प्राचीन साहित्य एवं साहित्यकार (UPPCS) Part-1

Total Questions: 50

21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए - [69th B.P.S.C (Pre) 2023]

Column 1 (सूची-I)Column 2 (सूची-II)
A. चरक1. गणित
B. ब्रह्मगुप्त2. चिकित्सा
C. वराहमिहिर3. नाटककार
D. विशाखदत्त4. ज्योतिष

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)3241
(d)1432
Correct Answer: (a)
Solution:'विशाखदत्त' नाटककार थे, मुद्राराक्षस इनकी प्रसिद्ध रचना है। इनके देवीचंद्रगुप्तम नाटक से रामगुप्त की ऐतिहासिकता पर प्रकाश पड़ता है। 'वाराहमिहिर' गुप्तयुगीन खगोलशास्त्री थे। बृहज्जातक, पंचसिद्धांतिका, वृहत्संहिता आदि इनके प्रमुख ग्रंथ हैं। 'चरक' कनिष्क के दरबार में राजवैद्य थे, चरक संहिता (चिकित्सा संबंधी शास्त्र) इनकी प्रसिद्ध कृति है। ब्रह्मगुप्त प्रसिद्ध गणितज्ञ थे, इन्होंने 'ब्रह्मस्फुट सिद्धांत' एवं 'खण्डखाद्यक' की रचना की है।

22. 'चरक संहिता' नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) चिकित्सा
Solution:'विशाखदत्त' नाटककार थे, मुद्राराक्षस इनकी प्रसिद्ध रचना है। इनके देवीचंद्रगुप्तम नाटक से रामगुप्त की ऐतिहासिकता पर प्रकाश पड़ता है। 'वाराहमिहिर' गुप्तयुगीन खगोलशास्त्री थे। बृहज्जातक, पंचसिद्धांतिका, वृहत्संहिता आदि इनके प्रमुख ग्रंथ हैं। 'चरक' कनिष्क के दरबार में राजवैद्य थे, चरक संहिता (चिकित्सा संबंधी शास्त्र) इनकी प्रसिद्ध कृति है। ब्रह्मगुप्त प्रसिद्ध गणितज्ञ थे, इन्होंने 'ब्रह्मस्फुट सिद्धांत' एवं 'खण्डखाद्यक' की रचना की है।

23. चरक संहिता कितने अध्यायों और खंडों में विभाजित है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) 120 अध्याय और 8 खंड
Solution:चरक संहिता 120 अध्यायों और 8 खंडों में विभाजित है।

24. निम्न में से कौन-सी वराहमिहिर की रचना नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) अमरकोश
Solution:'अमरकोश' रचना अमरसिंह की है, जबकि पंचसिद्धांतिका, बृहत संहिता, बृहत् जातक वराहमिहिर की रचनाएं हैं।

25. वाराहमिहिर की पंचसिद्धांतिका आधारित है- [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (b) यूनानी ज्योतिर्विद्या पर
Solution:वाराहमिहिर की पंचसिद्धांतिका दिए गए विकल्पों में से यूनानी (Greek) ज्योतिर्विद्या पर आधारित है।

26. राजनीति की प्रारंभिक पुस्तक, नीतिसार, किसके द्वारा लिखी गई थी? [69th B.P.S.C (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) कामन्दक
Solution:राजनीतिक पर आधारित प्रारंभिक पुस्तक 'नीतिसार' के लेखक कामन्दक थे। राजनीतिक विषयों पर आधारित पुस्तक 'अर्थशास्त्र' के लेखक कौटिल्य / चाणक्य थे। यह पुस्तक 15 अधिकरण तथा 180 प्रकरण में विभाजित है। कनिष्क के राजदरबार में आयुर्वेद के प्रख्यात विद्वान चरक निवास करते थे। ये कनिष्क के राजवैद्य थे, जिन्होंने 'चरक संहिता' की रचना की थी। यह औषधिशास्त्र विषय के ऊपर लिखी गई प्राचीनतम रचना है।

27. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Column 1 (Column A)Column 2 (Column B)
(a) कालिदासरघुवंश
(b) भासस्वप्नवासवदत्तम्
(c) सुबंधुकादंबरी
(d) हर्षरत्नावली
Correct Answer: (c)
Solution:विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं है, क्योंकि कादंबरी की रचना बाणभट्ट ने की थी, सुबंधु ने नहीं। शेष सभी तीनों विकल्प सुमेलित हैं। सुबंधु संस्कृत भाषा के एक कवि थे। ये वासवदत्ता के रचयिता हैं।

28. 'मिलिंदपन्हो'- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) पालि ग्रंथ है
Solution:पालि ग्रंथ 'मिलिंदपन्हो' में बौद्ध भिक्षु नागसेन तथा हिंद-यवन शासक मिनांडर (मिलिंद) के संवाद हैं।

29. बौद्ध ग्रंथ 'मिलिंदपन्हो' किस हिंद-यवन शासक पर प्रकाश डालता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) मिनांडर
Solution:पालि ग्रंथ 'मिलिंदपन्हो' में बौद्ध भिक्षु नागसेन तथा हिंद-यवन शासक मिनांडर (मिलिंद) के संवाद हैं।

30. 'मिलिंदपन्हो' राजा मिलिंद तथा एक बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद रूप में है। वह भिक्षु थे- [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) नागसेन
Solution:पालि ग्रंथ 'मिलिंदपन्हो' में बौद्ध भिक्षु नागसेन तथा हिंद-यवन शासक मिनांडर (मिलिंद) के संवाद हैं।