बल और दाब (भौतिक विज्ञान) (Part-III)

Total Questions: 50

21. एक कार विराम स्थिति से प्रारंभ होकर 2 मिनट तक 1 ms⁻² के एकसमान त्वरण से चलती है। कार द्वारा अर्जित गति ज्ञात कीजिए। [RRB Group D 22/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 120 ms⁻¹
Solution:दिया गया है कि : त्वरण = 1 ms⁻², समय (t) = 2 मिनट या 120 सेकंड।
हम जानते हैं कि, वेग = त्वरण × समय = (1 ms⁻²) × (120 sec) = 120 ms⁻¹

22. यदि किसी वस्तु का भार 200 N है, तो इसका द्रव्यमान ज्ञात करें। (g = 10 ms⁻²) [RRB Group D 22/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 20 kg
Solution:दिया गया है : वस्तु का भार (W) = 200 N, गुरुत्वीय त्वरण (g) = 10 m/s²
वस्तु का द्रव्यमान, m = W/g = 200 N / 10ms⁻² = 20 kg.

23. पृथ्वी की सतह पर मापने पर एक वस्तु का भार 60 N है। चंद्रमा की सतह पर मापने पर इसका भार क्या होगा? [RRB Group D 22/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 10 N
Solution:दिया गया है : पृथ्वी की सतह पर वस्तु का भार (Wₑ) = 60 N
∴ चंद्रमा की सतह पर वस्तु का भार (Wm) = 1/6 × पृथ्वी की सतह पर वस्तु का भार

Wm = 1/6 × 60 = 10 N.

24. किसी वस्तु का पृथ्वी की सतह पर द्रव्यमान 60 kg है. तो चंद्रमा पर इसका द्रव्यमान कितना होगा? [RRB Group D 23/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) 60 kg
Solution:किसी वस्तु का द्रव्यमान ब्रह्मांड में उसके स्थान की परवाह किए बिना स्थिर रहता है। इसलिए, चंद्रमा पर किसी वस्तु का द्रव्यमान पृथ्वी पर उसके द्रव्यमान के समान ही होगा। चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार का लगभग 1/6 होता है।

25. स्थिर अवस्था से शुरू होने के बाद एक नाव एक सीधी रेखा में नियत दर से 3 ms⁻² के त्वरण से 8 सेकेंड तक गति करती है। इस समय के दौरान नाव द्वारा तय की गयी कुल दूरी ज्ञात कीजिए। [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 96 m
Solution:दिया गया है : नाव का प्रारंभिक वेग (u) = 0, त्वरण (a) = 3 ms², समय (t) = 8 सेकेंड ।
∴ गति का दूसरा समीकरण, दूरी (s) = ut + 1/2 at².
s = 0 × 8 + 1/2 × 3 × (8)² = 96 m.

26. 30 m/s के वेग से गतिमान 100 g द्रव्यमान की एक क्रिकेट गेंद को एक खिलाड़ी द्वारा 0.05 सेकेंड में रोक दिया जाता है। खिलाड़ी द्वारा लगाया गया औसत बल है: [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) -60 N
Solution:द्रव्यमान, m = 100 g = 0.1 kg, प्रारंभिक वेग (u) = 30 m/s, अंतिम वेग (v) = 0, समय (t) = 0.05 s.
त्वरण = वेग परिवर्तन/समय।
या, a = (v-u)/t
या, a = (0-30)/0.05 = - 600 ms⁻² (यहाँ, ऋणात्मक चिह्न मंदन को दर्शाता है)।
अब, बल = द्रव्यमान × त्वरण
या, F = (0.1) × (-600) = - 60 N.

27. 20 kg द्रव्यमान वाली वस्तु का 4 m/s² के त्वरण के साथ स्थानांतरण होता है। उस पर लगने वाले बल की मात्रा की गणना करें। [RRB Group D 26/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 80 N
Solution:दिया गया : पिंड का द्रव्यमान (m) = 20 kg, त्वरण (a) = 4m/s²
स्थिर द्रव्यमान वाले पिंड के लिए, F = ma = 20 × 4 = 80N.

28. किसी पिंड का संवेग 50 kg.ms⁻¹ है और वेग 5 ms⁻¹ है। उस पिंड का द्रव्यमान क्या है? [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 10 kg
Solution:दिया गया है कि : पिंड का संवेग (p) = 50 kg m s⁻¹, पिंड का वेग (v) = 5 m s⁻¹
p = m × v
⇒ द्रव्यमान (m) = p/v = 50/5 = 10 kg.

29. वेग समय संबंध के लिए निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण है? [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) v = u + at
Solution:गति का दूसरा समीकरण s = ut + 1/2 at², इसे स्थिति-समय संबंध कह सकते हैं। गति का तीसरा समीकरण v² = u² + 2as है, जिसे स्थिति - वेग संबंध कह सकते हैं।

30. लंबवत ऊपर की ओर फेंकी गई एक गेंद जमीन पर 13.5 सेकंड में लौट आती है। उसे किस वेग से ऊपर फेंका गया था। (g = 10 ms⁻²) [RRB Group D 31/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 67.5 m
Solution:दिया है : समय (t) = 13.5 s (ऊपर जाने और नीचे आने के लिए)
तो ऊपर जाने के लिए t = 13.5/2 = 6.75 s
आरंभिक वेग ऊपर जाने के लिए u = ?
उच्चतम बिंदु पर वेग = v = 0
∴ v = u - gt
0 = u - (10 × 6.75) ⇒ u = 67.5 m.