प्राचीन साहित्य एवं साहित्यकार (UPPCS) Part-1

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से किस नाटक की रचना हर्षवर्धन द्वारा की गई थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) प्रियदर्शिका
Solution:हर्षवर्धन को संस्कृत के तीन नाटक ग्रंथों का रचयिता माना जाता है-प्रियदर्शिका, रत्नावली तथा नागानंद।

42. निम्नलिखित चार ग्रंथों में से कौन-सा विश्वकोशीय ग्रंथ है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) बृहत्संहिता
Solution:'बृहत्संहिता' गुप्तकाल में वाराहमिहिर द्वारा संस्कृत में रचित एक विश्वकोश है।

43. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमल्ल तथा क्षेमेश्वर क्यों प्रसिद्ध थे? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) नाटककार
Solution:प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमल्ल तथा क्षेमेश्वर प्रसिद्ध नाटककार थे। आठवीं शताब्दी के संस्कृत भाषा के प्रमुख नाटककारों में भवभूति का नाम प्रमुखतः उल्लेखनीय है। इनकी प्रसिद्ध रचनाएं 'महावीरचरितम', 'मालतीमाधव' तथा 'उत्तररामचरितम्' हैं। हस्तिमल्ल होयसल राज्य के प्रसिद्ध नाटककार एवं कन्नड़ भाषा के कवि हैं। इन्होंने 'विक्रांत कौरव' तथा 'मैथिली कल्याण' सहित अनेक नाटकों की रचना की है। क्षेमेश्वर भी प्राचीन काल के प्रमुख नाटककार हैं। इन्होंने 'चंडकौशिक' नामक नाटक की रचना की थी। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।

44. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं? [I.A.S. (Pre) 1998]

Column 1 (Column A)Column 2 (Column B)
1. मृच्छकटिकम्शूद्रक
2. बुद्धचरितवसुबंधु
3. मुद्राराक्षसविशाखदत्त
4. हर्षचरितबाणभट्ट

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (b) 1,3 और 4
Solution:बुद्धचरितम की रचना वसुबंधु ने नहीं, बल्कि कनिष्क के राजकवि एवं चतुर्थ बौद्ध संगीति के उपाध्यक्ष 'अश्वघोष' ने की थी। इसमें गौतम बुद्ध के जीवन का सरल तथा सरस वर्णन मिलता है। अश्वघोष की तुलना मिल्टन, गेटे, कांट तथा वाल्टेयर से की जाती है। शेष अन्य युग्म सुमेलित हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

45. प्राचीन भारत के विद्वानों/साहित्यकारों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2020]

1. पाणिनि पुष्यमित्र शुंग से संबंधित हैं।

2. अमरसिंह हर्षवर्धन से संबंधित हैं।

3. कालिदास चंद्रगुप्त II से संबंधित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 3
Solution:चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के कुशल शासन की प्रशंसा चीनी यात्री फाह्यान ने भी की है। इनके नवरत्नों की प्रसिद्धि सर्वकालिक रही है। नवरत्नों में सर्वोत्कृष्ट महाकवि कालिदास थे। अगले क्रम पर महान चिकित्सक धन्वंतरि थे। तीसरे खगोल विज्ञानी वाराहमिहिर, चौथे कोशकार (Lexicographer शब्दकोश निर्माणकर्ता) अमर सिंह, पांचवें वास्तुकार शंकु तथा छठे रत्न फलित ज्योतिषी क्षपणक, सातवें विद्वान वैयाकरणज्ञ वररुचि, आठवें जादूगर बेतालभट्ट तथा नौवें रत्न घटकर्पर महान कूटनीतिज्ञ थे। पतंजलि पुष्यमित्र शुंग से संबंधित थे, जबकि पाणिनि (अष्टाध्यायी के रचनाकार) संभवतः 7 वीं शताब्दी ई.पू. के आसपास थे। महाभाष्य पतंजलि द्वारा रचित व्याकरण रचना है।

46. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

सूची-I (ग्रंथकार)सूची-II (मूलग्रंथ  )
A. वाराहमिहिर1. प्रबंध चिंतामणि
B. विशाखदत्त2. मृच्छकटिकम
C. शूद्रक3. बृहत्संहिता
D. बिल्हण4. देवीचंद्रगुप्तम
5. विक्रमांकदेवचरित

कूट :

Correct Answer: (b) A-3, B-4, C-2, D-5
Solution:गुप्तयुगीन प्रख्यात ज्योतिषाचार्य वाराहमिहिर की सर्वप्रमुख रचना 'बृहत्संहिता' है। 'देवीचंद्रगुप्तम' नाटक विशाखदत्त द्वारा लिखित है। 'मृच्छकटिकम' शूद्रक ने लिखा है तथा 'विक्रमांकदेवचरित' बिल्हण की कृति है, जिसमें कल्याणी के चालुक्यवंशी नरेश विक्रमादित्य षष्ठ का चरित्र वर्णित है। 'प्रबंध चिंतामणि' मेरुतुंग की रचना है।

47. प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

Column 1 (साहित्यिक कृति)Column 2 (रचनाकार)
1. देवीचंद्रगुप्तबिल्हण
2. हम्मीर - महाकाव्यनयचंद्र सूरि
3. मिलिंदपन्होनागार्जुन
4. नीतिवाक्यामृतसोमदेव सूरि

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) केवल दो
Solution:
Column 1 (साहित्यिक कृति)Column 2 (रचनाकार)
देवीचंद्रगुप्तविशाखदत्त
हम्मीर-महाकाव्यनयचंद्र सूरि
मिलिंदपन्होनागसेन
नीतिवाक्यामृतसोमदेव सूरि

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

48. निम्नलिखित में से परमार राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालने वाला स्रोत कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:परमार राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालने वाले स्रोत हैं- पद्मगुप्त का नवसाहसांक चरित, मेरुतुंग का प्रबंध चिंतामणि, सीयक द्वितीय का इर्सोल अभिलेख, भोज के बांसवाड़ा तथा बेतमा के अभिलेख तथा उदद्यादित्य के समय का उदयपुर प्रशस्ति आदि। पद्मगुप्त के नवसाहसांक चरित में परमार वंश की उत्पत्ति आबू पर्वत से बताई गई है।

49. निम्नलिखित युग्मों में कौन एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) कर्पूरमंजरी -- हर्ष
Solution:कर्पूरमंजरी की रचना हर्ष द्वारा नहीं, बल्कि गुर्जर प्रतिहारों के दरबारी कवि राजशेखर द्वारा की गई थी। अन्य तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।

50. 'शाकुंतलम्' किसने लिखा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) कालिदास
Solution:कालिदास को 7 ग्रंथों के प्रणयन का श्रेय दिया जाता है- (1) रघुवंशम्, (2) कुमारसंभवम्, (3) मेघदूतम्, (4) ऋतुसंहारम्, (5) मालविकाग्निमित्रम्, (6) विक्रमोर्वशीयम् तथा (7) अभिज्ञानशाकुंतलम् इनमें प्रथम दो महाकाव्य, दो खंडकाव्य तथा अंतिम तीन नाटक ग्रंथ हैं। अतः दिए गए विकल्पों के अनुसार, इसका निकटतम उत्तर विकल्प (c) होगा।