बल और दाब (भौतिक विज्ञान) (Part-III)

Total Questions: 50

11. एक कार एक कगार से गिरती है और 0.7s मे भूमि पर गिरती है। (मान कि g=10ms⁻²) तो भूमि से इसके टकराने की गति क्या है? [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 7 ms⁻¹
Solution:दिया गया है, समय = 0.7 s और गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण (g) = 10 m/s²
गति के पहले समीकरण का उपयोग करते हुए, v = u + at
v = 0 + 10 × 0.7 = 7 m/s

12. निम्नलिखित में से कौन स्थिति-समय संबंध के समीकरण का प्रतिनिधित्व करता है? [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) s = ut + 1/2 at²
Solution:गति का समीकरण - गणितीय सूत्र जो किसी दिए गए संदर्भ फ्रेम के सापेक्ष किसी पिंड की स्थिति, वेग या त्वरण का वर्णन करता है। गति के अन्य समीकरण : v = u + at (वेग और समय के बीच संबंध) और v² = u² + 2as (वेग और स्थिति के बीच संबंध)।

13. एक कार एक पर्वतीय मार्ग से गिरकर 0.8 सेकंड में भूमि पर आ जाती है। (मान लीजिए g = 10ms⁻²) भूमि पर टकराने के दौरान इसकी गति क्या होगी ? [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 8ms⁻¹
Solution:दिया है कि : कार मुक्त रूप से गिर रही है, प्रारंभिक गति शून्य है।
स्वतंत्र रूप से गिर रही वस्तु का प्रारंभिक वेग (u) = 0, g = 10 ms⁻², समय (t) = 0.8 s, अंतिम वेग (v) = ?
⇒ v = u + gt = 0 + 10 × 0.8 = 8 ms⁻¹.

14. एक वस्तु का द्रव्यमान 10 kg है। पृथ्वी पर इसका भार क्या होगा ? (g = 10 ms⁻²) [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 100 N
Solution:दिया गया है : किसी वस्तु का द्रव्यमान (m) = 10 kg, गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण (g) = 10 ms⁻²
हम जानते हैं, भार = द्रव्यमान × गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण।
⇒ भार = 10 × 10 = 100 N.

15. निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण स्थिति-वेग के संबंध को दर्शाता है? [RRB Group D 11/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 2as = v² - u²
Solution:गति के तीन समीकरण : गति का पहला समीकरण : v = u + at (वेग-समय संबंध को दर्शाता है); गति का दूसरा समीकरण : s = ut + 1/2 at² (स्थिति-समय संबंध को दर्शाता है); गति का तीसरा समीकरण : v² - u² = 2as (स्थिति-वेग संबंध को दर्शाता है)।

16. एक कार एक बहिर्गत भाग से गिरती है और 0.9 सेकंड में भूमि पर गिरती है। (मान लीजिए, g = 10 ms⁻²) भूमि पर टकराने के दौरान इसकी चाल क्या है? [RRB Group D 11/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 9 ms⁻¹
Solution:दिया गया, प्रारंभिक वेग (u) = 0 (कार मुक्त रूप से गिरने पर), t = 0.9 s, गुरुत्वाकर्षण क्षमता (g) = 10 ms⁻². v = u + gt = 0 + 10 × 0.9 = 9 ms⁻¹.

17. यदि किसी पिंड को लंबवत उर्ध्व दिशा में प्रक्षेपित किया जाए, तो गति के उच्चतम बिंदु पर पिंड का वेग क्या होगा? [RRB Group D 15/10/2018 (Morning)]

(g = गुरुत्वीय त्वरण, h = ऊँचाई, t = समय)

Correct Answer: (a) शून्य
Solution:गति के उच्चतम बिंदु पर, नीचे गिरना शुरू करने से ठीक पहले, इसका वेग क्षण समय के लिए शून्य हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उच्चतम बिंदु पर, गुरुत्वाकर्षण के नीचे की ओर खींचने से पहले वस्तु क्षणिक रूप से रुक जाता है।

18. एक बस 5 s में 36 kmh⁻¹ से 72 kmh⁻¹ तक समान रूप से गति करती है। बस के त्वरण की गणना करें। [RRB Group D 15/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 2 ms⁻²
Solution:दिया गया है : प्रारंभिक वेग (u) = 36 km/h, अंतिम वेग (v) = 72 km/h, समय (t) = 5 s
प्रारंभिक वेग (u) = 36 km/h
= 36 × 5/18 m/s = 10 m/s.
अंतिम वेग (v) = 72 km/h = 72 × 5/18 m/s = 20 m/s.
त्वरण (a) = v-u/t = 20-10/5 = 10/5 = 2 ms⁻²

19. एक बस स्थिर अवस्था से शुरू होती है और स्थिर त्वरण के साथ एक पहाड़ी से नीचे की ओर यात्रा करती है। यह 10 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय करती है। इसका त्वरण है: [RRB Group D 15/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 4 m/s²
Solution:बस का प्रारंभिक वेग, u = 0 m/s, बस द्वारा लिया गया समय, t = 10 s, बस द्वारा तय की गई दूरी, s = 200 m, गति के दूसरे नियम के अनुसार,

s = ut + 1/2 at²

मान रखने पर, 200 = 0 × 10 + 1/2 × a × 10² ⇒ 200 = 50 a ∴ a = 4 m/s².

20. एक कण द्वारा विश्राम से प्रारंभ करके त्वरण (4/3) मी/से² से तीसरे सेकंड में तय की गई दूरी ___ होगी [RRB Group D 22/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 10/3 m
Solution:दिया गया : त्वरण a = 4/3 ms⁻², समय n = 3, प्रारंभिक वेग u = 0
nवें सेकंड में तय की गई दूरी, sn = u + 1/2 a (2n-1).....
S₃rd = 0 + 1/2 × 4/3 (2×3-1) = 2/3 × 5 = 10/3 m.