प्राचीन साहित्य एवं साहित्यकार (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 30

21. 'मत्तविलास प्रहसन' का लेखक कौन था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) महेंद्र वर्मन
Solution:'मत्तविलास प्रहसन' एक संस्कृत नाटक है। इसके लेखक पल्लव नरेश महेंद्रवर्मन प्रथम हैं। इसमें तत्कालीन सामाजिक एवं धार्मिक जीवन के बारे में विवरण मिलता है। यह एक परिहास नाटक है, जिसमें धार्मिक आडंबरों पर कटाक्ष किया गया है।

22. 'ललित विग्रहराज' नाटक की रचना किसने की? [Raj. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) सोमदेव
Solution:सोमदेव ने 'ललित विग्रहराज' नाटक की रचना की।

23. महानदी का पौराणिक नाम 'नीलोत्पला' बताया गया है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) वायु पुराण में
Solution:महानदी पौराणिक काल से भारतीय उपमहाद्वीप की प्रमुख नदियों में से एक रही है। इस नदी को वायु पुराण में नीलोत्पला, महाभारत के भीष्म पर्व में चित्रोत्पला कहा गया है। इसके अन्य नाम कनकनंदिनी एवं महाश्वेता भी मिलते हैं।

24. 'मनुस्मृति' मुख्यतया संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) समाज-व्यवस्था से
Solution:'मनुस्मृति', जो 18 प्रमुख स्मृतियों में से एक है, की रचना मनु द्वारा की गई मानी जाती है। मनुस्मृति प्राचीन भारतीय समाज-व्यवस्था तथा हिंदू विधि से संबंधित है। मनु को प्राचीन भारत का प्रथम एवं महान विधि निर्माता माना जाता है।

25. प्राचीन काल के महान विधि-निर्माता थे- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) मनु
Solution:'मनुस्मृति', जो 18 प्रमुख स्मृतियों में से एक है, की रचना मनु द्वारा की गई मानी जाती है। मनुस्मृति प्राचीन भारतीय समाज-व्यवस्था तथा हिंदू विधि से संबंधित है। मनु को प्राचीन भारत का प्रथम एवं महान विधि निर्माता माना जाता है।

26. निम्नलिखित में से किसे भारत का प्रथम विधि-निर्माता माना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) मनु को
Solution:'मनुस्मृति', जो 18 प्रमुख स्मृतियों में से एक है, की रचना मनु द्वारा की गई मानी जाती है। मनुस्मृति प्राचीन भारतीय समाज-व्यवस्था तथा हिंदू विधि से संबंधित है। मनु को प्राचीन भारत का प्रथम एवं महान विधि निर्माता माना जाता है।

27. शून्य का आविष्कार किया था- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) किसी अज्ञात भारतीय ने
Solution:शून्य का आविष्कार ईसा पूर्व दूसरी शती में किसी अज्ञात भारतीय ने किया था। अरबों ने इसे भारत से सीखा और यूरोप में फैलाया। अरब देश में शून्य का प्रयोग सबसे पहले 873 ई. में पाया जाता है।।

28. शून्य की खोज की- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) भारतीयों ने
Solution:शून्य का आविष्कार ईसा पूर्व दूसरी शती में किसी अज्ञात भारतीय ने किया था। अरबों ने इसे भारत से सीखा और यूरोप में फैलाया। अरब देश में शून्य का प्रयोग सबसे पहले 873 ई. में पाया जाता है।।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Re.Exam) (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) द नैचुरल हिस्ट्री -- टॉलेमी
Solution:नैचुरल हिस्ट्री पुस्तक के लेखक 'प्लिनी द एल्डर' (Pliny the Elder) थे। अतः विकल्प (b) में दिया गया जोड़ा सही सुमेलित नहीं है।

30. निम्न में से सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है- [U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (b) वीणा
Solution:दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक प्राचीन वाद्य यंत्र वीणा है। यह प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति एवं संगीत का भाग रही है, जबकि सितार, सरोद एवं तबला मध्यकालीन वाद्य यंत्र हैं।