भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (भाग-VII) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 123 निम्न में से किसे अध्यादेश अधिनियमित करने की शक्ति प्रदान करता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) राष्ट्रपति
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 123 राष्ट्रपति को संसद के अवकाश के दौरान अध्यादेश (ordinance) जारी करने का अधिकार देता है।
  • संसद द्वारा अनुमोदित किए बिना अध्यादेश अधिकतम छह महीने और छह सप्ताह तक चल सकता है (छह महीने संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतर है)।

32. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए आयु सीमा क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) 65 वर्ष
Solution:संविधान के अनुच्छेद 124 (2) के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है।
  • संविधान के अनुच्छेद 217(1) के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

33. निम्न में से कौन सा कार्य जिला प्रशासन का हिस्सा नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) डाक सेवाएं
Solution:डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार, डाक सेवाओं के संगठन और संचालन के लिए जिम्मेदार है।
  • डाक सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश को 23 डाक मंडलों में बांटा गया है।
  • कुछ राज्यों को छोड़कर प्रत्येक सर्किल एक राज्य के साथ सह-टर्मिनस के रूप में जुड़े है जिनपर निकटवर्ती केंद्र शासित प्रदेशों में भी डाक सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदारी हैं।

34. भारत के संघीय न्यायालय ने किस वर्ष कार्य करना शुरू किया? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1937
Solution:भारत का संघीय न्यायालय एक न्यायिक निकाय था, जिसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1937 को भारत सरकार अधि नियम 1935 के प्रावधानों के तहत भारत में की गई थी।
  • इसने 1950 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना तक कार्य किया।
  • संघीय न्यायालय नई दिल्ली में स्थित है।

35. ___________में 42वें संशोधन द्वारा नागरिकों के मूल कर्तव्यों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 1976
Solution:स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों पर 1976 में 42वें संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया।
  •  मौलिक कर्तव्यों की संख्या मूल रूप से दस थी, 2002 में 86वें संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों को बढ़ाकर ग्यारह कर दिया गया था।
  • भारतीय संविधान के भाग IVA के तहत अनुच्छेद 51A में मौलिक कर्तव्य प्रदान किए गए हैं।

36. निम्न में से तिथि को हिंदी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में अपनाया गया था ? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 14 सितंबर, 1949
Solution:14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अन गया था।
  • बाद में 1950 में, भारत के संविधान ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया।
  • हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी को भारत की राजभाषा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

37. POCSO Act (पॉक्सो एक्ट) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) The Protection of Children from Sexual Offences Act (द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट)
Solution:पॉक्सो (POCSO) अधिनियम का अर्थ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act, POCSO) 2012 है।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन हमले, यौन उत्पीड़न और अश्लील साहित्य के अपराधों से बचाना है तथा ऐसे अपराधों और इससे जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों की स्थापना का प्रावधान करना है।

38. भारतीय संविधान के अनुच्छेद.....................के अनुसार, किसी व्यक्ति को उस कृत्य के लिए सिद्धदोष दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, जो उसके किए जाने के समय अपराध नहीं था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 20
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 20 अपराधों के लिए सजा के संबंध में संरक्षण से संबंधित है।
  •  इसमें कहा गया है कि कोई व्यक्ति किसी अपराध के लिए तब तक सिद्ध दोष नहीं ठहराया जाएगा, जब तक कि उसने ऐसा कोई कार्य करने के समय, जो अपराध के रूप में आरोपित है, किसी प्रवृत्त विधि का अतिक्रमण नहीं किया है या उससे अधिक शास्ति का भागी नहीं होगा जो उस अपराध के किए जाने के समय प्रवृत्त विधि के अधीन अधिरोपित की जा सकती थी।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय भारतीय संविधान की समवर्ती सूची का भाग है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) अपमिश्रण (Adulteration)
Solution:खाद्य पदार्थों और अन्य सामानों में मिलावट भारतीय संविधान की समवर्ती सूची के अंतर्गत आती है।
  • समवर्ती सूची (सातवीं अनुसूची) में संघ और राज्यों दोनों के सामान्य हित के विषय शामिल हैं।
  • इस सूची में शामिल विषयों पर संसद और राज्य विधानमंडल दोनों कानून बना सकते हैं।
  • विवाह, तालाक एवं शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है।

40. 30 जून 2022 तक, भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 12
Solution:वर्तमान में, भारत के संविधान में 12 अनुसूचियाँ हैं।
  • 1949 में जब भारतीय संविधान को अपनाया गया था, तब इसमें 8 अनुसूचियाँ शामिल थीं।