भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-III)

Total Questions: 81

51. भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2010, 2015]

Correct Answer: (d) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को है। सर्वोच्च न्यायालय को ही संविधान का प्रहरी और संरक्षक माना जाता है।

52. भारतीय संविधान का संरक्षक किसे कहा गया है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को है। सर्वोच्च न्यायालय को ही संविधान का प्रहरी और संरक्षक माना जाता है।

53. देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद को अन्यत्र भेजने का अधिकार किसके पास है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद की सुनवाई किसी अन्यत्र स्थान पर किए जाने का निर्देश देने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय के पास है (संविधान के अनुच्छेद 139 क के तहत)। जबकि उच्च न्यायालय केवल अपनी अधिकारिता वाले राज्यक्षेत्र में अधीनस्थ न्यायालयों के मामलों का अंतरण कर सकता है।

54. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निम्नांकित मुख्य न्यायमूर्तियों में से कौन भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहे हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) न्यायमूर्ति एस.के. झा
Solution:मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रश्नगत मुख्य न्यायाधीशों में से न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक 2009-14 के मध्य, न्यायमूर्ति आर.वी. रविन्द्रन 2005-11 के मध्य तथा न्यायमूर्ति ए. के. माथुर 2004-08 के दौरान उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश रहे थे। न्यायमूर्ति एस. के. झा 1989-93 के दौरान मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे, तथापि वे भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहे।

55. पी.आई.एल. है- [M.P. P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (a) पब्लिक इन्टरेस्ट लिटिगेशन
Solution:पी.आई.एल. (P.L.L.) का पूर्णरूप है-' पब्लिक इन्टरेस्ट लिटिगेशन' (जनहित याचिका)। जनहित याचिका उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय दोनों में प्रस्तुत की जा सकती है।

56. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही पद पर बने रह सकते हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (a) राज्यपाल
Solution:अनुच्छेद 155 के अनुसार, राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और अनुच्छेद 156 (1) के तहत वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है। इस प्रकार एक ओर तो वह राज्य शासन का मुखिया होता है, तो दूसरी ओर केंद्र सरकार (राष्ट्रपति) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है तथा राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होता है।

57. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को विधानमंडल के विश्रांतिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की शक्ति प्राप्त है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) 213
Solution:भारतीय संविधान के अनु. 213 (1) के अनुसार, उस समय को छोड़कर जब किसी राज्य की विधानसभा सत्र में है या विधान परिषद वाले राज्य में विधानमंडल के दोनों सदन सत्र में हैं, यदि किसी समय राज्यपाल को लगता है कि ऐसी परिस्थितियां विद्यमान हैं, जिसके कारण तुरंत कार्रवाई आवश्यक है, तो वह अध्यादेश (Ordinance) प्रख्यापित कर सकेगा। अनुच्छेद 213(2) (क) के अनुसार, इस अध्यादेश को राज्य विधानमंडल के पुनः समवेत होने पर उससे स्वीकृति मिलना आवश्यक है, अन्यथा विधानमंडल के पुनः समवेत होने के 6 सप्ताह के बाद उसकी वैधता समाप्त हो जाती है।

58. भारत में किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला- [M.P. P.C.S. (Pre), 1995]

Correct Answer: (c) सरोजिनी नायडू
Solution:सरोजिनी नायडू भारत की प्रथम महिला हैं, जिन्हें राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया। वह 15 अगस्त, 1947 से 2 मार्च, 1949 तक उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रांत) की राज्यपाल रही थीं।

59. मध्य प्रदेश में पहली महिला राज्यपाल कौन थीं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) सरला ग्रेवाल
Solution:मध्य प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल थीं, जो कि 31 मार्च, 1989 से 5 फरवरी, 1990 तक इस पद पर रहीं।

60. मध्य प्रदेश के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) डॉ. भगवत दयाल शर्मा
Solution:डॉ. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा राज्य के पहले मुख्यमंत्री (1966-67) रहे थे तथा वे 1980 से 1984 के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। वे ओडिशा के भी राज्यपाल (1977-80) रहे थे।