भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-I)

Total Questions: 65

21. भारतीय संविधान में कुल अनुसूचियां हैं- [M.P. P.C.S. (Pre), 1990]

Correct Answer: (a) 12
Solution:भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियां हैं। मूलतः संविधान में 8 अनुसूचियां थीं। कालांतर में संविधान संशोधनों द्वारा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूचियों को संविधान में शामिल किया गया।

22. भारतीय संविधान में- [M.P. P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) 12 अनुसूचियां हैं।
Solution:भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियां हैं। मूलतः संविधान में 8 अनुसूचियां थीं। कालांतर में संविधान संशोधनों द्वारा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूचियों को संविधान में शामिल किया गया।

23. 'पंचायती राज' विषय निम्नलिखित में से किस सूची में सम्मिलित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) राज्य सूची
Solution:संविधान की सातवीं अनुसूची के अंतर्गत राज्य सूची की प्रविष्टि 5 के तहत स्थानीय शासन (पंचायती राज) राज्य सूची का विषय है।

24. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची एवं प्रविष्टि का संबंध राज्य के विधानमंडल के निर्वाचन से है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (e) सूची 1, प्रविष्टि 72 or सूची II, प्रविष्टि 37
Solution:भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची-1 (संघ सूची) की प्रविष्टि 72 (संसद के लिए, राज्यों के विधानमंडलों के लिए तथा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के लिए निर्वाचन; निर्वाचन आयोग) तथा सूची-II (राज्य सूची) की प्रविष्टि 37 (संसद द्वारा बनाई गई किसी विधि के उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्य के विधानमंडल के लिए निर्वाचन) का संबंध राज्य के विधानमंडल के निर्वाचन से है।

25. संविधान की अनुसूची 6 इनमें से किस राज्य में लागू नहीं होती है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) मणिपुर
Solution:संविधान की पांचवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम से भिन्न भारत के राज्यों के अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण संबंधी उपबंध हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में उपबंध छठी अनुसूची में हैं।

26. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' शब्द किस संशोधन द्वारा लाया गया था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) 42वां
Solution:पंडित नेहरू द्वारा 13 दिसंबर, 1946 को प्रस्तुत तथा संविधान सभा द्वारा 22 जनवरी, 1947 को स्वीकृत ऑब्जेक्टिव (उद्देश्य) प्रस्ताव ही अंततोगत्वा भारतीय संविधान की उद्देशिका बना था। प्रस्तावना का विधिक स्वरूप यह है कि इसे लागू नहीं किया जा सकता। इसकी प्रकृति न्याययोग्य (Justiciable) नहीं है। यद्यपि संविधान के विशिष्ट प्रावधानों को यह रद्द (override) नहीं कर सकती तथापि केशवानंद भारती मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार, संविधान की उद्देशिका का उपयोग संविधान के अस्पष्ट क्षेत्रों की व्याख्या करने में किया जा सकता है। उद्देशिका में संशोधन संभव है तथा 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा इसमें 'समाजवादी', 'पंथनिरपेक्ष' एवं 'अखंडता' शब्द जोड़े गए थे। उद्देशिका संविधान के स्पष्ट प्रावधानों को रद्द नहीं कर सकती है। इसका उपयोग भ्रम को दूर करने में किया जाता है। उद्देशिका का उपयोग इस निष्कर्ष के समर्थन में किया जाता है कि संविधान के मूल ढांचे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

27. किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रस्तावना में 'समाजवादी' शब्द जोड़ा गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) बयालीसवां संविधान संशोधन
Solution:पंडित नेहरू द्वारा 13 दिसंबर, 1946 को प्रस्तुत तथा संविधान सभा द्वारा 22 जनवरी, 1947 को स्वीकृत ऑब्जेक्टिव (उद्देश्य) प्रस्ताव ही अंततोगत्वा भारतीय संविधान की उद्देशिका बना था। प्रस्तावना का विधिक स्वरूप यह है कि इसे लागू नहीं किया जा सकता। इसकी प्रकृति न्याययोग्य (Justiciable) नहीं है। यद्यपि संविधान के विशिष्ट प्रावधानों को यह रद्द (override) नहीं कर सकती तथापि केशवानंद भारती मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार, संविधान की उद्देशिका का उपयोग संविधान के अस्पष्ट क्षेत्रों की व्याख्या करने में किया जा सकता है। उद्देशिका में संशोधन संभव है तथा 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा इसमें 'समाजवादी', 'पंथनिरपेक्ष' एवं 'अखंडता' शब्द जोड़े गए थे। उद्देशिका संविधान के स्पष्ट प्रावधानों को रद्द नहीं कर सकती है। इसका उपयोग भ्रम को दूर करने में किया जाता है। उद्देशिका का उपयोग इस निष्कर्ष के समर्थन में किया जाता है कि संविधान के मूल ढांचे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

28. 'हम, भारत के लोग' (We, The People of India) शब्दों का प्रयोग भारतीय संविधान में कहां किया गया? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) संविधान की प्रस्तावना
Solution:भारतीय संविधान की प्रस्तावना "हम, भारत के लोग" (We, The People of India) शब्दों से शुरू होती है, अतः भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है। इसका अर्थ है-जनता सर्वशक्तिमान है और किसी बाह्य सत्ता के अधीन नहीं है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) लोक कल्याण
Solution:भारतीय संविधान की उद्देशिका / प्रस्तावना में लोक कल्याण शब्द का उल्लेख नहीं है। प्रस्तावना में प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य शब्द हैं।

30. संविधान की प्रस्तावना के बारे में कौन-सा कथन सही है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (a) 'समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष' शब्द 1950 में लागू संविधान के अंग नहीं थे।
Solution:'समाजवादी' एवं 'धर्मनिरपेक्ष' (पंथनिरपेक्ष) शब्द वर्ष 1950 में लागू मूल संविधान के अंग नहीं थे। ये शब्द वर्ष 1976 के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम की धारा 2 द्वारा जोड़े गए।