भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (भाग-III) (रेलवे)

Total Questions: 50

11. यदि किसी व्यक्ति को संसद के दोनों सदनों के लिए चुना जाता है, तो उस व्यक्ति को सदन के वाछित हॉल_____________के भीतर काम करने के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 10 दिन
Solution:यदि कोई व्यक्ति राज्य सभा और लोक सभा दोनों के लिए एक साथ निर्वाचित होता है। और यदि उसने अभी तक किसी भी सदन में अपना स्थान ग्रहण नहीं किया है, तो वह उन सदनों के लिए चुने जाने की तारीखों के बाद के 10 दिनों के भीतर चुन सकता है। जिस सदन का वह सदस्य बनना चाहता है।

12. मौलिक अधिकारों में समानता का अधिकार क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) कानून के समक्ष सभी लोग समान हैं
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 के तहत दिया गया समानता का अधि कार मौलिक अधिकारों में से एक है।
  • यह प्रत्येक व्यक्ति को कानून के समक्ष समानता का अधिकार और कानूनों के समान संरक्षण की गारंटी देता है।
  • यह न केवल भारतीय नागरिकों का बल्कि गैर-नागरिकों का भी अधिकार है।

13. __________को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) सभी भारतीय नागरिक
Solution:धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, अनुच्छेद 25-28 में शामिल है, जो सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है और भारत में एक धर्मनिरपेक्ष राज्य सुनिश्चित करता है।
  • धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार व्यक्तियों 1 को अपनी पसंद के किसी भी धर्म को मानने का अधिकार देता है।

14. धर्मनिरपेक्ष राज्य का क्या अर्थ है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) सभी धर्मों को समान रूप से देखना
Solution:एक धर्मनिरपेक्ष राज्य का अर्थ यह है कि वह देश और उसके लोगों के लिए किसी एक धर्म को प्राथमिकता नहीं देता है।
  • धर्मनिरपेक्षता वह सिद्धांत है जो सरकार और धर्म के बीच संबंध को निर्धारित करता है।

15. भारत के राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है ? [RRB RPF कॉस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) राष्ट्रपति द्वारा
Solution:संविधान के अनुच्छेद-155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
  • राज्यपाल राज्य कार्यपालिका का प्रधान होता है।
  • राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत या पाँच वर्षों तक अपने पद पर बना रहता है।

16. राज्य परिषद् को___________भी कहा जाता है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) राज्यों की परिषद्
Solution:राज्यसभा को राज्यों की परिषद (Council of states) के रूप में भी जाना जाता है।
  • राज्य सभा एक स्थायी और उच्च सदन है और कभी भी भंग नहीं होती है। राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
  • राज्य सभा में कुल सदस्यों की संस्था 250 होती है। राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है।

17. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को कौन हटा सकता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) राष्ट्रपति
Solution:राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
  • राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा हटाया है।
  • राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पांच वर्ष या सत्तर वर्ष की उम्र तक. जो भी पहले हो, तक पद पर रहेंगे।

18. संसद के संयुक्त सत्र का संचालन करने के लिए अध्यक्ष के रूप में अनुपस्थित रहते हुए सत्र का संयोजक कौन होता 82 [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)।]

Correct Answer: (1) लोकसभा उपाध्यक्ष
Solution:संसद की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद -108) राष्ट्रपति द्वारा बुलाई जाती है और इसकी अध्यक्षता स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) या उनकी अनुपस्थिति में लोकसभा के डिप्टी स्पीकर या उनकी अनुपस्थिति में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन द्वारा की जाती है।
  •  यदि उपरोक्त में से कोई भी अधिकारी उपस्थित न हो तो संसद का कोई अन्य सदस्य दोनों सदनों की सर्वसम्मति से अध्यक्षता कर सकता है।

19. कौन-सा अंतर्राज्यीय परिषद मंत्रालय के अंतर्गत आता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) गृह मंत्रालय
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 263 एक अंर्तराज्यीय परिषद की स्थापना का प्रावधान करता है।
  • यह गृह मंत्रालय के तहत सरकारिया आयोग की सिफारिशों के अनुसार पहली बार राष्ट्रपति के अध्यादेश के माध्यम से 1990 में स्थापित किया गया था।

20. भारत की आकस्मिक निधि किस अनुच्छेद के तहत आती है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) अनुच्छेद 267
Solution:भारत की आकस्मिकता निधि की स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 267(1) के तहत की गई है।