बैठने की व्यवस्था (भाग-II)

Total Questions: 50

21. रंजन, परी, यश, चारू, रीतू और गुंजन एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रंजन, परी के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। यश, रंजन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। चारु, रंजन के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। रीतू, चारु की निकटतम पड़ोसी है। परी के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा / बैठी है? [SSC MTS 12/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) गुंजन
Solution:

22. A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। H, B के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। H किसी भी कोने में नहीं बैठा है। C, F के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। C किसी एक कोने में बैठा है। D और E का निकटतम पड़ोसी H है। A, B का पड़ोसी नहीं है। E, A के ठीक बगल में बैठा है। A के बाईं ओर से गिनने पर A और H के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं? [SSC MTS 12/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) पांच
Solution:A के बाईं ओर सेगिनती करनेपर A और H के बीच पांच व्यक्ति बैठेहैं।

23. D, E, F, G, H, I, J और K एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। K,। के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। K किसी एक कोने पर बैठा है। E, G के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। G किसी भी एक कोने पर बैठा है।। और D का निकटतम पड़ोसी E है। F, J के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। F और K का निकटतम पड़ोसी H है।। के बाईं ओर से गिनने पर। और F के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं? [SSC MTS 13/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) दो
Solution:

24. K, L, M, N, O, P, Q और R एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। R, Q के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। Q किसी एक कोने में बैठा है। M, N के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। M किसी भी कोने में नहीं बैठा है। Q और R का निकटतम पड़ोसी ० है। K, N का पड़ोसी नहीं है। L, R के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर से गिनने पर, K और Q के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं? [SSC MTS 13/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) तीन
Solution:

25. किरण, पीहू, सिया, लीना, रीना और जिया एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। किरण, पीह के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। सिया, किरण के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। लीना सिया के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। रीना, लीना की निकटतम पड़ोसी है। जिया के ठीक बाईं ओर कौन बैठी है? [SSC MTS 14/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) किरण
Solution:

26. छह लोग, काजल, नीतू, लवी, ओमर, मीनू और जय उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। लवी बाएं छोर से तीसरे स्थान पर है। नीतू, लवी के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। ओमर, नीतू के निकटतम दाएँ बैठा है। मीनू ओमर के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। काजल मीनू के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी है। लवी के निकटतम बायीं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 14/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) ओमर
Solution:

27. मीना, सरोज, गोल्डी, प्रीति, पूनम और बेबी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। मीना, सरोज के ठीक बाईं ओर बैठी है। गोल्डी, सरोज के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। प्रीति, गोल्डी के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। पूनम, गोल्डी के ठीक दाईं ओर बैठी है। बेबी के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है? [SSC MTS 14/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (a) सरोज
Solution:

28. सात लड़के राम, सुमित, सुनील, राहुल, राज, अमन और अमित एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। राज, अमन के दाई ओर से दूसरे स्थान पर है। सुनील, अमन के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। राम, अमन का निकटतम पड़ोसी नहीं है। अमित, राम के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अमित का निकटतम पड़ोसी नहीं है। सुमित के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर कौन है? [SSC MTS 02/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (d) राम
Solution:

29. सात लड़के J, K, L, M, N, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। P, Q के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। M, J और Q दोनों का निकटतम पड़ोसी है। L, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N, P के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। L के ठीक बाई ओर कौन है? [SSC MTS 02/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (b) P
Solution:

30. आठ लड़के अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। रामू आकाश या संजय का निकटतम पड़ोसी नहीं है। रामू, अनिल के ठीक दाईं ओर है। राहुल, आकाश का निकटतम पड़ोसी है। विवेक, कमल के ठीक बाईं ओर है। राम, आकाश और विवेक दोनों का निकटतम पड़ोसी है। संजय के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? [SSC MTS 02/05/2023 (Evening)]

Correct Answer: (a) राम
Solution: