बौद्ध धर्म (UPPCS) Part-1

Total Questions: 50

1. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) 563 ई. पू.
Solution:

गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी में 563 ई. पू. में हुआ था। उनके पिता शुद्धोधन शाक्यगण के प्रधान थे तथा माता माया देवी कोलिय गणराज्य (कोलिय वंश) की कन्या थीं। 29 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गृह त्याग दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में 'महाभिनिष्क्रमण' की संज्ञा दी गई।

2. बुद्ध के जीवन की किस घटना को 'महाभिनिष्क्रमण' के रूप में जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) उनका गृहत्याग
Solution:

गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व (BC) में हुआ था। उनका जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी (वर्तमान नेपाल) में हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। सिद्धार्थ (बुद्ध) ने 29 वर्ष की आयु में सत्य की खोज के लिए गृह त्याग किया था, जिसे बौद्ध ग्रंथों में 'महाभिनिष्क्रमण' कहा जाता है। अंततः 35 वर्ष की आयु में बोधगया में उन्हें 'ज्ञान' प्राप्त हुआ और वे 'बुद्ध' कहलाए।

3. गौतम बुद्ध की माता किस वंश से संबंधित थीं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) कोलिय वंश
Solution:

गौतम बुद्ध की माता, महामाया (या मायादेवी), कोलीय वंश (Koliya Dynasty) से संबंधित थीं। प्राचीन वृत्तांतों के अनुसार, कोलीय वंश और बुद्ध के पिता का शाक्य वंश एक-दूसरे के पड़ोसी थे और उनके बीच वैवाहिक संबंध हुआ करते थे।

4. बुद्ध का जन्म हुआ था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2002 & M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) लुम्बिनी
Solution:
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व (BC) में हुआ था। उनका जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन लुम्बिनी (वर्तमान नेपाल) के शाही उपवन में हुआ था।
बुद्ध के जीवन की चार महान घटनाएँ (चार आर्य सत्य के मार्ग)
घटनास्थानप्रतीक
जन्मलुम्बिनीकमल एवं सांड
ज्ञान प्राप्ति (निर्वाण)बोधगयाबोधि वृक्ष (पीपल)
प्रथम उपदेश (धर्मचक्रप्रवर्तन)सारनाथचक्र
मृत्यु (महापरिनिर्वाण)कुशीनगरस्तूप

5. निम्न में से कौन-सा नाम बुद्ध का दूसरा नाम है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:

गौतम के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इन्हें शाक्यमुनि, तथागत आदि नामों से जाना जाता है।
आदि गुरु शंकराचार्य को 'प्रच्छन्न बौद्ध' या छिपा हुआ बुद्धमार्गी कहा जाता था। अतः पार्थ, प्रच्छन्न, मिहिर, गुडाकेश भगवान बुद्ध के अन्य नाम नहीं हैं। इस प्रकार अभीष्ट विकल्प (e) है; किंतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपने प्रारंभिक एवं संशोधित दोनों ही उत्तर-पत्रकों में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) ही जारी किया।

6. निम्नलिखित में से किस राजवंश के अभिलेख से इस परंपरा का समर्थन होता है कि लुम्बिनी शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म स्थान था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) मौर्य
Solution:

मौर्य वंशीय शासक अशोक के रुम्मिनदेई अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था। इस अभिलेख के अनुसार, अशोक राज्याभिषेक के 20 वर्ष बाद यहां आया था और उसने उस स्थान की पूजा की थी, जहां शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही इस अभिलेख में लुंबिनी के बुद्ध का जन्म स्थल होने के कारण इसे बलि कर से मुक्त घोषित किया गया तथा भूराजस्व कर केवल उपज का 1/8 भाग लेने की घोषणा की गई।

7. निम्नलिखित में से कौन एक अशोक का अभिलेख इस परंपरा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) रुम्मिनदेई स्तंभ अभिलेख
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. निम्नलिखित में से किस राजा के एक अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011 & U.P.P.C.S. (Mains) 2007 & U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) अशोक
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. महात्मा बुद्ध का 'महापरिनिर्वाण' कहां हुआ? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005 & U.P.P.C.S. (Pre) 2011 & 53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) कुशीनगर में
Solution:

महात्मा बुद्ध का 'महापरिनिर्वाण' (मृत्यु) कुशीनगर में हुआ था। बौद्ध धर्म का प्रचार करते हुए महात्मा बुद्ध मल्लों की राजधानी पावा पहुंचे, जहां वे चुंद नामक लुहार की आम्रवाटिका में ठहरे। उसने बुद्ध को सूकरमद्दव खाने को दिया, इससे उन्हें 'रक्तातिसार' हो गया और भयानक पीड़ा उत्पन्न हुई। इस वेदना के बाद भी वे कुशीनारा (मल्ल गणराज्य की राजधानी) पहुंचे। यहीं 483 ई.पू. में 80 वर्ष की अवस्था में उन्होंने शरीर त्याग दिया। वर्तमान में कुशीनगर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पास स्थित है। बुद्ध की अस्थियों को आठ भागों में विभाजित किया गया और उन पर आठ अलग-अलग स्थानों पर स्तूप बनवाए गए।

बुद्ध के जीवन की चार महान घटनाएँ (चार आर्य सत्य के मार्ग)
घटनास्थानप्रतीक
जन्मलुम्बिनीकमल एवं सांड
ज्ञान प्राप्ति (निर्वाण)बोधगयाबोधि वृक्ष (पीपल)
प्रथम उपदेश (धर्मचक्रप्रवर्तन)सारनाथचक्र
मृत्यु (महापरिनिर्वाण)कुशीनगरस्तूप

10. गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण जिस राज्य में हुआ था, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) मल्ल
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।