भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार कौन था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) बी. आर. अम्बेडकर
Solution:डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
  • वे संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष बने और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2. भारतीय संसद का कौन-सा सदन जनता द्वारा सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) लोकसभा
Solution:लोकसभा वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने गए लोगों के प्रतिनिधियों से मिलकर बना है।
  • प्रथम लोकसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को शुरू हुआ था।

3. ____________कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) अनुच्छेद 50
Solution:भारतीय संविधान के भाग-IV के तहत अनुच्छेद 36-51 राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) से संबंधित है।
  • अनुच्छेद 50 में प्रावधान है कि राज्य की लोक सेवाओं में न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करने के लिए राज्य कदम उठाएगा।

4. भारत में एक राज्य के राज्यपाल के नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 35 वर्ष
Solution:राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए और 35 वर्ष की आयु उसने पूरी कर ली हो (अनुच्छेद 157)।
  • राज्यपाल विधानमंडल या संसद का सदस्य नहीं होगा।

5. भारतीय संविधान का भाग V संबंधित है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) संघ से
Solution:संविधान का भाग- केन्द्र या संघ सरकार से संबंधित है।
  • इसमें संघ कार्यकारिणी, संसद, राष्ट्रपति की विधायी शक्तियाँ, संघ न्यायपालिका और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक शामिल है।

6. लोकसभा का पीठासीन अधिकारी होता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) लोकसभा अध्यक्ष
Solution:लोकसभा का पीठासीन अधिकारी लोकसभा का अध्यक्ष होता है।
  • वह पांच वर्ष की अवधि के लिए लोकसभा के सदस्यों में से चुने जाते हैं।
  • लोकसभा अध्यक्ष संसद के संयुक्त अधि वेशन की अध्यक्षता करता है।

7. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार या कानूनी सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) बी.एन. राव
Solution:1946 में, बी. एन. राव को औपचारिक रूप से डॉ.बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में सात विशेषज्ञों की कोर ड्राफ्टिंग कमेटी के सवैधानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • * उन्होंने फरवरी 1948 में संविधान का प्रारंभिक प्रारूप तैयार किया था।

8. मूल रूप से, भारत के संविधान में शामिल हैं। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 02.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) अनुच्छेद 395
Solution:संविधान के मूल पाठ में 22 भाग 8 अनुसूचियाँ में 395 अनुच्छेद थे।
  • वर्तमान में भारतीय संविधान में 470 अनुच्छेद, 25 भाग एवं 12 अनुसूचियाँ है।

9. राज्यसभा का पीठासीन अधिकारी कौन होता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: उपराष्ट्रपति
Solution:भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।
  •  राज्य-सभा अपने सदस्यों में से एक उप-सभापति भी चुनती है।
  •  राज्य-सभा में उपाध्यक्षों का एक पैनल भी होता है, जिसके सदस्य राज्य-सभा के सभापति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

10. भारत का वास्तविक कार्यकारी सचिव कौन होता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) प्रधानमंत्री
Solution:राष्ट्रपति संघ की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख (अनुच्छेद 53) होता है। वास्तविक कार्यकारी शक्ति प्रधान मंत्री के साथ मंत्रिपरिषद में निहित होती है।
  • संविधान के अनुच्छेद 74(1) में प्रावधान है कि राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक मंत्रिपरिषद होगी।