भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-I)

Total Questions: 65

31. संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (a) बी.आर. अम्बेडकर
Solution:बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को एक पवित्र दस्तावेज कहा है। 29 अगस्त, 1947 को संविधान सभा ने बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में 7-सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन किया था।

32. सर्वप्रथम संसदात्मक सरकार किस देश में आरंभ की गई? [M.P. P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (a) ग्रेट ब्रिटेन (यू.के.) में
Solution:वर्तमान में संसदात्मक शासन का स्वरूप, जो कि अधिकांश देशों में प्रचलित है, सर्वप्रथम ग्रेट ब्रिटेन (यू.के.) में परिलक्षित हुआ था। पुष्पेश पंत ने भी अपनी पुस्तक 'विश्व का इतिहास' में स्पष्ट लिखा है कि ब्रिटेन में संसदीय प्रणाली का आविर्भाव संसार के किसी भी देश से पहले हो गया था।

33. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को प्राधिकार प्राप्त होता है- [M.P. P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) भारतीय संविधान से
Solution:केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के प्राधिकार का स्रोत भारत का संविधान है। संघीय शासन प्रणाली के अनुरूप केंद्र और राज्यों के मध्य विधायी, प्रशासनिक और आर्थिक शक्तियों का विभाजन भारतीय संविधान में किया गया है।

34. अध्यक्षात्मक (Presidential) शासन का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था का उदय सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। इस शासन प्रणाली में प्रमुख कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है। वह लोगों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निश्चित अवधि के लिए चुना जाता है। इस शासन प्रणाली में कार्यपालिका, विधायिका से पृथक होती है।

35. भारत में 'दल विहीन प्रजातंत्र' किसने प्रस्तावित किया? [M.P. P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) जय प्रकाश नारायण
Solution:महात्मा गांधी और जय प्रकाश नारायण ने भारत में 'दल विहीन प्रजातंत्र' का समर्थन किया। ये दलीय व्यवस्था के दोषों के कारण दल विहीन लोकतंत्र एवं सहभागी लोकतंत्र के समर्थक थे।

36. भारत शासन द्वारा राजकीय चिह्न (State Emblem) कब से अंगीकृत (Adopt) किया गया था? [M.P. P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) 26 जनवरी, 1950
Solution:भारत शासन द्वारा राजकीय चिह्न को 26 जनवरी, 1950 को अंगीकृत किया गया था। यह सारनाथ (वाराणसी) स्थित अशोक के सिंह स्तंभके शीर्ष की अनुकृति है।

37. राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1 नवंबर, 1956 को कितने राज्य तथा कितने संघ राज्य बनाए? [M.P. P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (a) 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य
Solution:स्वतंत्रता के पश्चात नए राज्यों के निर्माण के लिए फजल अली की अध्यक्षता में एक राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन हुआ, जिसकी सिफारिशों के आधार पर अधिनियमित 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा 14 राज्य एवं 6 संघ राज्यक्षेत्र स्थापित किए गए। आंध्र प्रदेश, स्वतंत्रता के पश्चात भाषा के आधार पर गठित (1) अक्टूबर, 1953) प्रथम राज्य था।

38. 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा कितने राज्य और संघीय क्षेत्रों की स्थापना की गई? [M.P. P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) 14 राज्य, 6 संघीय क्षेत्र
Solution:स्वतंत्रता के पश्चात नए राज्यों के निर्माण के लिए फजल अली की अध्यक्षता में एक राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन हुआ, जिसकी सिफारिशों के आधार पर अधिनियमित 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा 14 राज्य एवं 6 संघ राज्यक्षेत्र स्थापित किए गए। आंध्र प्रदेश, स्वतंत्रता के पश्चात भाषा के आधार पर गठित (1) अक्टूबर, 1953) प्रथम राज्य था।

39. भारत में कितने संघशासित प्रदेश हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (c) 8
Solution:2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन के बाद भारत में राज्यों की संख्या 29 हो गई थी। लेकिन जम्मू और कश्मीर राज्य के दो संघ राज्यक्षेत्रों में विभाजन के उपरांत राज्यों की वर्तमान संख्या 28 तथा दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के बाद संघ राज्यक्षेत्रों की संख्या 8 हो गई है।

40. किस राज्य की राजधानी का नाम स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अभी तक नहीं बदला गया? [M.P. P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) आंध्र प्रदेश
Solution:स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद का नाम अभी तक नहीं बदला गया था। 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के निर्माण के बाद अगले 10 वर्षों से अनधिक अवधि तक हैदराबाद के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बने रहने का प्रावधान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत किया गया था तथा इस अवधि के बाद आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होनी थी। वर्ष 2020 में आंध्र प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित अधिनियम के तहत यहां तीन राजधानियों-अमरावती (विधायी राजधानी), विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) एवं कुर्नुल (न्यायिक राजधानी) का प्रावधान किया गया था; परंतु नवंबर, 2021 में राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अभी अमरावती ही आंध्र प्रदेश की एकल राजधानी होगी। तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का अद्यतन नाम चेन्नई, पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का अद्यतन नाम कोलकाता एवं केरल की राजधानी त्रिवेन्द्रम का अद्यतन नाम तिरुवनंतपुरम हो गया है |