भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 29

1. किसने कहा था "कांग्रेस आंदोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था"? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) लाला लाजपत राय
Solution:लाला लाजपत राय ने अपने एक लेख में लिखा है कि "कांग्रेस आंदोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था।"

2. "सुरक्षा वाल्व सिद्धांत के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, ब्रिटिश सरकार को खतरों से बचाने के लिए थी।" उपर्युक्त विचार किस नेता के थे? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) लाला लाजपत राय
Solution:सुरक्षा वाल्व सिद्धांत (Safety Valve Principle) का उपयोग गरम दल के नेता लाला लाजपत राय ने 'यंग इंडिया' में किया था। वे कांग्रेस को डफरिन के दिमाग की उपज मानते थे। लाला लाजपत राय का मानना था कि अंग्रेजों ने कांग्रेस संगठन का उपयोग ब्रिटिश सरकार को खतरों से बचाने के लिए की है।

3. किसने कहा था, "कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूं, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है"? [U.P P.C.S (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (b) लॉर्ड कर्जन
Solution:अंग्रेज शासक समझते थे कि नरमपंथियों के नेतृत्व में कांग्रेस काफी कमजोर है, जनता में इसकी पैठ नहीं है, अतः इसे खत्म किया जा सकता है। इस नीति के सबसे बड़े प्रवक्ता थे लॉर्ड कर्जन। वर्ष 1900 में कर्जन ने कहा था- "कांग्रेस अब लड़खड़ा रही है और जल्द ही गिरने वाली है। मेरा सबसे बड़ा मकसद भी यही है कि मेरे भारत प्रवास के दौरान ही इस पार्टी का अंत हो जाए।" वर्ष 1903 में उन्होंने मद्रास गवर्नर को लिखा-" जब से मैं भारत आया हूं, मेरी नीति यही रही है कि किसी भी तरह कांग्रेस को नपुंसक बना दूं।" वर्ष 1904 में कर्जन ने कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था।

4. अध्यक्षीय संबोधन के समय, जिस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिंदी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की, वे थे- [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) सुभाष चंद्र बोस
Solution:अपने अध्यक्षीय संबोधन के समय सुभाष चंद्र बोस ने हिंदी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की थी। सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन (1938) की अध्यक्षता की थी।

5. भारत के स्वातंत्र्य-प्राप्ति के बाद निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए? [I.A.S. (Pre) 1996 U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2004 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) महात्मा गांधी
Solution:भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त करने का सुझाव दिया था।

6. अमृतसर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन, 1919 के प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस का नया संविधान लिखने हेतु निम्नलिखित में से किन्हें उनके सहयोग हेतु चुना गया ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

1. बी.जी. तिलक                    2. एन.सी. केलकर

3. सी.आर. दास                   4. आई.बी. सेन

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (a) 2 एवं 4
Solution:कांग्रेस के संविधान लिखने हेतु महात्मा गांधी, बी.जी. तिलक एवं सी. आर. दास का सहयोग चाहते थे; किंतु कार्याधिक्य के कारण इस हेतु ये नेता उपलब्ध नहीं हो सके। इन शीर्ष नेताओं के स्थानापन्न के रूप में इन्हीं नेताओं के कनिष्ठ सहयोगी एन.सी. केलकर एवं आई.बी. सेन को कांग्रेस संविधान के लेखन में महात्मा गांधी के सहयोग हेतु चुना गया।

7. कांग्रेस के एक अधिवेशन में एक गवर्नर जनरल ने भाग लिया था। उक्त गवर्नर जनरल तथा अधिवेशन स्थल निम्न में से कौन-सा था? [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) लॉर्ड विलिंगटन - बंबई - 1915
Solution:लॉर्ड विलिंगटन ने कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में भाग लिया था। इस दौरान वह बंबई का गवर्नर था। यह अधिवेशन बंबई में वर्ष 1915 में आयोजित किया गया। ध्यातव्य है कि तब विलिंगटन गवर्नर जनरल नहीं था। भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय के रूप में उसका कार्यकाल वर्ष 1931-36 था।

8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से किसकी अध्यक्षता सी. विजय राघव चेरियार ने की थी ? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) नागपुर अधिवेशन (1920)
Solution:सी. विजय राघव चेरियार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन (1920) की अध्यक्षता की थी। लखनऊ अधिवेशन (1916) की अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार ने की थी, जबकि गया अधिवेशन (1922) की अध्यक्षता चितरंजन दास ने की थी। नागपुर अधिवेशन (1920) में ही सदस्यता शुल्क 4 आना किया गया, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी कांग्रेस से जुड़ सकें।

9. निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार भारतीय रियासतों के प्रति अपनी नीति घोषित की थी? [U.P. P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) नागपुर अधिवेशन में
Solution:वर्ष 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने नागपुर अधिवेशन में रियासतों के प्रति अपनी नीति की घोषणा करते हुए उनके शासकों से यह मांग की कि प्रजा को पूर्ण उत्तरदायी सरकार दी जाए।

10. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

(A) कांग्रेस के नागपुर सत्र (1920) के पश्चात् प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था।

(B) वर्ष 1948 में कांग्रेस ने भाषायी आधार पर प्रांतों के गठन की मांग को अस्वीकार कर दिया।

निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) (A) और (B) दोनों
Solution:वर्ष 1920 के कांग्रेस के नागपुर सत्र में भाषायी आधार पर प्रांतीय कांग्रेस समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की गई थी। लेकिन स्वतंत्रता के उपरांत वर्ष 1948 में भाषा के आधार पर प्रांतों के पुनर्गठन की मांग कांग्रेस ने ठुकरा दी थी।