भारतीय अर्थव्यवस्था (Part-III)

Total Questions: 64

61. 1971-81 एवं 1981-91 की भारत की जनगणना के बारे में सत्य है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) भारत एवं मध्य प्रदेश की जनसंख्या दर घटी है।
Solution:मध्य प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर 1981-91 के दशक में, 1971-81 के दशक की तुलना में कम हुई है। जबकि इस दौरान देश की जनसंख्या दर में भी कमी हुई थी। मध्य प्रदेश में 1971-81 के दशक में जनसंख्या वृद्धि 24.65 प्रतिशत थी, जो 1981-91 के दशक में घटकर 23.50 प्रतिशत ही रह गई। इसी अवधि में भारत की जनसंख्या वृद्धि 24.66 प्रतिशत से घटकर 23.87 प्रतिशत रह गई।

62. जनगणना वर्ष 2011 में भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ में नगरीकरण का स्तर (प्रतिशत) क्या था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) 31.15%
Solution:जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31.1 प्रतिशत है, जबकि यह 31.16 प्रतिशत है। चूंकि प्रश्न में अंतिम आकड़ों के संदर्भ में कोई बात नहीं की गई है। अतः इस प्रश्न का उचित विकल्प नहीं दिया जा सकता है। वर्ष 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार इसका नजदीकी उत्तर विकल्प (d) हो सकता है।

63. भारत में सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) सिक्किम
Solution:भारत में सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की नगरीय जनसंख्या 153578 है। इसके बाद क्रमशः अरुणाचल प्रदेश (317369), नगालैंड (570966) तथा मिजोरम (571771) में कम नगरीय जनसंख्या पाई जाती है। वैसे केंद्रशासित प्रदेशों व राज्यों दोनों की दृष्टि से सबसे कम नगरीय जनसंख्या लक्षद्वीप (50332) की है।

64. पाकिस्तान की जनसंख्या (1998 की जनगणना के अनुसार), लगभग कितनी है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) 13 करोड़
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में कोई भी विकल्प सही उत्तर नहीं था। State of World Population Report, 2024 के अनुसार, वर्ष 2024 में पाकिस्तान की जनसंख्या 245.2 मिलियन हो गई है।