भारतीय अर्थव्यवस्था (Part-III)

Total Questions: 64

41. स्टेट डाटा सेंटर (SDC) प्रारंभ करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:जून, 2016 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्टेट डाटा सेंटर (एस.डी.सी.) का शुभारंभ किया। यह सेंटर प्रारंभ करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। यह सेंटर शिमला में स्थापित है। एस.डी.सी. को ग्रीन कॉन्सेप्ट की अवधारणा के आधार पर डिजाइन किया गया है।

42. कथन (A) और कारण (R) का विश्लेषण करें: [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

कथन (A): लीमैन ब्रदर्स (यू.एस. की एक निवेश बैंकिंग कंपनी) ने सितंबर 2008 में दिवालियापन संरक्षण अध्याय 11 दायर की।
कारण (R): सबप्राइम लेंडिंग (उत्तम से कम उधार) वित्तीय संकट के मुख्य कारणों में से एक थी।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:सबप्राइम ऋण संकट के कारण ही अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा निवेश बैंक लीमैन ब्रदर्स सितंबर 2008 में दिवालिया घोषित हो गया। यह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट का एक प्रमुख कारण था। सबप्राइम संकट के कारण अगस्त 2008 तक वैश्विक वित्तीय संस्थानों को 501 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ था।

43. स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्वी-पश्चिम गलियारा निम्नलिखित में से किन केंद्रों (नाभिक) को जोड़ता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) सिलचर एवं पोरबंदर को
Solution:

पूर्वी-पश्चिम गलियारा असम के सिलचर और गुजरात के पोरबंदर को जोड़ता है, जबकि उत्तर-दक्षिण गलियारा श्रीनगर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। ये दोनों गलियारे झांसी में एक-दूसरे को काटते हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली (उत्तर), कोलकाता (पूर्व), मुंबई (पश्चिम) और चेन्नई (दक्षिण) को जोड़ता है।

44. आईटी अधिनियम, 2000 में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण अवधारणाएँ पेश की गईं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 भारतीय संसद द्वारा जून, 2000 में अधिनियमित किया गया। यह साइबर अपराध और ई-कॉमर्स से संबंधित मामलों के लिए भारत में प्राथमिक कानून है। यह अधिनियम इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स और इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन को कानूनी मंजूरी देने, ई-गवर्नेस को सक्षम बनाने तथा साइबर अपराध को रोकने के लिए बनाया गया था। मूल अधिनियम ने इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजी, ई-हस्ताक्षर और अभिलेखों के प्रमाणीकरण को मान्यता प्रदान की।

45. जनसंख्या बढ़ने का भारत में मुख्य क्या कारण है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) मृत्यु दर में कमी
Solution:भारत प्रश्नकाल के संदर्भ में जनांकिकीय संक्रमण के दूसरे चरण (Stage) में था। जनांकिकीय संक्रमण के दूसरे चरण की विशेषता यह है कि इसमें बेहतर खाद्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के कारण मृत्यु दर में तो तेजी से कमी होती है, किंतु जन्म दर में बहुत धीमी दर से कमी होती है या कमोबेश यह स्थिर रहती है। यही कारण है कि जनांकिकीय संक्रमण के दूसरे चरण में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि परिलक्षित होती है।

46. भारत में प्रथम जनगणना कब प्रारंभ हुई? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) 1872
Solution:अंग्रेजों के शासनकाल में आधुनिक प्रणाली की सर्वप्रव्धम जनगणना लॉर्ड मेयी के शासनकाल में 1872 ई में कराई गई थी, किंतु जनगणना का क्रमवार आकलन अर्थात प्रथम नियमित जनगणना 1881 ई में लॉर्ड रिपन के शासनकाल से मानी जाती है।

47. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) मेघालय
Solution:
राज्य जनसंख्या वृद्धि दर (2011 जनगणना)
अरुणाचल प्रदेश26
बिहार25.4
मेघालय27.9
पंजाब13.9

अतः स्पष्ट है कि जनगणना, 2011 के अनुसार, विकल्पगत राज्यों में तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर मेघालय में थी।

48. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व कितना था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
Solution:बीसवीं सदी की शुरुआत (वर्ष 1901) में भारत का जनसंख्या घनत्व 77 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था, जो निरंतर बढ़ते हुए वर्ष 2011 में 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया है। इस प्रकार भारत का जनसंख्या घनत्व निरंतर बढ़ा है।

49. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर न्यूनतम रही है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) नगालैंड
Solution:2001-2011 के मध्य नगालैंड राज्य में जनसंख्या वृद्धि नकारात्मक (-0.6 प्रतिशत) रही है। इस अवधि में गोवा में जनसंख्या वृद्धि 8.2 प्रतिशत, केरल में 4.9 प्रतिशत और कर्नाटक में 15.6 प्रतिशत रही।

50. भारत में अधिकतम एवं न्यूनतम जनसंख्या के घनत्व वाले प्रदेश क्रमशः है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश
Solution:वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, प. बंगाल का जनसंख्या घनत्य सर्वाधिक (903) एवं अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्य न्यूनतम (13) था। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का अधिकतम जनसंख्या धनत्व वाला राज्य बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) तथा न्यूनतम • जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) है।