प्राचीन भारत में स्थापत्य कला (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 46

31. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

स्थलजिसके लिए जाना जाता है
1. बेसनगरशैव गुफा मंदिर
2. भाजाबौद्ध गुफा मंदिर
3. सित्तनवासलजैन गुफा मंदिर

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

Correct Answer: (b) केवल दो
Solution:बेसनगर (मध्य प्रदेश) से भागवत धर्म से संबंधित साक्ष्य प्राप्त होता है। यहां पर ग्रीक राजदूत हेलियोडोरस ने गरुण स्तंभ की स्थापना करवाई थी। अतः कथन 1 गलत सुमेलित है। भाजा गुफाएं भारत में बौद्ध वास्तुकला की सबसे अच्छी उदाहरण हैं। ये महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक गांव भाजा में स्थित हैं। सित्तनवासल गुफा मंदिर का निर्माण पल्लव राजा महेंद्रवर्मन प्रथम (600-630 ई.) ने जैन धर्म के लिए किया था।

32. सुमेलित कीजिए : [U.P. P.C.S (Pre) 1992]

सूची-Iसूची-II
A. सूर्य मंदिर1. कर्नाटक
B. लिंगराज मंदिर2. कोणार्क
C. हवामहल3. जयपुर
D. गोमतेश्वर की प्रतिमा4. भुवनेश्वर

कूट :

ABCD
(a)2431
(b)2413
(c)4213
(d)3124
Correct Answer: (a)
Solution:सूर्य मंदिर-कोणार्क में, लिंगराज मंदिर-भुवनेश्वर में, हवामहल-जयपुर में तथा गोमतेश्वर की प्रतिमा-श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में स्थित है।

33. निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. अरसवल्ली

2. अमरकंटक

3. ओंकारेश्वर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:अरसवल्ली मंदिर, भारत के आंध्र प्रदेश के अरसवल्ली गांव में स्थित 7वीं शताब्दी का एक प्रमुख सूर्य मंदिर है। यह माना जाता है कि यह मंदिर पूर्वी गंग राजवंश के शासक देवेंद्र वर्मा द्वारा बनवाया गया था। ओंकारेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश के खंडवा जनपद में स्थित है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अमरकंटक नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम स्थान है। यह हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है। ज्वालेश्वर महादेव मंदिर या जलेश्वर महादेव मंदिर, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के निकट स्थित है। यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [Uttarkhand P.C.S. (Mains) 2006]

सूची-Iसूची-II
A. नालंदा1. अशोक स्तंभ
B. सारनाथ2. विश्वविद्यालय
C. सांची3. सूर्य मंदिर
D. कोणार्क4. स्तूप

कूट :

ABCD
(a)1243
(b)2143
(c)1234
(d)2341
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
नालंदाविश्वविद्यालय
सारनाथअशोक स्तंभ
सांचीस्तूप
कोणार्कसूर्य मंदिर

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

35. प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किनके बीच स्थित था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1996 & Uttarkhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) सिंधु तथा झेलम
Solution:'तक्षशिला' सिंधु एवं झेलम नदियों के मध्य का क्षेत्र है। तक्षशिला की इतिहास में प्रसिद्धि का कारण उसका ख्याति प्राप्त शिक्षा केंद्र होना था।

36. सोनगिरि, जहां 103 जैन मंदिर बने हुए हैं, किसके सन्निकट स्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) दतिया
Solution:सोनगिरि, दतिया (मध्य प्रदेश) से 15 किमी. दूरी पर स्थित है। यह दिगंबर जैनियों का पवित्र स्थान है। सोनगिरि के चारों ओर सफेद जैन मंदिर स्थापित हैं। वर्तमान में यहां 77 जैन मंदिर पहाड़ी पर और 26 गांव में स्थित हैं। इस प्रकार, इनकी कुल संख्या 103 है। पहाड़ी पर स्थित 57वां मंदिर मुख्य मंदिर है, जो भगवान चंद्रप्रभु से संबंधित है।

37. सोनगिरि का ऐतिहासिक दिगंबर जैन तीर्थस्थल स्थित है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश में
Solution:सोनगिरि, दतिया (मध्य प्रदेश) से 15 किमी. दूरी पर स्थित है। यह दिगंबर जैनियों का पवित्र स्थान है। सोनगिरि के चारों ओर सफेद जैन मंदिर स्थापित हैं। वर्तमान में यहां 77 जैन मंदिर पहाड़ी पर और 26 गांव में स्थित हैं। इस प्रकार, इनकी कुल संख्या 103 है। पहाड़ी पर स्थित 57वां मंदिर मुख्य मंदिर है, जो भगवान चंद्रप्रभु से संबंधित है।

38. दिलवाड़ा जैन मंदिर स्थित है- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (b) माउंट आबू में
Solution:दिलवाड़ा के जैन मंदिर माउंट आबू (सिरोही, राजस्थान) में स्थित हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध विमल वासाही मंदिर है। चालुक्य शासक भीमदेव प्रथम के सामंत विमल शाह ने इसे बनवाया था।

39. दिलवाड़ा जैन मंदिर है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) माउंट आबू में अरावली पर्वत पर
Solution:दिलवाड़ा के जैन मंदिर माउंट आबू (सिरोही, राजस्थान) में स्थित हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध विमल वासाही मंदिर है। चालुक्य शासक भीमदेव प्रथम के सामंत विमल शाह ने इसे बनवाया था।

40. दिलवाड़ा जैन मंदिर कहां स्थित है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:दिलवाड़ा के जैन मंदिर माउंट आबू (सिरोही, राजस्थान) में स्थित हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध विमल वासाही मंदिर है। चालुक्य शासक भीमदेव प्रथम के सामंत विमल शाह ने इसे बनवाया था।