भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप

Total Questions: 18

1. मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) जहां राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र भी विद्यमान हो।
Solution:ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्र विद्यमान होते हैं, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। भारतीय अर्थव्यवस्था, मिश्रित अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख उदाहरण है।

2. भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र का सह-अस्तित्व
Solution:ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्र विद्यमान होते हैं, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। भारतीय अर्थव्यवस्था, मिश्रित अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख उदाहरण है।

3. मिश्रित अर्थव्यवस्था का तात्पर्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1990 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता
Solution:ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्र विद्यमान होते हैं, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। भारतीय अर्थव्यवस्था, मिश्रित अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख उदाहरण है।

4. भारतीय अर्थव्यवस्था है- [U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) मिश्रित अर्थव्यवस्था
Solution:भारत एक मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है। मिश्रित अर्थव्यवस्था एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों का सह-अस्तित्व रहता है। समाजवादी अर्थव्यवस्था में आर्थिक शक्तियों का केंद्रीकरण सरकार के हाथ में होता है, अतः संसाधनों पर राज्य का स्वामित्व होता है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में बाजार को नियंत्रित करने में सरकार की कोई खास सक्रिय भूमिका नहीं होती है तथा उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्य होता है। गांधीवादी समाजवादी अर्थव्यवस्था उत्पादन के संसाधनों के विकेंद्रीकरण पर आधारित है। अतः इस आर्थिक प्रणाली में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सके।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख लक्षण है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015 U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) मिश्रित अर्थव्यवस्था
Solution:भारत एक मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है। मिश्रित अर्थव्यवस्था एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों का सह-अस्तित्व रहता है। समाजवादी अर्थव्यवस्था में आर्थिक शक्तियों का केंद्रीकरण सरकार के हाथ में होता है, अतः संसाधनों पर राज्य का स्वामित्व होता है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में बाजार को नियंत्रित करने में सरकार की कोई खास सक्रिय भूमिका नहीं होती है तथा उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्य होता है। गांधीवादी समाजवादी अर्थव्यवस्था उत्पादन के संसाधनों के विकेंद्रीकरण पर आधारित है। अतः इस आर्थिक प्रणाली में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सके।

6. भारत में किस तरह की अर्थव्यवस्था है? [53 to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011 U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) मिश्रित
Solution:

भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy) है।
भारत की अर्थव्यवस्था में सरकारी (Public Sector) और निजी (Private Sector) दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विशेषताएं:

  1. सरकारी क्षेत्र (Public Sector):
    सरकार प्रमुख उद्योगों, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, रक्षा आदि क्षेत्रों में निवेश करती है।
    उदाहरण: भारतीय रेलवे, BSNL, NTPC, HAL आदि।

  2. निजी क्षेत्र (Private Sector):
    निजी कंपनियाँ कृषि, उद्योग, सेवाएँ, टेक्नोलॉजी आदि में योगदान देती हैं।
    उदाहरण: Reliance, Tata, Infosys, Flipkart आदि।

  3. नियंत्रण और स्वतंत्रता दोनों:
    सरकार कुछ क्षेत्रों को नियंत्रित करती है (जैसे कीमतों पर नियंत्रण, सब्सिडी), लेकिन साथ ही निजी क्षेत्र को व्यापार की स्वतंत्रता भी देती है।

  4. सामाजिक न्याय + आर्थिक विकास:
    सरकार कोशिश करती है कि आर्थिक विकास के साथ-साथ गरीबी हटे, बेरोजगारी कम हो और सभी को समान अवसर मिलें।

क्या आप भारत की अर्थव्यवस्था के किसी खास क्षेत्र (जैसे कृषि, उद्योग या सेवा क्षेत्र) के बारे में जानना चाहेंगे?

7. यह सत्य होगा कि भारत को परिभाषित किया जाए- [48 to 53th B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) एक श्रम-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में
Solution:भारत में जनसंख्या की अधिकता के कारण ही इसे एक श्रम-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में परिभाषित किया जाता है।

8. अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की सामान्यतया विशेषता होती है- I. प्रति व्यक्ति निम्न आय ii. पूंजी निर्माण की निम्न दर iii. निम्न आश्रितता अनुपात iv. तृतीयक क्षेत्र में अधिक कार्यबल शक्ति का होना नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए- कूट: [U.P.P.C.S. (mains) 2017]

I. प्रति व्यक्ति निम्न आय

II. पूंजी निर्माण की निम्न दर

III. निम्न आश्रितता अनुपात

IV. तृतीयक क्षेत्र में अधिक कार्यबल शक्ति का होना

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) I तथा II
Solution:'अल्पविकसित' शब्द सामान्यतया उन अर्थव्यवस्थाओं के संबंध में प्रयुक्त होता है, जहां उस देश के लोगों का रहन-सहन का स्तर काफी निम्न होता है, क्योंकि वहां पर उत्पादकता का स्तर कम एवं जनसंख्या का स्तर अधिक होने से प्रति व्यक्ति आय का स्तर निम्न पाया जाता है।

अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-

- निम्न प्रति व्यक्ति आय

निम्न जीवन स्तर

जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर

बेरोजगारी एवं अल्प रोजगार का ऊंचा स्तर

- कृषि क्षेत्र का आधिपत्य

- पूंजी निर्माण की निम्न दर

- आय की विषमता आदि

9. निम्नलिखित में से क्या सही ढंग से समझाता है कि भारत अल्पविकसित अर्थव्यवस्था है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

1. आय का असमान वितरण।

2. उच्च निर्भरता दर।

3. राष्ट्रीय आय में वृद्धि की धीमी दर।

4. बैंक व वित्तीय क्षेत्र में परिवर्तन।

नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-

प्रति व्यक्ति आय का निम्न स्तर

- प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय में धीमी वृद्धि

- जनसंख्या का भारी दबाव

- गरीबी का अस्तित्व

- कृषि पर निर्भरता

- बेरोजगारी की अधिकता

तकनीकी कौशल की कमी

साक्षरता की निम्न दर

रूढ़िवादी/ परंपरावादी समाज

विकास के लिए योजना बनाना

योजनाओं पर व्यय

राष्ट्रीय आय की धीमी वृद्धि दर भी भारतीय अर्थव्यवस्था में देखने को मिलती थी परन्तु वर्तमान में राष्ट्रीय आय की धीमी वृद्धि दर भारतीय संदर्भ में सही नहीं है।

उपर्युक्त विशेषताएं भारत को अल्पविकसित (Underdeveloped) देश के रूप में संदर्भित करती हैं। हालांकि भारत अब विकासशील देश का दर्जा प्राप्त कर चुका है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील श्रेणी में दर्शाती है? [U.P.P.C.S. (mains) 2017]

i. कृषि मुख्य व्यवसाय

ii. प्रच्छन्न बेरोजगारी

iii. मानव पूंजी की निम्न गुणवत्ता

iv. प्रोटीन का प्रतिव्यक्ति सेवन उच्च होना

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए- :

Correct Answer: (d) I, II तथा III
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील अर्थव्यवस्था या मिश्रित अर्थ व्यवस्था भी कहा जाता है। भारतीय अर्थव्यवस्था के निम्न लक्षण है-

- कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था,

- पूंजी निर्माण की निम्न दर,

- अत्यधिक जनसंख्या एवं जनसंख्या वृद्धि.

बेरोजगारी,

निम्न प्रतिव्यक्ति आय,

औद्योगिक पिछड़ापन,

तकनीकी पिछड़ापन,

- मिश्रित अर्थव्यवस्था,

- आयात पर निर्भरता तथा

- निरक्षरता आदि