भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-V)

Total Questions: 59

1. भारतीय संविधान में कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का अभिप्राय है: [M.P. P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (b) कश्मीर का अलग संविधान है।
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्रदान किया गया था। इस राज्य का अपना अलग संविधान था। यहां का प्रशासन एवं प्रावधान भारत के अन्य शेष राज्यों से पृथक था। अब जम्मू और कश्मीर राज्य की विशेष प्रस्थिति को समाप्त कर दिया गया है तथा साथ ही इसे दो संघ राज्य क्षेत्रों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित का दिया गया है।

2. भारत का संविधान निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक के अंतर्गत एक निर्वाचन आयोग का प्रावधान करता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) अनुच्छेद 324 के अंतर्गत
Solution:भारतीय संविधान के अनु. 324 के तहत संसद एवं राज्य विधानमंडलों तथा राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पदों के निर्वाचनों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार कराने तथा इन निर्वाचनों के संचालन का अधीक्षण, निदेशन और नियंत्रण करने के लिए निर्वाचन आयोग का प्रावधान किया गया है।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre), 2020, 2021]

I. भारत के निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के वेतन के बराबर वेतन का संदाय किया जाता है।

II. भारत के निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तारीख से 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले आता है, तक होगा।

III. एक चुनाव आयुक्त, किसी भी समय मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित स्वहस्ताक्षरित लेख द्वारा, अपना पद त्याग सकते हैं।

सही कथन का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) I तथा II
Solution:वर्तमान में भारत के निर्वाचन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो अन्य निर्वाचन आयुक्त होते हैं, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का दर्जा भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का होता है तथा उन्हें उनके समतुल्य ही वेतन और अनुलाभ मिलते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल पदग्रहण करने की तारीख से 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक होता है। इस प्रकार कथन I और II सही हैं।

कथन III सही नहीं है; क्योंकि एक निर्वाचन आयुक्त किसी भी समय राष्ट्रपति (न कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त) को संबोधित स्वहस्ताक्षरित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकते हैं। दूसरे शब्दों में, निर्वाचन आयुक्त अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को संबोधित एवं प्रस्तुत करते हैं, क्योंकि राष्ट्रपति ही उनका नियुक्ति प्राधिकारी होता है।

4. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) भारत के राष्ट्रपति
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद '243' K के अंतर्गत 'राज्य निर्वाचन आयोग' के गठन का प्रावधान किया गया है। इसमें एक राज्य निर्वाचन आयुक्त होगा, जिसकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। पंचायतों एवं नगर निकायों का निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा करवाया जाता है। ध्यातव्य है कि राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी की जगह पर राज्य निर्वाचन आयुक्त होता है। अतः आयोग द्वारा इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया है।

5. निम्नलिखित में से कौन भारत के चुनाव आयोग का सदस्य नहीं था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) एन. बी. लोहानी
Solution:वर्ष 2000 में डॉ. एम. एस. गिल चुनाव आयोग के अध्यक्ष थे और कृष्णमूर्ति एवं लिंगदोह अन्य सदस्य थे। बाद में क्रमशः लिंगदोह और कृष्णमूर्ति भी मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

6. भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थीं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) वी. एस. रमादेवी
Solution:भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। इनका कार्यकाल 21 मार्च, 1950 से 19 दिसंबर, 1958 तक था। भारत की प्रथम एवं अब तक की एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. रमादेवी (कार्यकाल 26 नवंबर, 1990 से 11 दिसंबर, 1990) थीं। भारत के वर्तमान (25वें) मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (15 मई, 2022 से) हैं।

7. निम्नांकित में से कौन-सा नेशनल वोटर्स डे है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) 25 जनवरी
Solution:राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर्स डे) 25 जनवरी को मनाया जाता है। भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना के उपलक्ष्य में और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह दिवस 25 जनवरी, 2011 से शुरू किया गया था।

8. भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे? [M.P. P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) ए.बी. वाजपेयी
Solution:भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसका प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी को चुना गया। इस पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था। इसके वर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।

9. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नलिखित राजनैतिक दलों में से किसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्य नहीं किया गया है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (e) a & c
Solution:समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। यह राज्य-स्तरीय पार्टी है। इस दल की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने की है। वर्तमान में अखिलेश सिंह यादव इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इसके अतिरिक्त अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रश्नगत दलों में से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का भी राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया गया है।

10. भारतीय साम्यवादी दल का विभाजन दो दलों सी.पी.आई. और सी.पी.आई.एम. में किस वर्ष में हुआ था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) 1964
Solution:भारतीय साम्यवादी दल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) का विभाजन 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया' (CPI) और 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी' (CPI-M) में 1964 में कोलकाता में हुए सातवें पार्टी सम्मेलन में हुआ था।