भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (UPPCS) (भाग – 1)

Total Questions: 50

41. कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थीं? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) सरोजिनी नायडू
Solution:सरोजिनी नायडू (1879-1949) प्रख्यात कवयित्री और राष्ट्रवादी नेत्री थीं। वर्ष 1925 में कानपुर में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40वें वार्षिक अधिवेशन में वह कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। यह महात्मा गांधी की विश्वासपात्र और निष्ठावान सहयोगी थीं। स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने पर इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। वर्ष 1947- 49 तक यह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी रहीं।

42. इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थीं? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) सरोजिनी नायडू
Solution:सरोजिनी नायडू (1879-1949) प्रख्यात कवयित्री और राष्ट्रवादी नेत्री थीं। वर्ष 1925 में कानपुर में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40वें वार्षिक अधिवेशन में वह कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। यह महात्मा गांधी की विश्वासपात्र और निष्ठावान सहयोगी थीं। स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने पर इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। वर्ष 1947- 49 तक यह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी रहीं।

43. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2004 & Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ था।

3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग, दोनों ने लखनऊ में 1916 में अधिवेशन किया तथा लखनऊ समझौता संपन्न किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में नहीं, बल्कि बंबई में हुआ, जिसमें कुल 72 सदस्यों ने हिस्सा लिया (यद्यपि इसे पुणे में आयोजित होना था; किंतु वहां हैजा फैल जाने के कारण यह बंबई में आयोजित किया गया), अतः कथन 1 असत्य है। दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कलकत्ता में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग दोनों ने वर्ष 1916 में लखनऊ में अधिवेशन किया। तद्नुसार, कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता हुआ, जो कांग्रेस-लीग योजना तथा 'लखनऊ पैक्ट' के नाम से जाना जाता है। इसी अधिवेशन में उग्रपंथियों को जिन्हें पिछले नौ वर्ष से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था पुनः कांग्रेस में शामिल किया गया। कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार ने की थी।

44. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन किस स्थान पर हुआ? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) बांकीपुर
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन दिसंबर, 1912 में बांकीपुर (बिहार) में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता आर. एन. मुधोलकर ने की। इसी अधिवेशन में ए.ओ. ह्यूम को 'कांग्रेस का पिता' कहा गया।

45. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में बाल गंगाधर तिलक ने अभिव्यक्त किया था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा"? [U.P. P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) लखनऊ अधिवेशन, 1916
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

46. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर ही रहूंगा।" किसने कहा था? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

47. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा" यह वक्तव्य किससे संबंधित है? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997 & 46th B.P.S.C. (Pre) 2003 & U.P P.C.S. (Pre) 2005 & Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

48. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं इसे पाकर रहूंगा।" किसने कहा ? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

49. निम्नलिखित में से किसने कहा था 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है'? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) बी.जी. तिलक
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

50. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

1. सरोजिनी नायडू कांग्रेस की अध्यक्ष होने वाली प्रथम महिला थीं।

2. सी.आर. दास ने जब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, वे जेल में थे।

3. एलन आक्टेवियन ह्यूम (Alan Octavian Hume) प्रथम ब्रिटिश नागरिक थे, जो कांग्रेस अध्यक्ष बने।

4. अल्फ्रेड वेब (Alfred Webb) 1894 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) 2 और 4
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव एनी बेसेंट को प्राप्त है, जिन्होंने वर्ष 1917 में कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की। ए.ओ. ह्यूम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे, ये इसके अध्यक्ष कभी नहीं रहे, केवल महासचिव बने। सी. आर. दास ने वर्ष 1922 में गया अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। जबकि वर्ष 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में भी सी.आर. दास को अध्यक्ष नामित किया गया था; परंतु इस दौरान उनके जेल में होने के कारण इस अधिवेशन की अध्यक्षता हकीम अजमल खां ने की थी और दास ने जेल से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अल्फ्रेड वेब मद्रास अधिवेशन (1894) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।