Solution:बिजनेस मॉडल लक्षित ग्राहक (या खरीददार), उपलब्ध संसाधनों और विक्रेताओं तथा ग्राहक दोनों की क्षमताओं के आधार पर भिन्न होते हैं-B2B या बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल में दो व्यावसायिक संस्थाओं के बीच व्यापार किया जाता है; जैसे एक थोक व्यापारी और खुदरा विक्रेता।
B2C मॉडल मुख्य रूप से उन व्यावसायिक संस्थाओं (खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और निर्माताओं) से संबंधित है, जो अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं को बेचना चाहते हैं।
जैसे- लैक्मे इंडिया (Laxme India) एक उत्पाद आधारित B2C FMCG कंपनी है।
C2B मॉडल में व्यक्ति (ग्राहक) अपने उत्पाद या सेवाओं को किसी व्यवसायी को बेचते हैं। इसमें उपभोक्ता अपने हिसाब से कीमत तय करते हैं, जिसे व्यवसाय स्वीकार या अस्वीकार करता है।
जब कोई व्यक्ति अपने सामान या सेवाओं को (प्रायः प्रयोग की गई। सेकेंड हैंड या पूर्व स्वामित्व वाली) दूसरे व्यक्ति या ग्राहक को बेचते हैं, तो इसे C2C बिजनेस मॉडल कहते हैं।