्पीकर्नाटक
नागार्जुनकोंडाआंध्र प्रदेश
शिशुपालगढ़ओडिशा
अरिकामेडुपुडुचेरी

4. कोणार्क का सूर्य मंदिर किसने बनवाया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1993 & U.P.P.C.S. (Pre) 1995 & R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) नरसिंह देव वर्मन
Solution:पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है।

5. निम्नलिखित में से किसे 'काला (श्याम) पैगोडा' के नाम से जाना जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) कोणार्क का सूर्य मंदिर
Solution:पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है।

6. 'ब्लैक पगोडा' कहां है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) कोणार्क
Solution:पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा सूर्य मंदिर है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) कोणार्क मंदिर
Solution:पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है।

8. मोढेरा का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) गुजरात
Solution:मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात में स्थित है। इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा कराया गया था।

9. निम्नलिखित सूर्य मंदिरों में कौन-सा पाटन, गुजरात में स्थित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) मोढेरा
Solution:मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात में स्थित है। इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा कराया गया था।

10. लिंगराज मंदिर अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004 & I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) भुवनेश्वर में
Solution:लिंगराज मंदिर ओडिशा (उड़ीसा) के भुवनेश्वर में स्थित है। इस मंदिर की शैली नागर है। यह नागर शैली का सर्वोत्तम मंदिर है। लिंगराज मंदिर का सबसे आकर्षक भाग इसका शिखर है, जिसकी ऊंचाई 180 फीट है।