भारतीय इतिहास की भौगोलिक पृष्ठभूमि

Total Questions: 33

31. निम्नलिखित में से प्राचीन भारत में कौन-सा क्षेत्र तांबे का प्रमुख स्रोत रहा है?

Correct Answer: (b) खेतड़ी क्षेत्र
Solution:खेतड़ी क्षेत्र तांबे का प्रमुख क्षेत्र रहा है। यहां लगभग 1000 ई.पू. से पहले की अवधि के अवशेष प्राप्त हुए हैं, हालांकि झारखंड के सबसे पुराने निवासी सिंहभूमि और हजारीबाग जिलों के तांबे का प्रयोग करते थे। चूंकि तांबा उपयोग में लाई गई पहली धातु थी, इसलिए हिन्दू इस धातु को पवित्र मानने लगे।

32. हमारे देश में सबसे पहले पंचमार्क सिक्के किस धातु में पाए गए?

Correct Answer: (a) चांदी
Solution:यद्यपि देश में चांदी विरल ही मिलती है, फिर भी देश में चांदी के आहत प्रकार के (पंचमार्क) सबसे पहले सिक्के हैं। हलांकि प्राचीन काल में मुंगेर जिले की खड़कपुर पहाड़ियों में चांदी की खानें मौजूद थीं।

33. भारत में सोने का सबसे पुराना अवशेष कहां से प्राप्त होता है?

Correct Answer: (b) कोलार की खानों से
Solution:सोना कनार्टक की कोलार खानों में मिलता है। सोने का सबसे पुराना अवशेष लगभग 1800 ई.पू. के आसपास कर्नाटक के एक नवपाषाणयुगीन स्थल से मिलता है। कोलार दक्षिण कर्नाटक के गंगवंशियों की प्राचीनतम राजधानी रही है। भारतीय पुरातत्व विभाग के द्वारा किये गये नवीनतम खोज के अनुसार सोने का प्राचीनतम साक्ष्य हड़प्पा कालीन स्थल राखीगढ़ी (हरियाणा) से प्राप्त हुआ है, जो 5000 वर्ष पुराना है। (स्रोत इंडिया टूडे 8 मई, 2022)