प्राचीन भारत में स्थापत्य कला (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 46

21. महाबलीपुरम् में रथ मंदिरों का निर्माण कराया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) पल्लवों द्वारा
Solution:महाबलीपुरम् (मामल्लपुरम) में रथ मंदिरों का निर्माण पल्लव शासकों द्वारा करवाया गया था। रथ मंदिर एकाश्मक पत्थर से निर्मित हैं।

22. महाबलीपुरम् का सप्तरथ मंदिर बनवाया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) नरसिंह वर्मन द्वारा
Solution:पल्लव शासक नरसिंह वर्मन प्रथम (630-668 ई.) के समय में मामल्ल शैली का विकास हुआ। इसके अंतर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मंडप तथा एकाश्मक मंदिर जिन्हें 'रथ' कहा गया है। मामल्लपुरम् (महाबलीपुरम्) में इस शैली के सभी स्मारक स्थित हैं। सप्तरथ मंदिर नरसिंह वर्मन प्रथम द्वारा बनवाया गया। इन रथों को 'सप्त पैगोडा' भी कहा जाता है। ध्यातव्य है कि कुछ स्रोतों में वलयनकुट्टई रथ को शामिल करने पर रथ मंदिरों की संख्या 8 दर्शाई गई है।

23. महाबलीपुरम् के रथ मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) नरसिंह वर्मन I
Solution:पल्लव शासक नरसिंह वर्मन प्रथम (630-668 ई.) के समय में मामल्ल शैली का विकास हुआ। इसके अंतर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मंडप तथा एकाश्मक मंदिर जिन्हें 'रथ' कहा गया है। मामल्लपुरम् (महाबलीपुरम्) में इस शैली के सभी स्मारक स्थित हैं। सप्तरथ मंदिर नरसिंह वर्मन प्रथम द्वारा बनवाया गया। इन रथों को 'सप्त पैगोडा' भी कहा जाता है। ध्यातव्य है कि कुछ स्रोतों में वलयनकुट्टई रथ को शामिल करने पर रथ मंदिरों की संख्या 8 दर्शाई गई है।

24. मामल्लपुरम् में रथ स्मारकों के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी थे? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) पल्लव
Solution:पल्लव शासक नरसिंह वर्मन प्रथम (630-668 ई.) के समय में मामल्ल शैली का विकास हुआ। इसके अंतर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मंडप तथा एकाश्मक मंदिर जिन्हें 'रथ' कहा गया है। मामल्लपुरम् (महाबलीपुरम्) में इस शैली के सभी स्मारक स्थित हैं। सप्तरथ मंदिर नरसिंह वर्मन प्रथम द्वारा बनवाया गया। इन रथों को 'सप्त पैगोडा' भी कहा जाता है। ध्यातव्य है कि कुछ स्रोतों में वलयनकुट्टई रथ को शामिल करने पर रथ मंदिरों की संख्या 8 दर्शाई गई है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा रथ मंदिर सबसे छोटा है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) द्रौपदी रथ
Solution:पल्लवकालीन मामल्ल शैली में बने रथों या एकाश्मक मंदिरों में द्रौपदी रथ सबसे छोटा है। इसमें किसी प्रकार का अलंकरण नहीं मिलता तथा यह सिंह एवं हाथी जैसे पशुओं के आधार पर टिका हुआ है। धर्मराज रथ मंदिर सबसे बड़ा है।

26. निम्न मंदिरों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

I. बृहदीश्वर मंदिर

II. गंगैकोण्डचोलपुरम् मंदिर

III. महाबलीपुरम् का तटीय मंदिर

IV. सप्त पैगोडा

कूट

Correct Answer: (d) IV, III, I, II
Solution:कालक्रम के अनुसार, मंदिरों का निर्माण सप्त पैगोडा (मामल्ल शैली 640-674 ई.), महाबलीपुरम् का तटीय मंदिर (राजसिंह शैली 674-800 ई.), बृहदीश्वर मंदिर (राजराज प्रथम के समय) तथा गंगैकोण्डचोलपुरम् मंदिर (राजेंद्र प्रथम के समय) हुआ।

27. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करें तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

सूची-I (स्थान)सूची-II (स्मारक)
A. एलीफेंटा1. स्तूप
B. श्रवणबेलगोला2. मंदिर
C. खजुराहो3. गुफा
D. सांची4. मूर्ति

कूट :

ABCD
(a)2431
(b)3421
(c)2431
(d)3241
Correct Answer: (b)
Solution:एलीफेंटा महाराष्ट्र में स्थित है। यहां से प्राचीन गुफाओं के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। श्रवणबेलगोला कर्नाटक में स्थित है। यहां गोमतेश्वर की प्रसिद्ध मूर्ति का निर्माण चामुंडराय ने कराया था। खजुराहो के मंदिर म.प्र. में हैं, ये चंदेल शासकों द्वारा निर्मित हैं। सांची स्तूप का निर्माण अशोक ने कराया था, यह म.प्र. में है।

28. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

 

सूची-I (ऐतिहासिक स्थल)सूची-II (राज्य)
A. भीमबेटका1. असम
B. शोर टेम्पल2. मध्य प्रदेश
C. हम्पी3. तमिलनाडु
D. मानस4. कर्नाटक

 

ABCD
(a)2134
(b)2341
(c)1342
(d)4231
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन है-
ऐतिहासिक स्थलराज्य
भीमबेटकामध्य प्रदेश
शोर टेम्पलतमिलनाडु
हम्पीकर्नाटक
मानसअसम

29. निम्नांकित जोड़ों में किसका सुमेल है? [I.A.S. (Pre) 2006 & U.P.P.C.S. (Pre) 1994 & U.P.P.C.S. (Pre) 1996 & U.P.P.C.S. (Pre) 2010 & U. P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Column AColumn B
(a) एलोरा की गुफाएंशक
(b) मीनाक्षी मंदिरपल्लव
(c) खजुराहो मंदिरचंदेल
(d) महाबलीपुरम के मंदिरराष्ट्रकूट
Correct Answer: (c)
Solution:'एलोरा' आधुनिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में स्थित है। यह शैलकृत गुफा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। ये गुफाएं विभिन्न कालों में बनी हैं; किंतु शकों से इनका कोई संबंध नहीं है। मीनाक्षी मंदिर पाण्ड्यों द्वारा तथा महाबलीपुरम् के मंदिर पल्लव शासकों द्वारा निर्मित किए गए हैं। खजुराहो मंदिरों की स्थापना चंदेलों ने की थी। अतः प्रश्नगत विकल्पों में केवल विकल्प (c) का युग्म सुमेलित है।

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) (Spl) 2004]

सूची-Iसूची-II
A. वैद्यनाथ धाम1. जैन मंदिर
B. सारनाथ2. शिव मंदिर
C. दिलवाड़ा3. बुद्ध का शांति का प्रथम प्रवचन स्थल
D. बद्रीनाथ4. विष्णु मंदिर

कूट :

ABCD
(a)2314
(b)1234
(c)1423
(d)4132
Correct Answer: (a)
Solution:सारनाथ (वाराणसी) में महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम पांच शिष्यों को उपदेश दिया था, इस घटना को बौद्ध साहित्य में 'धर्मचक्रप्रवर्तन' कहा जाता है। आबू (राजस्थान) के दिलवाड़ा के जैन मंदिर अपनी नक्काशी एवं सुंदर मीनाकारी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। बद्रिकाश्रम (बद्रीनाथ) में शंकराचार्य ने चतुर्भुजी विष्णु प्रतिमा की स्थापना करके ज्योतिर्मठ की स्थापना की थी। बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का मंदिर है।