भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-IV)

Total Questions: 40

11. कौन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का पदेन सदस्य नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) भारतीय विधि आयोग का अध्यक्ष
Solution:मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पदेन सदस्य के रूप में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष तथा दिव्यांगजनों संबंधी मुख्य आयुक्त शामिल होते हैं। ये इस अधिनियम की धारा 12 के खंड (ख) से खंड (ञ) में विनिर्दिष्ट कृत्यों के निर्वहन के लिए आयोग के सदस्य समझे जाएंगे।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दायरे में नहीं आता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
Solution:मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 2 (परिभाषाएं) के खंड (1) (घ) के अनुसार, 'मानव अधिकार' से जीवन, स्वतंत्रता, समानता और व्यक्ति की गरिमा से संबंधित ऐसे अधिकार अभिप्रेत हैं, जो संविधान द्वारा प्रत्याभूत किए गए हैं या अंतरराष्ट्रीय प्रसंविदाओं में सन्निविष्ट और भारत में न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं।

ज्ञातव्य है कि शिक्षा से संबंधित अधिकार 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा भारतीय संविधान में अनुच्छेद 21A के अंतर्गत मूल अधिकारों में अंतःस्थापित किया गया है। साथ ही मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (1948) के अनुच्छेद 26 के तहत शिक्षा का अधिकार मानवाधिकारों में शामिल है। अतः प्रश्नगत चारों विकल्पों के अधिकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दायरे में आते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

13. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) अध्यक्ष या सदस्य, भारत सरकार या किसी राज्य की सरकार के अधीन आगे और नियुक्ति के लिए अपात्र होते हैं।
Solution:मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 के द्वारा 1993  के अधिनियम में संशोधन कर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं  सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष (या 70 वर्ष की आयु  तक, जो भी पहले हो) कर दिया गया है। इसके अलावा अब अध्यक्ष  एवं सदस्य दोनों ही पुनर्नियुक्ति के पात्र हैं, जबकि पहले अध्यक्ष  पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं था। इस प्रकार कथन (a), (b) और (c) सही  नहीं हैं। जबकि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार,  अध्यक्ष या कोई सदस्य, अपने पद पर न रह जाने पर, भारत सरकार  के अधीन या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी भी और नियोजन  का पात्र नहीं होगा। अतः कथन (d) सही है। संशोधन से पूर्व मानव  अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार, अध्यक्ष पदग्रहण की  तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो,  पद धारित करता था जबकि सदस्य पांच वर्ष की अवधि तक (आयु  सीमा 70 वर्ष तक) पद धारण करता था तथा 5 वर्ष की और अवधि  के लिए पुनर्नियुक्ति का पात्र था।

14. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल होता है [M.P. P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) 3 वर्ष
Solution:मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 के द्वारा 1993  के अधिनियम में संशोधन कर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं  सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष (या 70 वर्ष की आयु  तक, जो भी पहले हो) कर दिया गया है। इसके अलावा अब अध्यक्ष  एवं सदस्य दोनों ही पुनर्नियुक्ति के पात्र हैं, जबकि पहले अध्यक्ष  पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं था। इस प्रकार कथन (a), (b) और (c) सही  नहीं हैं। जबकि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार,  अध्यक्ष या कोई सदस्य, अपने पद पर न रह जाने पर, भारत सरकार  के अधीन या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी भी और नियोजन  का पात्र नहीं होगा। अतः कथन (d) सही है। संशोधन से पूर्व मानव  अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार, अध्यक्ष पदग्रहण की  तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो,  पद धारित करता था जबकि सदस्य पांच वर्ष की अवधि तक (आयु  सीमा 70 वर्ष तक) पद धारण करता था तथा 5 वर्ष की और अवधि  के लिए पुनर्नियुक्ति का पात्र था।

15. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्यों की पदावधि पदग्रहण की तारीख से होती है- [M.P. P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) पांच वर्ष तक या 70 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक
Solution:मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 के द्वारा 1993  के अधिनियम में संशोधन कर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं  सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष (या 70 वर्ष की आयु  तक, जो भी पहले हो) कर दिया गया है। इसके अलावा अब अध्यक्ष  एवं सदस्य दोनों ही पुनर्नियुक्ति के पात्र हैं, जबकि पहले अध्यक्ष  पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं था। इस प्रकार कथन (a), (b) और (c) सही  नहीं हैं। जबकि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार,  अध्यक्ष या कोई सदस्य, अपने पद पर न रह जाने पर, भारत सरकार  के अधीन या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी भी और नियोजन  का पात्र नहीं होगा। अतः कथन (d) सही है। संशोधन से पूर्व मानव  अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार, अध्यक्ष पदग्रहण की  तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो,  पद धारित करता था जबकि सदस्य पांच वर्ष की अवधि तक (आयु  सीमा 70 वर्ष तक) पद धारण करता था तथा 5 वर्ष की और अवधि  के लिए पुनर्नियुक्ति का पात्र था।

16. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) राज्यपाल
Solution:मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 22 के तहत राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। राज्यपाल द्वारा यह नियुक्तियां एक समिति की सिफारिशों के आधार पर की जाती हैं, जिसमें मुख्यमंत्री अध्यक्ष होते हैं तथा सदस्यों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष, राज्य गृह मंत्री और विधानसभा में विपक्ष का नेता शामिल होते हैं। परंतु जहां किसी राज्य में विधान परिषद है, वहां उस परिषद का सभापति और उस परिषद में विपक्ष का नेता भी समिति के सदस्य होते हैं।

17. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में कथनों का विश्लेषण कीजिए: [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

(1) मानव अधिकार आयोग, मानव अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को प्रोत्साहित करता है।

(ii) आयोग का काम मानवाधिकार क्षेत्र में अनुसंधान करना भी है।

निम्नलिखित में से उत्तर दीजिए।

Correct Answer: (e) c & d
Solution:मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यों में खंड (g) में 'मानव अधिकारों' के क्षेत्र में अनुसंधान करना और उसका संवर्धन करना' तथा खंड (1) में 'मानव अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों और संस्थाओं के प्रयासों को उत्साहित करना' शामिल हैं। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन सत्य हैं और कथन (i) कथन (ii) की सही व्याख्या भी करता है। यही कारण है कि एमपीपीएससी द्वारा अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न के दो उत्तर विकल्पों (c) और (d) को सही माना गया है।

18. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की जाती है [M.P. P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) राज्यपाल द्वारा
Solution:मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यों में खंड (g) में 'मानव अधिकारों' के क्षेत्र में अनुसंधान करना और उसका संवर्धन करना' तथा खंड (1) में 'मानव अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों और संस्थाओं के प्रयासों को उत्साहित करना' शामिल हैं। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन सत्य हैं और कथन (i) कथन (ii) की सही व्याख्या भी करता है। यही कारण है कि एमपीपीएससी द्वारा अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न के दो उत्तर विकल्पों (c) और (d) को सही माना गया है।

19. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के नामों की सिफारिश करने वाली समिति में कौन शामिल नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) राज्यपाल
Solution:मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यों में खंड (g) में 'मानव अधिकारों' के क्षेत्र में अनुसंधान करना और उसका संवर्धन करना' तथा खंड (1) में 'मानव अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों और संस्थाओं के प्रयासों को उत्साहित करना' शामिल हैं। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन सत्य हैं और कथन (i) कथन (ii) की सही व्याख्या भी करता है। यही कारण है कि एमपीपीएससी द्वारा अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न के दो उत्तर विकल्पों (c) और (d) को सही माना गया है।

20. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के नामों की शिफारिश करने वाली समिति में कौन शामिल है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (e) a & c
Solution:मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 22 के तहत राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्य पाल द्वारा की जिती है राज्यपाल द्वारा यह नियुक्तियां एकसमिति की सिफारिशों के आधार पर की जाती है, जिसमें मुख्यमंत्री अध्यक्ष होते हैं तथा सदस्यों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष, राज्य गृह मंत्री और विधानसभा में विपक्ष का नेता शामिल होते हैं। परंतु जहां उस परिषद का सभापति और उस परिषद में विपक्ष का नेता भी समिति के सदस्य होते हैं। इस दृष्टि से इस प्रश्न का अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) एवं (c) होंगे।