Solution:अनुच्छेद 131 में उच्चतम न्यायालय की आरंभिक या मूल अधिकारिता का प्रावधान किया गया है। अनुच्छेद 131 के अनुसार, इस संविधान के उपंबंधों के अधीन रहते हुए-(क) भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों के बीच या
(ख) एक ओर भारत सरकार और किसी राज्य या राज्यों और दूसरी ओर एक या अधिक अन्य राज्यों के बीच, या
(ग) दो या अधिक राज्यों के बीच
किसी विवाद में यदि और जहां तक उस विवाद में (विधि का या तथ्य का) ऐसा कोई प्रश्न अंतर्वलित है, जिस पर किसी विधेयक अधिकार का अस्तित्व या विस्तार निर्भर है, तो और वहां तक अन्य न्यायालयों का अपवर्जन करके उच्चतम न्यायालय को आरंभिक अधिकारिता होगी।