भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (भाग-VI) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में इनमें से किस पर जोर दिया गया है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) अस्पृश्यता की प्रथा के उन्मूलन पर
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद-17 के अंतर्गत किसी भी रूप में अस्पृश्यता की प्रथा को समाप्त करने का उल्लेख किया गया है।
  • अनुच्छेद 17 के अनुसार "अस्पृश्यता से उत्पन्न होने वाली किसी भी नीति को लागू करना" कानून के अनुसार एक दंडनीय अपराध है।

2. किस संवैधानिक संशोधन को 'मिनी संविधान' के नाम से जाना जाता है, जिसके तहत स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों को लागू किया गया था? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 42वाँ संवैधानिक संशोधन
Solution:42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 भारतीय संविधान के सबसे महत्वपूर्ण संशोधनों में से एक है।
  • इस संशोधन के द्वारा प्रस्तावना, संविधान की सातवीं अनुसूची और संविधान के 53 अनुच्छेदों में परिवर्तन किए गए।
  • संविधान में किए गए बड़ी संख्या में संशोधन के कारण 42वें संशोधन को लघु संविधान कहा गया है।

3. इनमें से किसे फरवरी, 2021 में राज्य सभा में विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया गया? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) मल्लिकार्जुन खडगे
Solution:मल्लिकार्जुन खड़गे 16 फरवरी, 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।
  • वे कर्नाटक से, राज्य सभा के सांसद हैं।

4. भारत के चौथे राष्ट्रपति कौन थे? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) वराहगिरि वेंकट गिरि
Solution:वी.वी गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति थे।
  •  वह 1969 से 1974 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
  •  उनका पूरा नाम वराहगिरी वेंकट गिरि था।
  •  श्री राम नाथ कोविंद भारत के वर्तमान (2021) राष्ट्रपति हैं।

5. किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के...................से अधिक नहीं हो सकती है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 15%
Solution:91वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा यह निर्धारित किया गया है राज्य एवं केन्द्र की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या राज्य की विधानसभा एवं लोकसभा के कुल सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकता।

6. निम्नलिखित में से किसका संबंध केंद्र-राज्य संबंधों से था? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) सरकारिया आयोग
Solution:सरकारिया आयोग की स्थापना 1983 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी।
  • यह आर के. सरकारिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग केंद्र-राज्य संबंधों पर आधारित था।
  • आयोग को भारत के संविधान के ढांचे के भीतर बदलाव का सुझाव भी देना था।
  • आयोग ने अंततः वर्ष 1988 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

7. नवगठित लोकसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) कार्यवाहक अध्यक्ष (Protem Speaker)
Solution:प्रोटेम स्पीकर आम चुनाव के बाद संसद के निचले सदन की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हैं।

8. भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) राष्ट्रपति
Solution:भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  • संविधान के अनुछेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत है।

9. अनुच्छेद 51A, जिसमें मौलिक कर्तव्यों का वर्णन है, को किस संविधान संशोधन के तहत संविधान में शामिल किया गया था? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 42वें संशोधन
Solution:51A को 1948 के धान, के मसौदे में शामिल नहीं किया गया था।
  • इसे 42वां घशोधन संशोधन अधिनियम, 1942 के द्वारा सागू किया गया है।
  • बाद पुनः इसे 86वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा संशोधित किया गया।

10. राज्यसभा सांसद के कार्यकाल की अवधि कितनी होती है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) छ: वर्ष
Solution:राज्य सभा एक स्थायी सदन है जो कमी भंग नहीं होती है।
  • राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
  • एक सदस्य जो पूर्ण अवधि के लिए चुना जाता है वह छह साल की अवधि के लिए कार्य करता है।