Correct Answer: (d) (i), (ii) और (iii)
Solution:भारवि द्वारा रचित रचना 'किरातार्जुनीयम्' महाकाव्य है, जिसकी कथावस्तु महाभारत से ली गई है। इसमें अर्जुन तथा 'किरात' वेशधारी शिव के बीच युद्ध का वर्णन है। नैषधीयचरित महाकाव्य श्री हर्ष की कीर्ति का स्थायी स्मारक है, इसमें 22 सर्ग हैं। महाभारत का 'नलोपाख्यान' इस महाकाव्य का मूल आधार है। शिशुपालवध महाकवि माघ द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है। इसमें कृष्ण द्वारा शिशुपाल के वध की कथा का वर्णन है, जो महाभारत से ली गई है। किरातार्जुनीयम्, शिशुपालवधम् और नैषधीयचरितम् 'बृहत्त्रयी' कहलाते हैं।