प्राचीन भारत का इतिहास (रेलवे)

Total Questions: 50

41. निम्न में से किस हड़प्पा स्थल में गोदी (डॉकयार्ड) थी? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 20.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) लोथल
Solution:लोथल गुजरात में खंभात की खाड़ी के पास भोगवा और साबरमती नदियों के बीच स्थित है।
  • लोथल में आयताकार बेसिन पाया गया है जिसे गोदी कहा जाता था।
  • यह 218 मीटर लंबा और 37 मीटर चौड़ा है और चारों तरफ पकी हुई ईंटों से बंधा है।

42. निम्न में से किसने प्रसिद्ध खेल सांप-सौढ़ी का सृजन किया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 20.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ज्ञानदेव
Solution:कुछ इतिहासकारों के अनुसार साप-सीढ़ी खेल का आविष्कार संत ज्ञानदेव ने 13वीं शताब्दी ईस्वी में किया था।
  • खेल की उत्पत्ति प्राचीन भारत में मोक्ष पटम नाम से हुई थी, और इसे 1890 के दशक में यूके में लाया गया था।

43. निम्न में से कौन-से भारत के सबसे पुराने सिक्के थे? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा 20.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) पंचमार्क सिक्के
Solution:पंच-चिह्नित या पंचमार्क सिक्के भारत के शुरुआती सिक्कों का एक प्रकार है, जो ईसा पूर्व छठी और दूसरी शताब्दी के बीच का है।
  • ज्यादातर चांदी से बने, ये सिक्के चिन्हों के प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक को एक अलग पंच के साथ सिक्के पर छपा गया था।

44. स्तूप क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा 20.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) शवाधान टीला
Solution:स्तूप एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ ढेर होता है।
  • इसकी उत्पत्ति पृथ्वी के एक साधारण अर्द्धवृत्ताकार टीले के रूप में हुई थी, जिसका प्रयोग बौद्ध अवशेषों को, रखने के लिए किया जाता था।

45. जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर कौन थे? [RRB FIF कांस्टेबल परीक्षा 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) महावीर
Solution:जैन धर्म के 24 तीर्थकर हैं।
  • पहले तीर्थंकर ऋषभदेव थे और अतिम तीर्थंकर महावीर थे।
  • वर्धमान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक माना जाता है।

46. प्रसिद्ध सांची स्तूप कहाँ स्थित है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मध्य प्रदेश
Solution:सांची का स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में स्थित है।
  • यह मूल रूप से अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में निर्मित करवाया गया था।
  • यह 1989 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल रहा है।

47. चीनी यात्री फाह्यान ने किसके शासनकाल में भारत को यात्रा की थी? [RRB FUPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) चंद्रगुप्त II
Solution:फाहियान पहले चीनी तीर्थयात्री थे जिन्होंने 399 ईस्वी में भारत की यात्रा शुरू की थी, वे 400 ईस्वी में भारत पहुँचे।
  • उन्होंने गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के शासनकाल के दौरान भारत का दौरा किया।

48. संगम साहित्य का निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ व्याकरण और काव्यशास्त्र से संबंधित है? [RB FRPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) तोल्काप्पियम्
Solution:तोकाप्पियम तमिल व्याकरण का उद्धरण सबसे प्राचीन व्याकरण है और तमिल साहित्य का सबसे पुराना लंबा काम है।
  • यह तोलकप्पियार द्वारा लिखा गया था और इसे तमिल साहित्यिक कृति का सबसे पुराना माना जाता है।

49. निम्नलिखित में से कौन-सा वैदिक शिल्पपाठ धन विज्ञान से संबंधित है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) शिल्पशास्त्र
Solution:चार उपवेद हैं:
वेदविषय (क्षेत्र)
आयुर्वेदचिकित्सा
गन्धर्ववेदसंगीत और नृत्य
धनुर्वेदयुद्ध
शिल्पवेदवास्तुकला

50. पहली जैन परिषद् कहाँ आयोजित की गयी थी? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 25.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) पाटलिपुत्र
Solution:पहली जैन परिषद् तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में आयोजित की गई थी और इसकी अध्यक्षता स्थूलभद्र ने की थी।
  • दूसरी जैन परिषद 512 ई. में वल्लभी में आयोजित की गई थी और इसकी अध्यक्षता देवर्षि क्षमाश्रमण ने की थी।