Solution:प्रश्न में दिए गए शब्द ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध के संदर्भ में समाचारों में आते हैं। इवेंट होराइजन यह एक ऐसी सीमा (Boundary) है, जो अंतरिक्ष में ब्लैक होल के चारों ओर के क्षेत्र को परिभाषित करती है। इस सीमा के अंदर किसी भी घटना का प्रेक्षण संभव नहीं है।सिंगुलैरिटी यह अंतरिक्ष-काल (Space-Time) में एक ऐसा स्थल है, जहां किसी खगोलीय पिंड का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र अनंत हो जाता है। स्ट्रिंग थियरी इसमें सभी पदार्थों एवं बलों को एकल सैद्धांतिक रूपरेखा में सम्मिलित कर ब्रह्माण्ड के मूल स्तर की व्याख्या कणों के स्थान पर कंपायमान स्ट्रिंग के पदों में की जाती है।
स्टैंडर्ड मॉडल कण भौतिकी का स्टैंडर्ड मॉडल एक ऐसा सिद्धांत है, जिसमें ब्रह्माण्ड में ज्ञात चार मूल बलों में से तीन (विद्युत चुंबकीय, दुर्बल एवं प्रबल) की व्याख्या की जाती है तथा सभी ज्ञात मूल कणों का वर्गीकरण किया जाता है।