प्रोजेक्ट टाइगर

Total Questions: 31

1. भारत में सबसे बड़ा बाघ आवास पाया जाता है- [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश में
Solution:भारत का सबसे बड़ा बाघ आवास आंध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के पश्चात नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 3296.31 वर्ग किमी. क्षेत्र आंध्र प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है, जबकि नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 2611.39 वर्ग किमी. क्षेत्र तेलंगाना की सीमा में है, जिसे अब अमराबाद बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाता है।

2. भारत का सबसे बड़ा बाघ आवास आंध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के पश्चात नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 3296.31 वर्ग किमी. क्षेत्र आंध्र प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है, जबकि नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 2611.39 वर्ग किमी. क्षेत्र तेलंगाना की सीमा में है, जिसे अब अमराबाद बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाता है। [I.A.S. (Pre.) 2020]

Correct Answer: (c) नागार्जुन सागर-श्रीशैलम
Solution:भारत का सबसे बड़ा बाघ आवास आंध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के पश्चात नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 3296.31 वर्ग किमी. क्षेत्र आंध्र प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है, जबकि नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 2611.39 वर्ग किमी. क्षेत्र तेलंगाना की सीमा में है, जिसे अब अमराबाद बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाता है।

3. इनमें से कौन राष्ट्रीय उद्यान 'प्रोजेक्ट टाइगर' के अंतर्गत नहीं आता ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्तमान में प्रश्नगत चारों उद्यान 'प्रोजेक्ट टाइगर' के अंतर्गत आते हैं।। ध्यातव्य है कि भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व में शामिल हैं।
क्रमांकटाइगर रिजर्वराज्य
1.कॉर्बेटउत्तराखंड
2.रणथम्भौरराजस्थान
3.कान्हामध्य प्रदेश
4.बांधवगढ़मध्य प्रदेश

4. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

सूची-I(बाघ रिजर्व)सूची-II(राज्य)
A. बांदीपुर1. असम
B. मानस2. अरुणाचल प्रदेश
C. नामदफा3. कर्नाटकम
D. सिमिलीपाल4. ओडिशा

 

ABCD
(a)3124
(b)1234
(c)3142
(d)4321

 

Correct Answer: (a)
Solution:बांदीपुर बाघ रिजर्व कर्नाटक में, मानस बाघ रिजर्व असम में, नामदफा बाघ रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में एवं सिमिलीपाल बाघ रिजर्व ओडिशा राज्य में स्थित है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में बाघ संरक्षित परियोजना के अंतर्गत नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) चिलका
Solution:दुधवा, कान्हा तथा मानस 'प्रोजेक्ट टाइगर' वाले राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि चिलका झील ओडिशा में स्थित है। यह बाघ (संरक्षित परियोजना) से संबंधित नहीं है।

6. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है- [M.P.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) बाघों के लिए
Solution:दुधवा, कान्हा तथा मानस 'प्रोजेक्ट टाइगर' वाले राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि चिलका झील ओडिशा में स्थित है। यह बाघ (संरक्षित परियोजना) से संबंधित नहीं है।

7. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान - मध्य प्रदेश
Solution:सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में नहीं, बल्कि ओडिशा में है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

8. निम्नलिखित नेशनल पार्कों में से किस एक जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) नामदफा नेशनल पार्क
Solution:अरुणाचल प्रदेश में स्थित नामदफा नेशनल पार्क एक टाइगर रिजर्व भी है। इसकी जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण तथा आर्कटिक तक परिवर्तित होती है।

9. 'M-STrIPES' शब्द कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) बाघ अभयारण्यों का रख-रखाव
Solution:'M-STRIPES' (Monitoring System for Tigers - Intensive
Protection and Ecological Status) शब्द कभी-कभी समाचारों में बाघ अभयारण्यों के रख-रखाव के संदर्भ में देखा जाता है। इस तंत्र के दो मुख्य घटक हैं। 1. पारिस्थितिकीय निगरानी, वन्यजीवों से संबंधित अपराधों का अभिलेखन, संबंधित कानूनों को अमल में लाने व गश्ती संबंधी क्षेत्र आधारित प्रोटोकॉल ।
2. संग्रहण, क्षतिपूर्ति, विश्लेषण एवं प्रतिवेदन हेतु विशिष्ट रूप से निर्मित सॉफ्टवेयर।
'M-STrIPES' द्वारा ऐसे प्रतिवेदनों एवं मानचित्रों का निर्माण संभव है, जिसकी आसानी से व्याख्या की जा सके एवं जो नीतिगत निर्णयन एवं प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध हो। समुचित क्रियान्वयन करने पर परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करता है तथा बाघ अभयारण्यों की नब्ज पर नियंत्रण रखने हेतु एक उपयोगी अस्त्र साबित होता है। यह GIS (Geographic Information System) आधारित तंत्र का प्रयोग करता है।

10. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:दाम्पा टाइगर रिजर्व को वर्ष 1994 में बाघ अभयारण्य का दर्जा प्रदान किया गया था। यह मिजोरम राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है। गुमटी वन्यजीव अभयारण्य त्रिपुरा में स्थित है। सारामती चोटी (शिखर) भारत के नगालैंड राज्य एवं म्यांमार के सगैंग क्षेत्र में विस्तृत है। स्पष्ट है कि (1) व (3) सही सुमेलित हैं।