प्रोजेक्ट टाइगर

Total Questions: 31

11. कच्छ वनस्पति का सुंदरबन निम्नांकित में से किस राज्य में स्थित है? [C.G.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) पश्चिम बंगाल
Solution:कच्छ वनस्पति का सुंदरबन अर्थात सुंदरबन मैंग्रोव (Sundarban Mangrove) पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र है। यह गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित लगभग 9630 वर्ग किमी. भूमि पर विस्तृत है। उल्लेखनीय है कि सुंदरबन एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं जैवमंडल रिजर्व क्षेत्र है।

12. भारत के निम्न टाइगर रिजर्व में से कौन-सा मिज़ोरम में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) दम्पा
Solution:दम्पा टाइगर रिजर्व दम्पा राष्ट्रीय उद्यान, मिजोरम में स्थित है। बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान प. बंगाल में, मेलघाट राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में एवं भद्रा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में स्थित है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) बुक्सा - बिहार
Solution:बुक्सा बाघ आरक्षित क्षेत्र बिहार में नहीं, बल्कि प. बंगाल राज्य में है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा बाघ आरक्षित क्षेत्र दो राज्यों में विस्तृत है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) पेंच
Solution:पेंच बाघ आरक्षित क्षेत्र का विस्तार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में है, जबकि कान्हा का मध्य प्रदेश, मानस का असम और सरिस्का का राजस्थान में ही विस्तार है।

15. निम्नलिखित बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) में से कौन-सा मध्य प्रदेश में स्थित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (a) अमनगढ़
Solution:अमनगढ़ टाइगर रिजर्व (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड का बफर क्षेत्र), उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित बाघ अभयारण्य है। शेष प्रश्नगत बाघ अभयारण्य बांधवगढ़, कान्हा एवं संजय-दुबरी मध्य प्रदेश में स्थित हैं।

16. बाघों का प्रमुख रिजर्व 'सरिस्का' किस राज्य में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) राजस्थान
Solution:सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर जिले में अवस्थित है। इसे वर्ष 1955 में वन्यजीव अभयारण्य, जबकि वर्ष 1978 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।

17. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में 'टाइगर रिजर्व' घोषित किया गया है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
Solution:वर्ष 2015 में उत्तराखंड स्थित राजाजी राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हो गया। यह भारत का 48वां टाइगर रिजर्व है। इसके बाद असम स्थित ओरंग राष्ट्रीय उद्यान देश का 49वां टाइगर रिजर्व बना। असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।

18. निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2012]

1. बांदीपुर

2. भीतरकनिका

3. मानस

4. सुंदरबन

उपर्युक्त में से कौन-से बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1, 3 और 4
Solution:बांदीपुर, मानस तथा सुंदरबन 'प्रोजेक्ट टाइगर' वाले राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान ओडिशा में स्थित है।

19. निम्न में से किसने बिहार में 'गिद्ध संरक्षण योजना' शुरू की? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2022]

Correct Answer: (c) वाल्मीकि टाईगर रिजर्व
Solution:बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) ने गिद्ध संरक्षण योजना (Vulture Action Plan : VAP) शुरू की है।

20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2019]

1. एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।

2. दो-कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।

3. एक-सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से केवल भारत में पाए जाते हैं। पहले यह बंगाल से गुजरात तक पाए जाते थे; किंतु वर्तमान में केवल गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में ही ये पाए जाते हैं। एशियाई शेर आई.यू.सी.एन. की संकटग्रस्त सूची में शामिल है तथा इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षण प्राप्त है। दो कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से मध्य एशिया के स्टेपीज क्षेत्र में पाया जाता है। इसे 'बैक्ट्रिया का ऊंट' कहा जाता है। बैक्ट्रियन व्यापारियों द्वारा इन्हें भारत के लद्दाख में भी लाया गया था, जहां ये कुछ संख्या में अभी भी पाए जाते हैं। एक सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से केवल भारत एवं नेपाल में पाया जाता है। ध्यातव्य है कि पहले यह लगभग संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता था, किंतु वर्तमान में यह बांग्लादेश एवं भूटान आदि से विलुप्त हो चुका है।