भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (रेलवे)

Total Questions: 50

1. संधीय मंत्रिपरिषद् अपने आचरण के लिए किसके प्रति उत्तरदायी होती है ? [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (2) लोकसभा
Solution:संघीय मंत्रिपरिषद् अपने आचरण के लिए लोक सभा के प्रति उत्तरदायी होता है।

2. न्यायालय के 'प्रारंभिक क्षेत्राधिकार' से तात्पर्य है [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (3) पहली बार (सीधे) मामले की सुनवाई की योग्यता
Solution:न्यायालय के प्रारंधिक क्षेत्राधिकार से तात्पर्य है पहली बार (सीधे) मामले की सुनवाई की योग्यता। संविधान के अनुच्छेद 131 में प्रारम्भिक अधिकारिता का उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद 32 मूल अधिकारों के उल्लंघन होने पर नागरिकों को उपचार प्रारम्भिक अधिकारिता के अन्तर्गत ही किया जाता है।

3. 'निर्णायक मत' है- [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (4) जब दोनों पक्ष सहबद्ध (tied) हो तो निर्णायक मत
Solution:निर्णायक मत लोकसभा अध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों के मत बराबर रहने पर दिया जाता है।

4. सरकार का वर्गीकरण संसदीय तथा अध्यक्षीय रूप में किया जाता है। [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (5) मुख्य व्यवस्थापक के प्रत्यक्ष या परोक्ष चुनाव के आधार पर
Solution:मुख्य व्यवस्थापक के प्रत्यक्ष या परोक्ष चुनाव के आधार पर

5. वह राज्य जो लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भेजता है- [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (2) महाराष्ट्र
Solution:महाराष्ट्र राज्य से दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा लोकसभा सदस्य आते हैं। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है।

6. वह निर्वाचक मंडल जो उपराष्ट्रपति का चुनाव करता है- [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (4) लोकसभा और राज्यसभा
Solution:उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति के चुनाव में लोक सभा, राज्य सभा तथा राज्यों के विधान मंडल के प्रतिनिधि हिस्सा लेते है।

7. राज्यसभा- [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (1) भंग नहीं की जा सकती
Solution:राज्यसभा एक स्थायी सदन होता है इसे भंग नहीं किया जा सकता। प्रति दो वर्ष पर इसके 1/3 सदस्य अवकाश ग्रहण करते है। इसका कार्यकाल 6 वर्षों का होता है। उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष होता है।

8. संविधान के किस संशोधन ने मूलभूत अधिकारों पर नीति निदेशक सिद्धांतों को श्रेष्ठता प्रदान की? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (2) 42वें
Solution:42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 ने मूलभूत अधिकारों पर राज्य के नीति निदेशक तत्वों को वरीयता प्रदान की।

9. किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (4) राज्यपाल
Solution:राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल 10 करता है।

10. नौकरी में समान अवसर का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में प्रतिस्थापित है? [आरआरबी इलाहाबाद टीसी एवं ट्रेन क्लर्क परीक्षा 27.10.2013]

Correct Answer: (4) 16
Solution:अनुच्छेद 16 में लोक नियोजन में अवसर की समानता के मूल अधिकार को सम्मिलित किया गया है तथा इसी अनुच्छेद में इसके कुछ अपवादों को भी सम्मिलित किया गया है। यह अधिकार केवल नागरिकों को प्राप्त है।